Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्ट्रीट स्कूल के बच्चों के साथ खेली होली

स्ट्रीट स्कूल के बच्चों के साथ खेली होली

⇒स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हैल्पिंग हैंड्स सोसाइटी ने किया आयोजन
मथुरा, श्याम बिहारी भार्गव। स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हैल्पिंग हैंड्स सोसाइटी द्वारा एस.एफ स्ट्रीट स्कूल का संचालन किया जा रहा है। निःशुल्क शिक्षा सेंटर की दोनों शाखा के बच्चों और दिशा इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी की छात्राओं के साथ हर वर्ष की तरह होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ं कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की अध्यक्ष और दिशा इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी की डायरेक्टर शिखा अग्रवाल द्वारा स्ट्रीट स्कूल में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को ओर फैशन इंस्टीट्यूट की छात्राओं के गुलाल लगा कर की गई। बच्चों द्वारा होली के गीत प्रस्तुत किए गए। वरिष्ठ सदस्य पीयूष बंसल ने बच्चों से इस पर्व को मनाने के पीछे का उद्देश्य बताते हुए कहा कि ब्रज की होली देश विदेश में विख्यात है। जिसका मुख्य कारण हमारे श्री कृष्ण हैं। होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई के जीत के रूप में मनाया जाता है। उसी तरह हमें भी हर वक्त हर समय लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए और अच्छाई के रास्ते पर निरंतर अग्रसर रहना चाहिए। वरिष्ठ सदस्य गौरव गोयल ने कहा कि कुछ लोग या कुछ बच्चे इस ऐसे अवसरों पर भी खुशियों से वंचित रह जाते हैं, यह एक सभ्य समाज के लिए ठीक नही हैं। कार्यक्रम में मौजूद फैशन इंस्टीट्यूट की फैकल्टी अंकिता शर्मा ने बताया कि आज हम सभी स्टाफ और स्टूडेंट एस.एफ स्ट्रीट स्कूल पर आये है और नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ इस त्योहार की शुरुआत की है यह अपने आप में अनूठा और संतुष्टि देने वाला है। झुग्गी झोपड़ी में जिंदगी बसर कर रहे लोगों को गुलाल वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत मे संस्था के वरिष्ठ सदय राजन गुप्ता ने बताया कि संस्था सड़कों पर और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले निर्धन, वंचित एवं असहाय बच्चों को प्रतिदिन निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने का कार्य विगत कई वर्षों से निरंतर कर रही है। वर्तमान मे संस्था द्वारा 550 से भी अधिक ऐसे बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है। खेल कूद के साधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। होली के अवसर पर बच्चों के साथ होली खेली गई है, इससे बच्चे और हम सब खुश हैं। इस मौके पर नूपुर, नितेश, सुनैना ,भारत अग्रवाल, राहुल, निशांत, विवेक आशु ,अल्पेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।