Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

गिरधारी लाल इंटर कालेज में 661 करोड़ की लागत की 143 परियोजनाओं का बटन दबाकर का किया शिलान्यस व लोकार्पण
फिरोजाबाद। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने चुनावी आगाज शुरू कर दिया। करोड़ों रुपए से विकास कार्यो का शिलान्यास करने आए डिप्टी सीएम ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सपा और बसपा को गुंडों की पार्टी बताया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिरसागंज के गिरधारी लाल इंटर कॉलेज में 661 करोड़ की लागत की 143 परियोजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास व लोकार्पण किया। वहीं जनप्रतिनिधयों एवं स्थानीय लोगों की मांग पर मंच से 127 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की घोषणा करते हुए कहा कि पहले भी हम करीब एक हजार करोड़ का काम लोक निर्माण विभाग की मदद से कर चुके हैं। सबका साथ सबका विकास का काम जनता में दिखाई दे रहा है। फिरोजाबाद की सभी सीटों पर कमल खिलाएंगे। यूपी में 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। इलेक्शन विकास से शुरू होकर अन्ना, टोपी, अल्ला, अब्बा और चाचा जान पर आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तुष्टिकरण करने वालों को दर्द होता है। वह देश को तोड़ने वालों का नाम क्यों लेते हैं। वह यदि जिन्ना का नाम लेंगे तो हम राष्ट्रभक्त हैं हम जवाब देंगे। इससे उन्हें परहेज होता है तो देश के दुश्मनों का नाम लेना बंद करें। तुष्टिकरण बंद करें, माफियाओं को संरक्षण देना बंद करें। 2022 के चुनाव में नतीजे 2017 वाले होंगे।
उन्होंने कहा कि आपने भाजपा का साथ दिया तो भव्य राममंदिर के दर्शन होंगे। अपराधी जो गरीब और व्यापारियों को परेशान करते थे। वह भागा-भागा फिर रहा है। सपा और बसपा सरकार में जो हालात थे उनमें गुंडा माफियाओं का राज रहता था। जिस प्रकार 2017 के विधानसभा चुनाव में हम 317 सीट जीते थे, जनता के आशीर्वाद से 2022 में 2017 से अधिक सीटें जीतेंगे। गुंडे, माफियाओं अपराधियों को सड़क पर दिखा देने से अखिलेश यादव कोई काम बनने वाला नहीं है। जनता जब खड़ी हो जाती है तो सबक सिखा देती है राम राज्य ला देती है। पूर्व की सरकारों में कानून व्यवस्था नहीं होती थी। बिजली नहीं होती, गुंडे और माफिया थाने, तहसीलों और जिला कार्यालयों में बैठक अधिकारियों को निर्देश देते थे। इस दौरान व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकान्त गर्ग, सांसद डा. चंद्रसेन जादौन, विधायक मनीष असीजा, डा. मुकेश वर्मा, रामगोपाल पप्पू लोधी, प्रेमपाल सिंह धनगर, महापौर नूतन राठौर, जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, डा.एसपी लहरी, योगेश प्रताप सिंह बघेल, जिला महामंत्री अविनाश सिंह भोले, राजीव गुप्ता, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, सिरसागंज चेयरमैन सोनी शिवहरे, मंडल अध्यक्ष केशव गुप्ता, महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी, शशी कला यादव, ब्लाक प्रमुख कमलेश राजपूत, डा. शोभित सिंह, दीपक चौधरी, वृन्दावन लाल गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता, राजेश चौहान, सुमित शर्मा, विपिन शिवहरे, आकाश शर्मा व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व अपार जनसमूह मौजूद रहा।