Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तकनीक के सहारे साइबर टटलुओं से निपटेगी पुलिस

तकनीक के सहारे साइबर टटलुओं से निपटेगी पुलिस

⇒आईजी नचिकेता झा ने साइबर लैब का किया उद्घाटन
⇒अब गोवर्धन थाने में साइबर एक्सपर्ट काम करेंगे
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव । मेवात क्षेत्र में सक्रिय साइबर टटलुओं से निपटने के लिए पुलिस तकनीक की मदद लेगी। थाना स्तर पर साइबर लैब स्थापित की गई है। जनपद में थाना गोवर्धन थाना स्तर पर पहली साइबर लैब स्थापित की गई। शुक्रवार की देर रात आईजी आगरा नचिकेता झा ने साइबर लैब का उद्घाटन किया। आईजी ने कहा कि साइबर क्राइम पर जिले के पुलिस मुख्यालय से काम होता था अब गोवर्धन थाने में साइबर एक्सपर्ट काम करेंगे। पीड़ित को आने जाने में परेशानी झेलनी पड़ती थी। गोवर्धन थानाध्यक्ष ने इस दिशा में अच्छी पहल कर जन सहयोग से साइबर लैब बनवाई है। यह बहुत ही अच्छी पहल है। इससे यहां साइबर अपराध पर लगाम कसने में सहूलियत मिलेगी। वहीं आईजी नचिकेता झा और एसएसपी शैलेश पांडेय द्वारा थाने का निरीक्षण किया गया। जिसमें दोनों अधिकारियों ने महिला हेल्प डेस्क अभिलेखों के रखरखाव व शस्त्र बेरंगों व पुलिसकर्मियों के बनने वाले भोजन का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई व्यवस्था पर संतुष्टि जताई। इस मौके पर एसपी ग्रामीण सीओ गोवर्धन थाना प्रभारी स्थित सभी थाने के स्टाफ मौजूद रहे।