Saturday, May 11, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अटल जी के जन्मोत्सव पर जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रम

अटल जी के जन्मोत्सव पर जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रम

फिरोजाबाद। रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मोत्सव के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही उनके बताए गए सिद्वांतों पर चलने का अनुसरण किया। वहीं मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर नूतन राठौर, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, हरिओम शर्मा आचार्य, के.पी सिंह धनगर, भूरी सिंह बघेल, सत्यवीर गुप्ता, प्रमोद पाल बघेल, श्याम सिंह यादव, आशीष यादव, केशव देव कुशवाह आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता के नेतृत्व में पश्चिम मंडल के बूथ सं. 69 महर्षि बाल्मिक वाटिका मुहल्ला दुली पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। वहीं बूथ के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनी। इस अवसर पर अजय जाटव, सन्तोष शर्मा, मुखिया सिंह, गोविंद, धीरज, रोहित वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।