Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दिव्यांगता निवारण हेतु शल्य चिकित्सा कराने हेतु 20 से 25 जुलाई तक करे पंजीकरण

दिव्यांगता निवारण हेतु शल्य चिकित्सा कराने हेतु 20 से 25 जुलाई तक करे पंजीकरण

इलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग इलाहाबाद द्वारा संचालित करेक्टिव सर्जरी योजना के अन्तर्गत अस्थिबाधित दिव्यांगजनों की दिव्यांगता निवारण हेतु 14 प्रकार, श्रवण बाधित दिव्यांगजनों की दिव्यांगता निवारण हेतु 03 प्रकार एवं दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों की दिव्यांगता निवारण हेतु 03 प्रकार की सर्जरी चिकित्सा मोतीलाल नेहरू चिकित्सालय इलाहाबाद के विशेषज्ञ टीम द्वारा करायी जा रही है। योजना के अन्तर्गत शल्य चिकित्सा में होने वाले कुल व्यय 10,000 रूपये तक की धनराशि का भुगतान दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ.प्र. लखनऊ द्वारा सम्बन्धित चिकित्साल को किया जायेगा, शेष धनराशि का व्यय सम्बन्धित दिव्यांगजन को वहन करना पड़ेगा।जनपद के ऐसे अस्थिबाधिक, श्रवणबाधित, दृष्टिबाधित दिव्यांगता से ग्रसित दिव्यांगजन जो अपनी दिव्यांगता निवारण हेतु शल्य चिकित्सा करना चाहते है, वह विकास भवन के कक्ष संख्या 13 स्थित जिला दिव्यागन सशक्तीकरण अधिकारी इलाहाबाद के कार्यालय कक्ष में अपना पंजीकरण 20 से 25 जुलाई 2017 तक पूर्वान्ह 10 से सायं 5 बजे तक करा सकते है।