Tuesday, May 14, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चतुर्थ सर संघचालक का जन्मदिन मनाया

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चतुर्थ सर संघचालक का जन्मदिन मनाया

ऊंचाहार, रायबरेली। विद्याभारती की योजनानुसार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चतुर्थ सर संघचालक परम् पूज्य श्री राजेन्द्र सिंह उर्फ रज्जू भैया के जन्मदिवस पर शारीरिक शिक्षा का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊर्जा विहार ,ऊँचाहार रायबरेली में सम्पन्न हुआ। जिसमें भैया-बहनों के द्वारा – संगीत के साथ व्यायाम योग, सूर्यनमस्कार, तिष्ठ योग, घोष प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पिरामिड का प्रदर्शन अत्यंत सम्मोहक रहा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रियदर्शिनी महिला क्लब की बहनें ऋचा बिचपुरिया और आकांक्षा वर्मा ने दीप प्रज्वलित और पुष्पार्चन कर कार्यक्रम शुरू किया । परिचय प्रधानाचार्य बालकृष्ण सिंह नेे कराया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य जयसिंह ने किया तथा आभार प्रदर्शन शारीरिक विभाग की प्रमुख आचार्या पूजा सिंह ने किया।