Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ब्रज में नया साल मनाने आ रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है

ब्रज में नया साल मनाने आ रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है

मथुरा:श्याम बिहारी भार्गव। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव वर्ष के अवसर पर ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन करने के लिए वृन्दावन तथा मथुरा में श्री कृष्ण जन्म भूमि तथा गोवर्धन में गिर्राज महाराज के दर्शन, परिक्रमा के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आवागमन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 30 दिसम्बर 2022 से दो जनवरी 2023 तक वृन्दावन की यातायात व्यवस्था में बडा परिवर्तन किया गया है। वृन्दावन आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन छटीकरा वृंदावन मार्ग पर मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे कोई वाहन नहीं जा सकेगा। मथुरा वृंदावन मार्ग पर सौ सैया से आगे सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पानी घाट चौराहे (यमुना पुल) से परिक्रमा मार्ग की ओर वृन्दावन के लिए सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पुलिस चौकी जैत के पास कट से एनएच-2 से तथा परिक्रमा मार्ग कट एनएच -2 से भारी वाहन, हल्के वाहन सुनरख रोड वृन्दावन की ओर कोई वाहन प्रवेश नहीं करेगा। मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा, मसानी गोकुल रेस्टोरेन्ट थाना हाईवे कट लक्ष्मी नगर तिराहा गोकुल बैराज मोड से मथुरा शहर की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबन्धित रहंेगे। गोवर्धन चौराहाध्मण्डी चौराहा से भूतेश्वर की ओर आने वाली सभी रोडवेज प्राइवेट बसे प्रतिबन्धित रहेगी ये बसे मालगोदाम होकर बस स्टैंड तक आ सकेगी। इसी प्रकार नये बस अड्डे से माल गोदाम होकर अपने गंतव्य को जायेगी। टैंक चौराहे से स्टेट बैंक चौराहे की ओर आने जाने वाली रोडवेज बस प्रतिबन्धित रहेगी ये बसे लक्ष्मी नगर चौराहे से गोकुल वैराज बाईपास होकर अपने गंतव्य को जायेगी। गोवर्धन आने वाले यात्रियों को जानना जरूरी है कि एकता तिराहा, राजीव तिराहा, डींग अड्डा से सभी तरह के वाहन दान घाटी मंदिर की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। परिक्रमा मार्ग पर सभी तरह के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। कुंजीलाल तिराहा ध्मुखरायी तिराहा ध्जमनावत चौराहा बम्बा वाईपास ध्नीम गांव तिराहा से अहमदपुर चौराहा से गोवर्धन की ओर सभी तरह के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगे ।
यहां रहेगा डायवर्जन
यमुना एक्सप्रेस वे से वृंदावन होते हुए एनएच-19 को जाने वाले सभी भारी वाहन यमुना एक्सप्रेस वे से राया कट से उतरकर लक्ष्मी नगर से गोकुल बैराज से टाउनशिप होते हुए एनएच-19 को जाएंगे। इसी प्रकार एनएच-19 छटीकरा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे को जाने वाले भारी वाहन टाउनशिप से गोकुल बैराज से लक्ष्मी नगर होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे को जाएंगे। यमुना एक्सप्रेस वे की तरफ से और मथुरा शहर की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन मात्र सौ-सैय्या अस्पताल तक आ सकेंगे इससे आगे प्रतिबन्धित रहेंगे। छटीकरा एनएच-19 की ओर से सभी प्रकार के वाहन मात्र मल्टीलेवल पार्किंग तक आ सकेंगे इसके आगे प्रतिबंधित रहेंगे। जनपद मथुरा में आने वाले श्रद्धालुओं के सभी वाहन जो छटीकरा की तरफ से आयेंगे वह गोकुल रेस्टोरेन्ट होते हुए कल्याण करोति के पास रामलीला ग्राउंड पर पार्टी करेगे। ई रिक्शा, रिक्शा का प्रवेश मात्र प्रेम मंदिर तिराहे तक ही हो सकेगा इससे आगे प्रतिबन्धित रहेंगे ।