Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भूजल सप्ताह में आयोजित होंगे विभिन्न सांस्कृति एवं निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम

भूजल सप्ताह में आयोजित होंगे विभिन्न सांस्कृति एवं निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम

इलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में भूजल सप्ताह की प्रस्तावित तैयारी बैठक परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण इलाहाबाद की अध्यक्षता में की गयी। बैठक का संचालन अधिशाषी अभियन्ता, भूगर्भ जल विभाग के द्वारा किया गतया। बैठक में जनपदीय अधिकारियों के साथ 16 जुलाई से 22 जुलाई के मध्य भूजल सप्ताह के आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गयी। अधिशाषी अभियन्ता ने बताया कि प्रत्यके वर्ष की भांति जनपद में भूजल सप्ताह के आयोजन हेतु मुख्य सचिव के निर्देशो के क्रम में भूजल सप्ताह में परिचर्चा और संवाद, निबन्ध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ कठपुतली का प्रदर्शन, लोक नृत्य एवं गीत और नुक्कड नाटक इत्यादि का भी आयोजन किया जायेगा। इस सप्ताह में प्रदर्शनी, होर्डिंग, बैनर्स, मेलों एवं उत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसी दौरान पद यात्राओं, रैलियों, संगोष्ठियों, साइकिल परेड का भी आयोजन किया जायेगा। भूजल के संदेशों को फिल्म, स्लाइड शो, आकाशवाणी, रेडियो, दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारित किया जायेगा। वर्षा जन संचयन एवं भूजल संवर्धन से सम्बन्धित योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकर्पण जनप्रतिनिधियों द्वारा भूजल सप्ताह की अवधि में कराया जायेगा। सहायक अभियन्ता लघु सिचाई इलाहाबाद एमपी श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि भूजल सप्ताह के विचार बिन्दु इस वर्ष भूजल जीवन की आस संरक्षण का करो प्रयास रखा गया है एवं समस्त आयोजन इस विचार बिन्दु पर केन्द्रित होंगे। भूजल सप्ताह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को विस्तृत रिर्पोट फोटोग्राफ सहित जनपद भूजल सप्ताह के आयोजन के नोडल अधिकारी एवं सहायक अभियंता लघु सिचाई कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।