Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जरूरत के उपकरण पाकर दिव्यांगों के खिल उठे चेहरे

जरूरत के उपकरण पाकर दिव्यांगों के खिल उठे चेहरे

-123 ट्राईसाइकिल, 32 व्हीलचेयर, 53 जोड़ी बैसाखी, 17 वांकिंग स्टिक, 2 स्मार्टकेन, 3 केएफओ वितरित
-दिव्यांगजनों की मदद कर और महान हो गई कल्याण करोतिः प्रेमदास महाराज
मथुरा। कल्याण करोति संस्था द्वारा मंगलवार को ट्राई साइकिल वितरित की गई। जरूरत के उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। नगर पालिका प्रांगण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान दिल्ली एवं कल्याण करोति द्वारा दिव्यांगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए ट्राई साइकिल वितरित करने का कार्यक्रम रखा। 227 दिव्यांगों को जरूरत के हिसाब से ट्राइसाइकिल, कृत्रिम अंग एवं अन्य उपकरण वितरित किए गए। 123 ट्राईसाइकिल, 32 व्हीलचेयर, 53 जोड़ी बैसाखी, 17 वांकिंग स्टिक, दो स्मार्ट केन, तीन केएफओ बांटे गए। कोकिलावन धाम के महंत प्रेमदास महाराज के स्नेहाशीष के साथ उपकरण पाकर दिव्यांगजन बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि कल्याण करोति द्वारा यह मानव सेवा का महायज्ञ है। संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने संस्था द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी एवं गोवर्धन रोड पर बन रहे मल्टी सुपर स्पेशलिटी नेत्र चिकित्सालय की प्रगति के बारे में जानकारी दी। कुश्ती संघ के कमल किशोर वार्ष्णेय ने कहा कि दिव्यांगजनों के सहयोग की हम सब की जिम्मेदारी बनती है। कार्यक्रम में वेद प्रकाश गायल, अतुल अग्रवाल, जगदीश् प्रकाश अग्रवाल, हीरा लाल अग्रवाल, धर्मवीर शर्मा, आरएन भारद्वाज, ताराचंद शर्मा, मोहन श्याम गर्ग, रघुवर सिंह तोमर, गोपाल बंसल, विष्णु स्वरूप, शिवकांत सिंह, योगेश सौंखिया, राहुल जैन कांमियां, रामहरि जादौन, केहरी सिंह, मूलचंद गर्ग, निरुपम भार्गव, अनिल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल , पवन, दिनेश सैनी, जेपी सैनी, अशोक गुप्ता, विजेंद्र सोनी, जेपी मिश्रा मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल अग्रवाल ने किया।