Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मान्यता प्राप्त पत्रकार कुशवाहा के निधन से डीएम व पत्रकारों ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

मान्यता प्राप्त पत्रकार कुशवाहा के निधन से डीएम व पत्रकारों ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

2017.07.26 10 ravijansaamna
विजय सिंह कुशवाहा की फाइल फोटो

मुख्यमंत्री ने पत्रकार विजय सिंह कुशवाहा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया विजय सिंह कुशवाहा हसमुख, नेक इंसान और मिलनसार व्यक्ति थे
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद के मान्यता प्राप्त पत्रकार, सदस्य मान्यता प्राप्त पत्रकार प्रेसक्लब व समाजसेवी विजय सिंह कुशवाहा का डायबिटीज लो आदि बीमारी के कारण विगत दिवस हुए आकस्मिक निधन से सभी पत्रकारजनों ने दुख व्यक्त किया है तथा शोक सतप्त परिजनों के प्रति व्यक्त की है। श्री कुशवाहा के दुखद मृत्यु पर जिला सूचना कार्यालय स्टाफ व पत्रकारों द्वारा एक शोकसभा का आयोजन अकबरपुर के ब्लाक गांव के सलावतपुर में लोकनाथ कुशवाहा आवास पर किया गया। दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गयी। शोक सभा मे शोक संतृप्त परिजनो के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गयी। शोक सभा में विजय सिंह कुशवाहा के व्यक्तित्व पर चर्चा की गयी और तथा कहा गया कि वे छोटे बडे सभी पत्रकारों के साथ ही हमेशा सम्मान दिया। हसमुख प्रवृत्ति व मिलनसार व्यक्ति थे। सूचना विभाग व अन्य शासकीय विभागों से उनके बेहतर संबंध थे। मान्यता प्राप्त पत्रकार विजय सिंह कुशवाहा इतने मिलनसार व्यक्ति थे कि उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी श्री कुशवाहा नगर देहात दर्पण समाचार पत्र के सम्पादक थे बताया। उनके निधन पर प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी, निदेशक सूचना अनुज झा आदि द्वारा भी दुःख व्यक्त करने के साथ ही शोक सतप्त परिजनों के प्रति शोक संवेदनायें व्यक्त की जा चुकीं है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह, एडीएम प्रशासन शिवशंकर गुप्ता, एडीएम एफआर विद्याशंकर सिंह, सीएमओ डा. केके श्रीवास्तव, सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार, मान्यता प्राप्त पत्रकार प्रेस क्लब अध्यक्ष पत्रकार जय मिश्रा, हनुमान गुप्ता, सदस्य व पदाधिकारी हरिशंकर श्रीवास्तव, संजय दीक्षित, , अनुराग शुक्ला, राघव अग्निहोत्री, प्रशांत कटियार, रामनरेश त्रिपाठी, योगेन्द यादव, अरविन्द शुक्ला, चन्दसेन भारती, विजय शंकर कौशल, अनूप सचान, वरिष्ठ पत्रकार आशीष अवस्थी, सुबोध मिश्रा, रामलखन पाण्डेय, अंजनी पाण्डेय, अनूप त्रिपाठी, मयंक, रोहित शुक्ला, रणविजय सिंह, रामशंकर वर्मा, फूलचन्द्र आर्या, विकास सचान, सत्येन्द्र कुमार कुशवाहा, नीरज, अमर सिंह आदि ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मान्यता प्राप्त पत्रकार प्रेसक्लब के अध्यक्ष जयकुमार मिश्रा व महामंत्री हनुमान गुप्ता ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि विजय सिंह कुशवाहा छोटे बडे सभी पत्रकारों के साथ ही हमेशा सम्मान दिया। हसमुख प्रवृत्ति व मिलनसार व्यक्ति थे। सूचना विभाग व अन्य शासकीय विभागों से उनके बेहतर संबंध थे। रामनरेश त्रिपाठी, अनुराग शुक्ला, राघव अग्निहोत्री, अरविन्द शुक्ला, योगेन्द्र यादव, चन्द्रसेन भारती, अनूप सचान ने बताया कि वे बडे भाई के तुल्य थे तथा जमीन से जुडे पत्रकार थे कभी भी वे तनाव में नही दिखे। जब भी सूचना कार्यालय में आते थे तो पत्रकारों व कार्यालय स्टाफ को बिना चाय पिलाये नही जाने देते थे यह उनका बड्डपन था। उनकी लोक प्रियता के चलते उनको सभी लोग याद करते उन्हें मानवीय गुणों से परिपूर्ण बताया। उनके निधन पर सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार ने उनके साथ बिताये पलों को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा स्नेह के साथ ही सम्मान करते थे। मानवीय गुणों से लबालब थे। डायबिटीज होने के बावजूद डायबिटीज को कैसे नियंत्रण करें इसके बारे में विस्तार से बताते थे। इस मौके पर रामगोपाल कुशवाहा, अमित कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, श्याम सिंह कुशवाहा, अमर सिंह, राहुल यादव, अंकित सिंह, मयंक, आयुष आदि भी उपस्थित थे।