Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में चले ईंट पत्थर

राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में चले ईंट पत्थर

⇒पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को घरों में दबिश देकर पकड़ा
⇒पुलिस ने अपनी ओर से 19 नामजद सहित करीब 10 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में धुलेंडी के दिन दो पक्षों के बीच झगडे के बाद ईंट पत्थर फिंके। इससे परिक्रमा मार्ग में भगदड मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोगों को घर के अंदर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपनी ओर से इस मामले में 19 लोगों को नामजद किया है जबकि आठ से दस लोगों को अज्ञात में शामिल किया। पुलिस की इस कार्यवाही के बाद तमाम लोग घरों से भाग खडे हुए हैं। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि झगडे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। पुलिस के जाने के बाद एक बार फिर दोनों पक्षों में झगडा हो गया। सूचना पर पहुंचे गोवर्धन थाना प्रभारी नितिंन कसाना ने पुलिस बल के साथ घरों में दविश दी। करीब आधा दर्जन लोगों को पकड़कर थाने ले गए। चेतावनी दी कि किसी ने फिर से उपद्रव मचाया तो किसी को बख्शा नही जाएगा। वहीं परिक्रमा मार्ग में लड़ाई होने की सूचना पाकर मौके पर सीओ राम मोहन शर्मा भी पहुंच गए। घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं गोवर्धन पुलिस के एसआई यशपाल सिंह ने 19 नामजद सहित 8 से 10 अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 504, 427 आपराधिक धारा संशोधन अधीयिनम 7 के को लेकर थाना गोवर्धन में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।