Tuesday, May 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे

शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे

फिरोजाबाद। सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों में क्रिसमस डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें नन्हें-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
शनिवार को एस.एच.जे. मॉडर्न स्कूल में क्रिसमस डे पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें नन्हें मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढकर प्रतिभाग किया। वहीं बच्चें सेंटा क्लोज के परिवेश बहुत आकर्षण दिखाई दिए। जिंगल बेल की धुन पर बच्चे थिरकते दिखाई दिए। वहीं बच्चों ने क्रिसमस डांस, शो एंड तैल एक्टीविटी प्रस्तुत की। स्कूल के डारयेक्टर ओपी शर्मा ने बच्चों को यीशु मसीह की शिक्षा पर चलकर अच्छक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सज्ञथ ही आपस में प्रेम और क्षमा का भाव रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम स्वेता गुप्ता, रेनू गुप्ता, मिनाक्षी गुप्ता, अपूर्वा श्रीवास्तव, मोनिका जैन, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं किड्स कॉनर्र हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चे सेंटा क्लॉज के परिवेश बहुत आकर्षण दिखाई दे रहे थे। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर एवं प्रशासक डा. मयंक भटनागर ने सभी बच्चों के साथ मिलकर क्रिसमस डे पर केक काटा तथा चॉकलेट एवं गिफ्ट प्रदान किए। कार्यक्रम में बच्चों ने जिंगल बेल गाने पर नृत्य किया। प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर ने कहा हमारे विद्यालय में सभी पर्वों को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी पर्व बच्चों के साथ मिलकर सेलिब्रेट करना एवं उनके धर्म के बारे में जानकारी देना शिक्षा का एक पार्ट है। जिससे बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ त्यौहार की भी जानकारी दी जाती है।