Tuesday, April 30, 2024
Breaking News

सपूतों के निधन पर शोक व्यक्त

हाथरस। कुन्नूर में शहीद हुए भारत माता के 13 सपूतों के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन घण्टाघर पर स्वदेशी जागरण मंच व स्वापो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। गमगीन माहौल में आयोजित जंन समूह ने अश्रुपूरित नेत्रों से पुष्पांजलि व मोमबत्ती जलाकर अपनी संवेदनायें प्रगट कीं। कार्यकर्ताओं ने इस घटना को राष्ट्र की बहुत बड़ी क्षति बताया।

Read More »

16 व 17 दिसंबर को बैंक कर्मी करेंगे हड़ताल

हाथरस। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को सुदृढ़ करने एवं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण करने व बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2021 के विरोध करने की मांगों को लेकर आंदोलन का आह्वान किया है। फोरम के जिला संयोजक बी.एस.जैन ने बताया कि केंद्रीय एडिशनल मुख्य श्रम आयुक्त ने 8 दिसंबर को समझौते के लिए मीटिंग बुलाई थी।

Read More »

मुद्दा

चुनाव जिन मुद्दों पर लड़े जाते हैं वो मुद्दे सत्ता में आने के बाद ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। आज धर्म को सबसे बड़ा मुद्दा बनाकर चुनावी फसलें लहलहाई जाती है और मंहगाई, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे कई मूलभूत मुद्दों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। यूं भी सत्ता हासिल करने के लिए साम दाम दंड भेद का इस्तेमाल किया जाता है। धीरे-धीरे विधानसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं सभी दल आश्वासनों का लालीपॉप लेकर जनता को लुभाने का सिलसिला शुरू कर चुके हैं। फिर चाहे वह पेट्रोल के दाम कम किए गए हो या कृषि कानून को वापस लेना हो दल कोई भी हो मगर कोई भी दल मंहगाई, स्वास्थ्य, शिक्षा रोजगार जैसे मुद्दे पर बात नहीं कर रही है। सरकारों द्वारा किये गए पुराने वादे ही अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। नोटबंदी करके काला धन कहां जमा हो गया अभी तक उसका खुलासा नहीं हुआ। साल में दो करोड़ रोजगार देने की वादा खोखला साबित हुआ। सड़कें, यातायात व्यवस्था, रेलवे, शिक्षा ऐसे कई मूलभूत मुद्दे हैं जिन पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। नोटबंदी के वक्त बहुतेरे परिवार बिखर गए, कैशलैस इकोनामी के चक्कर में दिहाड़ी और छोटे व्यापारियों के हाल हो गये। कोरोना काल में स्वास्थ्य व्यवस्था सही ना होने के कारण उसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ा। निजीकरण द्वारा ही समस्याओं का समाधान  क्या एकमात्र विकल्प है?2014 के पहले जो दल डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम, गैस के बढ़ते दामों को लेकर, खाद्य पदार्थ के बढ़ते दाम दामों को लेकर बहुत मुखर था आज इन्हीं मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए है। आज महिला सुरक्षा की बात नहीं की जाती, गिरता रूपया, जीडीपी पर कोई बहस नहीं होती। 2014 के पहले की सरकारें भी इन्हीं मुद्दों पर चुनाव लड़तीं थी लेकिन सत्ता में आने के बाद वो ठंडे बस्ते में चली जाती थीं। आखिर ये दल चुनाव के समय ही क्यों सक्रिय होते हैं और क्यों जनता का विश्वास जीत कर उन्हें “वोट” बनाने पर तुले रहते हैं। क्या ये जरूरी नहीं कि राजनीति के साथ जनता की समस्याओं का भी समाधान हो? आम आदमी परेशान है और उसे विकल्प चाहिए ताकि उनकी जरूरतों और समस्याओं का निदान हो सके।
प्रियंका वरमा माहेश्वरी
गुजरात

Read More »

व्यापार मण्डल की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगाया गया कैम्प

पवन कुमार गुप्ता,ऊँचाहार,रायबरेली    गुरुवार को नगर स्थित बिजली घर के सामने व्यापार मंडल की अध्यक्षता में खाद सुरक्षा विभाग द्वारा कैम्प लगाकर दुकानदारों के नये लाइसेंस के आवेदन स्वीकार किये गए और पुराने लाइसेंसों का नवीनीकरण भी किया गया।खाद सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आयोजित कैम्प में 51 दुकानदारों ने नये लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया है और 5 पुराने लाइसेंसों का नवीनीकरण भी किया गया है।इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्या, राजू सोनी, शिवकुमार गुप्ता, हरिशंकर साहू, राजकुमार विश्वकर्मा, वसीम सभासद, खाद सुरक्षा अधिकारी अमरनाथ समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Read More »

पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस टीम व सर्विलांस टीम द्वारा वाँछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 08 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व अवैध असलाह बरामद किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे वांछित, वारण्टी पकड़ अभियान में थाना लाइनपार पुलिस टीम व सर्विलांस टीम ने विकास पुत्र महेश निवासी बंगाली डॉक्टर वाली गली आजाद नगर थाना लाइनपार, पप्पू पुत्र विजय सिंह निवासी सोफीपुर थाना बसई मोहम्मदपुर को स्वर्ग आश्रम से सोफीपुर जाने वाले रोड़ पर गिरफ्तार कर लियां।

