Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मजदूरों-किसानों-नौजवानों की पार्टी है अपना दल (एस): अजय प्रताप सिंह

मजदूरों-किसानों-नौजवानों की पार्टी है अपना दल (एस): अजय प्रताप सिंह

2017.07.23. 6 ssp apnadalकानपुर, जन सामना ब्यूरो। दर्शन पुरवा में अपना दल (एस) का सदस्यता अभियान कैम्प लगाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम संयोजन शिवम पांडेय ने किया। इस मौके पर संतू कुमार के नेतृत्व में लगभग पांच सौ लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय प्रताप सिंह ने कहा कि अपना दल (एस) प्रदेश की चौथी बड़ी पार्टी बन गई है। डॉ सोने लाल पटेल का सामाजिक न्याय का कारवां अब अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। कमेरों मजदूरों किसानों नौजवानों की पार्टी है। अपना दल सोनेलाल और इनके हक की लड़ाई लगातार अनुप्रिया पटेल लड़ रहीं हैं। आशीष सिंह पटेल और अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। श्री सिंह ने सभी से पार्टी से जुड़कर अनुप्रिया पटेल और डॉ सोनेलाल पटेल के करवा को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेश उत्तम, मुकेश पटेल, रजनीश तिवारी, दीपू सिंह ,नवीन श्रीवास्तव, अजीत विश्वकर्मा, एम. के. सचान के साथ सैकड़ों लोग मैजूद रहे।