Monday, May 13, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जगह-जगह पर उड़ा अबीर गुलाल व रंग ; गले मिलकर दी बधाइयां

जगह-जगह पर उड़ा अबीर गुलाल व रंग ; गले मिलकर दी बधाइयां

हमीरपुर। जिले में परंपरागत तरीके से होली का त्यौहार धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। होरियारों की टोली फाग गाते हुए गलियों में घूम कर रंग अबीर व गुलाल का आनंद उठाया और एक दूसरे से गले मिलकर पकवान खिलाकर मुंह मीठा करा कर बधाई दी। वहीं बच्चों ने भी पिचकारी में रंग भर कर जमकर होली का आनंद उठाया। युवाओं ने डीजे पर जमकर नाच गाना किया। डीएम डॉ0 चंद्र भूषण त्रिपाठी व एसपी शुभम पटेल ने पुलिस लाइन में रंगों की होली खेली और नगर वासियों को शुभकामनाएं दी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली का उमंग रहा। बच्चों ने जमकर रंग व गुलाल उड़ाए और बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जगह-जगह पिचकारी और रंग की दुकानें सजी रहीं। मुखौटा पहने युवा पहचान में नहीं आए। चारों तरफ डीजे का शोर सुनाई दिया। वहीं जिलाधिकारी डॉ0 चंद्र भूषण त्रिपाठी ने अपने आवास पर अधिकारियों, मीडिया व कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली के रंगों में रंगे रहें। होली तथा दूज के त्यौहार हर्षाेल्लास एवं परंपरागत ढंग से रंगों के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर व गुलाल लगाकर गले लगाया और होली की बधाइयां दी। वही दूज में बहनों ने अपने भाइयों के टीका कर लंबी उम्र की कामना की। बीते मंगलवार को होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहें। होलिका दहन के साथ एक दूसरे को रंग आबीर लगाकर होली की बधाइयां दी गई। होली के त्यौहार पर जगह-जगह लोगों ने रंग और गुलाल की होली खेली और एक दूसरों के घरों में जाकर होली मिलन के साथ ही गुजिया तथा पकवान का आनंद उठाया। भैया दूज के चलते सुबह से ही घरों में पूजा-पाठ कार्यक्रम आयोजित कर बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र तथा तरक्की के लिए टीका कर उन्हें आशीर्वाद दिया। गीत संगीत के साथ फूलों की वर्षा कर एक दूसरे के साथ होली खेली है। होली के त्यौहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने होलिका दहन स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि होली त्यौहार को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भ्रमण करते रहे हैं। होली को लेकर जनपद में कोई बड़ी वारदात नहीं हुई है। शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्योहार संपन्न होने पर प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली है।