Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फिरोजाबाद महोत्सव में ब्रज एवं माँ काली की भक्ति में झूमे दर्शक

फिरोजाबाद महोत्सव में ब्रज एवं माँ काली की भक्ति में झूमे दर्शक

फिरोजाबाद। नगर के पी.डी. जैन इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित फिरोजाबाद महोत्सव में पांचवे दिन स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक एवं भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी गई। बच्चों की प्रस्तुति देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये। वहीं देर शाम कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
सांस्कृति कार्यक्रम का आगाज एम.जी. गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत कर किया। इसके बाद छात्राओं द्वारा राजस्थानी नृत्य, ब्रज की भक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां दी गई। वहीं विदुषी राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल के द्वारा भारत की बेटी, देशभक्ति गीत व ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा माँ काली के गीत पर मनमोहक प्रस्तुती दी गई। बच्चों की प्रस्तुतियां देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये। कार्यक्रम का सफल संचालन अश्वनी जैन ने किया।