Read More »

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन

सी.डी.एस. जनरल विपिन रावत व अन्य सैनिकों को कैडिल जलाकर दी भावभीन श्रद्वांजलि
फिरोजाबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म मनाया गया। वहीं सी.डी.एस. जनरल विपिन रावत तथा उनकी पत्नी और अन्य अधिकारियो के दुर्घटना में शहीद होने पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि विपिन रावत और उनके साथ शहीद हुए सैनिकों के जाने से देश को बहुत बड़ी छती पहुँची है। जिसकी भरपाई करना असंभव है। भगवान सभी शहीदों को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करें। उसके उपरांत कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन जिला कार्यालय पर बेहद सादगी से मनाया गया और उनकी दीर्घायु की ईश्वर से कामना की।

Read More »

नगर निगम के खिलाफ 23 दिसम्बर को व्यापारी पैदल मार्च कर भरेेंगे हुंकार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर की बाजार कमेटी, राम नगर श्याम नगर बाजार कमेटी की एक बैठक पुलिस चौकी के पास बाजार समिति अध्यक्ष मूलचंद राठौर के प्रतिष्ठान की पर आयोजित हुई।महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि व्यापार मंडल नगर निगम की महापौर नूतन राठौर व नगर आयुक्त को मिलकर कई बार व्यापारियों की जनहित की सात सूत्री मांगों को लिखित रूप से ज्ञापन देकर अवगत करा चुका है। मगर नगर निगम के अधिकारी व्यापार मंडल की बात को मानने तैयार नहीं है। नगर निगम के अधिकारी व्यापारियों की शक्ति को कम आकलन कर रहे हैं।

Read More »

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

गिरधारी लाल इंटर कालेज में 661 करोड़ की लागत की 143 परियोजनाओं का बटन दबाकर का किया शिलान्यस व लोकार्पण
फिरोजाबाद। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने चुनावी आगाज शुरू कर दिया। करोड़ों रुपए से विकास कार्यो का शिलान्यास करने आए डिप्टी सीएम ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सपा और बसपा को गुंडों की पार्टी बताया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिरसागंज के गिरधारी लाल इंटर कॉलेज में 661 करोड़ की लागत की 143 परियोजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास व लोकार्पण किया। वहीं जनप्रतिनिधयों एवं स्थानीय लोगों की मांग पर मंच से 127 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की घोषणा करते हुए कहा कि पहले भी हम करीब एक हजार करोड़ का काम लोक निर्माण विभाग की मदद से कर चुके हैं।

Read More »

शिकोहाबाद विधायक का फूंका पुतला, की नारेबाजी

फिरोजाबाद। चंद्रवार जैन मंदिर के महंत पंकज जैन को मंदिर की जमीन पर शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा द्वारा जबरन अवैध कब्जा करने के लिये जैन महंत की पिटाई एवं अपमानित करने के साथ दबरई स्थित हनुमान मंदिर की जगह पर सार्वजनिक शौचालय बनाये जाने का विरोध तेज होता दिख रहा है। विश्व हिन्दू परिषद धर्मयात्रा महासंघ के प्रांत सहमंत्री पं.वीनेश भाई, विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप जैन, विभाग सेवा प्रमुख रमाकांत पचौरी, प्रांत समरसता प्रमुख दिनेश भारद्वाज, मिलिन केंद्र प्रमुख पं. हरीश बाबू राजौरिया के नेतृत्व में शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा का कोटला चुंगी चौराहा पर पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओ ने मुकेश वर्मा मुर्दाबाद, विधायक तेरी गुंडागर्दी नही चलेगी, जैन संतो का अपमान नहीं सहेगें आदि नारेबाजी करके विरोध प्रकट किया।

Read More »

फार्मसिस्टों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार

फिरोजााबाद। डिप्लोमा फार्मसिस्ट एसोसियशन उत्तर प्रदेश की प्रांतीय कार्यकारणी के निर्देशनुसार जनपद के फार्मसिस्टो एवं पदाधिकारियो द्वारा अपनी मांगो को लेकर गुरूवार को जिला अस्पताल मेें दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया गया।उन्होने सरकार से मांग की फार्मेसिस्ट को 4600 वेतनमान प्रदान किये जाने, फार्मेसिस्टों को प्रदान किये जाने वाला प्रभाव भत्ता 75 के स्थान पर 750 किये जाने, फार्मेसिस्ट का पद नाम फार्मेसी अधिकारी एवं चीफ फार्मेसिस्ट का पद नाम चीफ फार्मेसी अधिकारी किये जाने एवं विशेष कार्यधिकारी फार्मेसी का पद नाम बदल कर सहायक निदेशक फार्मेसी किये जाने, चिकित्सकों की अनुपस्थिति में चिकित्सीय कार्य कर रहे फार्मेसिस्टों को विधिक मान्यता प्रदान किये जाने आदि मांग की गई है।

Read More »