Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दीवान शत्रुघ्न सिंह की 122वीं जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

दीवान शत्रुघ्न सिंह की 122वीं जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

राठ, हमीरपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बुंदेलखंड केसरी दीवान शत्रुघ्न सिंह जी के 122 वें जन्मोत्सव पर उनकी जन्मस्थली से राठ तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान घोड़ा बैंड बाजे, ठोल नगाड़े आदि के साथ दीवान साहब पर आधारित विभिन्न स्कूलों द्वारा सजाई गई मनमोहक झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा के पूरे नगर में भ्रमण के बाद जीआरवी इण्टर कॉलेज में समापन किया गया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बुंदेलखंड केसरी दीवान शत्रुघ्न सिंह के 122 वें जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। नगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कालेज में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती संतराम राजपूत, विधायक मनीषा अनुरागी, पालिका परिषद के चेयरमैन श्रीनिवास वुधौलिया, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, पूर्व विधायक डा.अम्बेश कुमारी, गायत्री परिवार प्रमुख एवं पूर्व शिक्षक चंद्र शेखर मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतराम राजपूत, भूपेंद्र यादव, उमेश यादव, चंद्रवती वर्मा, बलवीर फौजी, सुयश भानु शिवहरे, रामसेवक राजपूत, विद्यालय के प्रबंधक डॉ आर आर गुप्ता, अध्यक्ष कोषाध्यक्ष डॉक्टर शिव कुमार गुप्ता, मंत्री शिव प्रकाश गुप्ता दाऊ, प्रधानाचार्य हरिमोहन चंसौरिया, डॉ आराधना राजपूत, कपूरी गुप्ता, शिवांगी राजपूत, ने दीवान शत्रुघ्न सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम कर प्रस्तुति की गई जिसमें बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम देखकर उपस्थित अतिथियों ने जमकर सराहना की। वहीं बुंदेलखंड केसरी दीवान शत्रुघ्न सिंह के 122 वे जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। राठ नगर में जन्मे बुंदेलखंड केसरी दीवान शत्रुघन सिंह की भव्य शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करते हुए जीआरवी इण्टर कॉलेज में समापन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती संतराम राजपूत, विधायक मनीषा अनुरागी, नगर चेयरमैन श्रीनिवास वुधौलिया, प्रधानाचार्य हरिमोहन चंसौरिया सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने शोभायात्रा में सहभागिता की। इस दौरान शोभा यात्रा का नगर में जगह जगह भव्य स्वागत हुआ और नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा की गई।