Monday, May 13, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पराक्रम दिवस पर केंद्रीय विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पराक्रम दिवस पर केंद्रीय विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

लखनऊ। पराक्रम दिवस के अवसर पर आज लखनऊ संभाग के अंतर्गत आने वाले लखनऊ के अलीगंज और गोमतीनगर के साथ 20 विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 34 केन्द्रीय विद्यालय, 20 जवाहर नवोदय विद्यालय, 186 सी.बी.एस.ई. बोर्ड एवं 105 आई.सी.एस.सी. बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों से कुल 1888 छात्रों ने प्रतिभागिता की। प्रधानमंत्री की पुस्तक एक्जाम वॅरियर में परीक्षा पर दिए गये मंत्रो की थीम पर यह प्रतियोगिता शिक्षा मंत्रालय द्वारा देश भर में 500 केन्द्रीय विद्यालयों को केन्द्र बनाकर आयोजित की गई जिसमे देशभर से कुल 47164 छात्रों ने अत्यंत उत्साह से भाग लिया। आज सभी विद्यालयों में पर्व जैसा वातावरण था जिसमें बच्चों ने अपनी कला के क्षेत्र में सृजनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। पेंटिंग्स का मूल्यांकन कला क्षेत्र में विशिष्टता प्राप्त निर्णायक मण्डल द्वारा किया गया। प्रत्येक केन्द्र पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 05 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतियोगियों को डिजिटल प्रमाण पत्र एवं मान. प्रधानमंत्री जी की पुस्तक एक्जाम वॅरियर भी विद्यालयों के माध्यम से दी जा रही है।