Saturday, June 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हम महात्मा गांधी की सीख पर चलते हैं भाजपा की स्क्रिप्ट पर नहींः खुर्शीद

हम महात्मा गांधी की सीख पर चलते हैं भाजपा की स्क्रिप्ट पर नहींः खुर्शीद

⇒भारत जोडो यात्रा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के साथ मथुरा आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सीख पर चलते हैं भाजपा या किसी और की लिखी हुई स्क्रिप्ट पर नहीं। राहुल गांधी और भगवान राम को लेकर कांग्रेस के केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद का बयान सुर्खियों में है। इस समय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही यह सवाल भी चल रहा है। खुर्शीद लगातार अपने बयान पर सफाई दे रहे हैं वहीं यह बयान उनका पीछा नहीं छोड रहा है। गुरुवार को यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले तैयारियों का जायजा लेने मथुरा पहुंचे कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने एक बार फिर अपने इस बयान का बचाव किया और सफाई दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सीख दी कि भगवान सबके हैं हम उनकी सीख पर चलते हैं न कि भाजपा, आरएसएस की लिखी स्क्रिप्ट पर। मजहब अलग हो सकते हैं लेकिन सभी मजहब समान हैं। उन्होंने भगवान राम का नाम लिया सम्मान दिया उनको ठेस क्यों लग रही है। हमारी संस्कृति में राम कृष्ण का क्या महत्व है यह किसी को बताने की जरूरत नहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के साथ मथुरा पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने स्थानीय होटल में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण तीन जनवरी से शुरू होगा। इस यात्रा का उद्देश्य सीधे संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। सलमान खुर्शीद ने संगठन को लेकर कहा कि हमें एक ऐसा अध्यक्ष चाहिए था जो पूरा समय पार्टी को दे सके। मलिकार्जुन खड़गे संगठन को मजबूत कर रहे हैं।