Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चैतन्य देवियों की झांकियों से शक्तिमय हुआ माहौल

चैतन्य देवियों की झांकियों से शक्तिमय हुआ माहौल

फिरोजाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केला देवी स्थित केंद्र द्वारा चैतन्य देवियों की झांकियां सजाई गई।
देवियों की झांकी का उद्घाटन नगर विधायक मनीष असीजा, भाजपा जिला अध्यक्ष वृदावन लाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, एसडीएम सदर मनोज कुमार, सरिता दीदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। यहाँ पर माँ दुर्गा के नौ अत्यन्त आकर्षक एवं जीवन्त स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है। सेंटर संचालिका सरिता दीदी ने कहा कि इस प्रकार का विशाल कार्यक्रम शहर में पहली बार किया गया है । जिसमें नई तकनीकी अपनाई। दुर्गा मां के सभी रूप में छिपी आत्मिक और सूक्ष्म दिव्य शक्तियां दुगुर्णाे को दूर करने का प्रतीक है। जिसने अपने क्रोध, लोभ, मोह तथा अहंकार रूपी महिसासुर का वध किया। उसी की पूजा आज दुर्गा के रूप में की जाती है। इसलिए आज हम सभी को ज्ञान की प्राप्ति कर बुराइयों को छोड़ जीवन को देवियों के समान बनाना है। इसके अतिरिक्त भी देवी देवताओं के महत्व को बताया गया। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि ऐसी सुन्दर, मनोहारी और जीवन्त झाँकी अर्थ पूर्ण हैं। यह नगरवासियों के लिए गौरव की बात है कि इतना सुन्दर आयोजन ब्रह्मा कुमारी सेंटर पर किया गया। जनता ने इसको खूब पसन्द किया है। यहाँ आने के बाद व्यक्ति स्वयं को तनावमुक्त महसूस करने लगता है। यहाँ सचमुच बहुत अधिक शान्ति है। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष श्रीवास्तव शर्मा, आचार्य ध्रुव कुमार, कल्पना राजौरिया, सीए राकेश गोयल, इनाम सिंह आदि मौजूद रहे।