Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बर्रा क्षेत्र में नाले के पास मिला महिला का पैर

बर्रा क्षेत्र में नाले के पास मिला महिला का पैर

2017.07.24. 1 ssp lady leg barra-8 kanpurसुअर व कुत्तों ने नोच नोच कर खाया 
पैर की उंगली में बिछिया होने से स्पष्ट है कि पैर महिला का ही है।
कानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा थानाक्षेत्र में महिला का एक पैर नाले के पास पड़ा मिला। अनुमान है कि नाले में बहकर आया होगा और कुत्तों ने उसे खीच कर अपना निवाला बनाया। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार पैर को कुत्ते ने खूब नोचा है। बताते चलें कि बर्रा 8 में ई ब्लाॅक के पास हाई टैन्सन लाइन के नीचे किसी महिला का पैर कुत्ते नोच नोच कर खा रहे थे। लोगों ने बताया कि एक सुअर भी पैर का कुछ भाग खा गया। हृदय विदारक नजारा देख कर लोगों के मुह से आह निकल गई।
वहीं पर रहने वाली सुमन ने बताया कि किसी महिला का पैर था क्योंकि उंगली में बिछिया थी।

https://youtube.com/watch?v=2R7rTcWLjkI

महिला पैर कहां से आया यह जांच का विषय है। वहीं कयास यह भी है कि कोई शव नाले में बह रहा हो और कुत्तों ने उसका पैर खीचा तो वह शरीर से अलग हो गया हो। वहीं पैर की उंगली में बिछिया होने से यह कहा जा सकता है कि महिला की हत्या कर उसका शव पानी में फेंक दिया गया। क्योंकि अन्तिम संस्कार के समय सभी गहने आदि शरीर से अलग कर लिए जाते हैं।