Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा छावनी मण्डल ने वृक्षारोपण करके पेड़ो की सुरक्षा का लिया संकल्प

भाजपा छावनी मण्डल ने वृक्षारोपण करके पेड़ो की सुरक्षा का लिया संकल्प

2017.07.22 01 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर छावनी स्थित रेल बाजार रामलीला मैदान में पं० दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के छावनी मडण्ल वार्ड 6 में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के कार्यकताओं ने वृक्षारोपण करते समय यहाँ वृक्ष धरा के है आभूषण धरती माँ को हरा भरा रखने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण में पीपल, बेल, बरगद, गुड़हल व अन्य पेड़ लगाये गये। पार्टी के कार्यकताओं ने यहाँ वचन लिया कि जब तक यह पेड़ पूर्णरुप से तैयार नही हो जाते है। तब तक हम लोग इन पेड़ो को पानी खाद्य व सेवा और सुरक्षा करते रहेगे। इस मौके पर धर्मेन्द्र पाल, जय कुमार, रचित यादव, राम शंकर, बउवा, अखलेश प्रजापति, दीपक कसेरा, पिन्टू गुप्ता, अशुतोष भटनागर आदि व वृक्षारोपण के कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला भी मौजूद रहे।