Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दीपोत्सव के साथ हुआ उ.प्र. व्यापार मंडल का 50 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम शुभारम्भ

दीपोत्सव के साथ हुआ उ.प्र. व्यापार मंडल का 50 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम शुभारम्भ

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का 50 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ सुभाष तिराहा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समीप 250 दीपक जलाकर किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा व्यापार मंडल द्वारा आज 50 वीं स्वर्ण जयंती के अवसर पर स्थानीय सुभाष पार्क में दीपोत्सव बनाकर व्यापार मंडल की 50 वीं वर्षगांठ समस्त व्यापारियों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। प्रांतीय मंत्री मदनलाल वर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल 50 वां स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ पूरे वर्ष बनाएगा। जिसका शुभारंभ आज दीपोत्सव कार्यक्रम कर किया गया। महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा उ.प्र. व्यापार मंडल का 50 वां स्थापना दिवस के अवसर पर सुभाष तिराहे पर 250 दीपक जलाकर दीपोत्सव के रूप में मनाया गया है। जिसमें व्यापारियों ने बढ-चढ़कर भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक रमाशंकर यादव दादा, पंकज यादव, मुन्ना लाल गोला, अर्जेश उपाध्याय, मनोज कटारिया, अनिल गुप्ता, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार झा, सुशील जाट, राजपाल यादव, दुष्यंत यादव, पारूल गुप्ता निर्मोही, राजकुमार, विष्णु गुप्ता, मनोज कटारिया, विपिन गुप्ता, विवेक कौशल, चरित्र मोहन जैन, रमाकांत, कौशल, मनु कांत, विनोद कुमार गोला, रामखिलाड़ी गोला, सोनू मिश्रा, गौरव जैन, नवीन उपाध्याय, नीतेश वर्मा आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।