Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापारियों व किसानों की लड़ाई सड़क से संसद तक लडे़गी भाकियूः ठाकुर भानुप्रताप

व्यापारियों व किसानों की लड़ाई सड़क से संसद तक लडे़गी भाकियूः ठाकुर भानुप्रताप

हाथरस। भारतीय किसान यूनियन भानु व्यापार प्रकोष्ठ का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं स्वागत समारोह आगरा रोड पर डीआरबी कॉलेज के सामने आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने भाग लिया और किसान व व्यापारियों को संबोधित कर उनकी लड़ाई लड़ने का उन्हें आश्वासन दिया।
भारतीय किसान यूनियन भानु व्यापार प्रकोष्ठ के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं स्वागत समारोह में भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने भारतीय किसान यूनियन भानु व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राजकुमार अग्रवाल बिसाना वालों को मनोनीत किया और उनके मनोनयन पर जहां कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया वहीं जमकर जोशीली नारेबाजी भी की गई।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने किसानों एवं व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन भानू किसानों के साथ-साथ व्यापारी की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगी और इसमें किसी भी व्यापारी भाई व किसान का उत्पीड़न व शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वस्त कराया कि अब व्यापारियों की लड़ाई लड़ने के लिए व्यापार प्रकोष्ठ के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल विशाली वालों ने भी व्यापारी हित के लिए उनकी लड़ाई कर लेंगे और उन्होंने एक नारा भी दिया है जो ना माने झंडे से, वह मानेगा डंडे से देकर किसानों को व्यापारियों से भारतीय किसान यूनियन भानु व्यापार प्रकोष्ठ में आने का आव्हान किया।इस मौके पर सम्मेलन में शहर के व्यापारियों व किसानों के अलावा भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों का फूल मालाओं से लादकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर जोरदार सम्मान व स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ, राष्ट्रीय महासचिव एवं ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा जी के उत्तराधिकारी बृज दास जी महाराज, सुनील सिंह, भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीकांत गोयल, श्री भागीरथी सेवा ट्रस्ट सोकमन घाट राजघाट के महासचिव डॉ. एलएन शर्मा, जिला अध्यक्ष ठाकुर राम जाधव, राष्ट्रीय सचिव पवन, जगवीर सिंह, देवेन्द्र पहलवान, राजकुमार, विपिन वार्ष्णेय तेल वाले, प्रमोद अग्रवाल कोयला वाले, करण यादव टीवीएस वाले, हर्षित, सर्चित, विकास अग्रवाल, व्यापारी एवं किसान नेता शुभम अग्रवाल टीवीएस वाले, अतुल अग्रवाल आदि तमाम लोग मौजूद थे।