Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समस्याओं का निराकरण ना होने पर 16 जनवरी से धरना देंगे सफाई कर्मचारी

समस्याओं का निराकरण ना होने पर 16 जनवरी से धरना देंगे सफाई कर्मचारी

कानपुर देहात। मांगे ना पूरी करने व समस्याओं का निराकरण ना करने पर जिला मुख्यालय में सफाई कर्मचारी धरना देंगे, यह जानकारी देते हुए उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के संरक्षक महेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सफाई कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है और उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। श्री गुप्ता ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी को कई पत्र लिखे गये और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया किन्तु जिला पंचायत राज अधिकारी अपनी मनमानी पर अडिग हैं।
यह भी बताया कि सफाई कर्मचारियों को ठेली, फावड़ा, तसला, झाड़ू आदि सामान की किट सफाई कर्मचारियों को जरूरत के अनुरूप मुहैया नहीं करवाई जा रही है।
निलम्बित कर्मचारियों की बात नहीं सुनी जा रही है और सफाई कर्मचारियों का वेतन भी समय पर नहीं दिया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों का जाँच के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। महिला सफाई कर्मचारियों को निवास से बहुत दूर तैनाती कर के परेशान किया जा रहा है।श्री गुप्ता ने यह भी बताया कि 13 जनवरी 2023 तक अगर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो 16 जनवरी 2023 से जिला मुख्यालय माती में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।