Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कालीदह पार्क में किसानों के साथ भूख हड़ताल पर कांग्रेसी

कालीदह पार्क में किसानों के साथ भूख हड़ताल पर कांग्रेसी

⇒प्रशासन के साथ वार्ता विफल होने के बाद लिया निर्णय
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव । वृंदावन पुरानी कालीदह पर चल रहे किसान आंदोलन में किसान संघर्ष समिति की प्रशासन के साथ वार्ता विफल होने के बाद किसान अब भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। पांच जनवरी से किसान क्रमिक अनशन कर रहे थे। बुधवार को किसानो के साथ कांग्रेस नेता कुंवर सिंह निषाद भी भूख हड़ताल पर बैठ गए। कांग्रेस नेता कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि किसानों को प्रशासन और पुलिस अकेला न समझे एक तरफ किसानों को डराया जा रहा है। दूसरी तरफ किसानों को समझौते के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। जहांगीरपुर खादर के किसानों पर योगी सरकार अत्याचार कर रही है। पिछले आठ दशकों से किसान जिस जमीन पर खेती करते आ रहें है और जिसके वह मालिक है। योगी सरकार ने लाठी बंदूक के दम पर गरीब किसानों की कड़ी मेहनत की खड़ी फसल पर बुलडोजर चलाकर अन्याय किया है जब तक सरकार किसानों की जमीन वापस नहीं करती है और मुकदमे वापस नहीं लिए जाते हैं तब तक हमारा सत्याग्रह और भूख हड़ताल अनवरत जारी रहेगी। कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुकेश धनगर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों का समर्थन करती है हम पूरी शक्ति के साथ वृंदावन के पीड़ित किसानों के साथ खड़े हैं किसानों को न्याय मिलना चाहिए।