Friday, April 26, 2024
Breaking News

फिरोजाबाद महापौर पद से आप प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

फिरोजाबाद। शुक्रवार को फिरोजाबाद मेयर पद से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी राजकुमारी ने नामांकन दाखिल किया। पार्षद पद के 13 नामांकन तथा सभासद पद के 15 प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल किए।
फिरोजाबाद नगर निगम से मेयर पद का पहला नामांकन शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी राजकुमारी ने दाखिल किया। इधर पार्षद पद के 13 नामांकन दाखिल किए गए। हालांकि नामांकन के चलते जिला मुख्यालय पर पुलिसफोर्स मुस्तैद दिखाई दिया। क्योंकि नामांकन दाखिल करने के लिए तीन दिन का समय शेष होने के कारण शनिवार, रविवार एवं सोमवार को नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

Read More »

भारत विकास परिषद् ब्रजप्रांत का प्रांतीय अधिवेशन एवं दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न

फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद् ब्रज प्रांत का प्रांतीय अधिवेशन एवं दायित्व ग्रहण समारोह बांके बिहारी रिसोर्ट पर संस्कृति शाखा फिरोजाबाद के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम में ब्रज प्रांत के आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा एवं मैनपुरी जिलों से लगभग 450 पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय अतिथियों द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। संस्कृति शाखा की महिलाओं द्वारा वंदे मातरम् गायन की प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम में मेरठ से पधारे क्षेत्रीय महासचिव अनुराग दुबलिश द्वारा सत्र 2023-24 के ब्रज प्रांत के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष राहुल गर्ग, प्रांतीय महासचिव सोमदेव, प्रांतीय वित्त सचिव धर्म गोपाल मित्तल को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराकर अपने दायित्व का बोध कराया। क्षेत्रीय वित्त सचिव सीए प्रवीन गर्ग द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष राहुल गर्ग द्वारा गठित प्रांतीय दायित्वधारियों को अपने-अपने पदों की शपथ ग्रहण करायी। कार्यक्रम में रीजनल संरक्षक पूरन डाबर ने कहा कि भारत विकास परिषद् एक गैर राजनीतिक अंतर्राष्ट्रीय संगठन हैं, जो कि समाज सेवा में सदैव समर्पित होकर कार्य करने के लिए तत्पर रहता है।

Read More »

डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित हुई गोष्ठी

फिरोजाबाद। भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 132 वीं जयंती के अवसर पर एक विशाल गोष्ठी रसूलपुर स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित की गई। इससे पूर्व बाबा साहब के अनुयाईयों ने उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर नमन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि हम सभी को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा ने कहा है बाबा साहब ने समाज के लिए जो कार्य किया है। जिससे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य गजेंद्र सिंह बौद्ध एडवोकेट एवं संचालन केपी सिंह एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम के अंत में जयंत अध्यक्ष देबानंद गौतम ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही 16 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

Read More »

कस्बे में धूमधाम से मनाई अम्बेडकर जयंती, निकली विशाल शोभायात्रा

मौदहा, हमीरपुर। शुक्रवार को पूरे देश में संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 132 वीं जयंती की धूम मची हुई थी तो वहीं कस्बे में भी अम्बेडकर जयंती पर जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए और विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जिसका जगह जगह लोगों से पेयजल और शर्बत पिलाकर स्वागत किया।
शुक्रवार की सुबह कस्बे के मीरातालाब के निकट स्थित अम्बेडकर पार्क में आयोजित किए गए कार्यक्रम में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।उसके बाद धूमधाम से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो कस्बे की मुख्य सडकों पर होते हुए अम्बेडकर पार्क सम्पन्न हुई।इस दौरान डीजे की धुन पर थिरकते युवा बाबा साहब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिखाई दिए,जबकि शोभायात्रा में महापुरुषों की झाकियां आकर्षण का केंद्र रही और पूरा माहौल नीले रंग में रंग गया क्योंकि शोभायात्रा में नीले झंडे के साथ ही नील उडाकर भक्तों ने पूरे माहौल को आकाश के रंग में रंग दिया

Read More »

माल्यार्पण कर बाबा साहब बाबा साहब की मनाई जयंती

कुरारा, हमीरपुर। कस्बा कुरारा के भोली रोड स्थित अंबेडकर पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम पूर्व चेयर मैन माया बाल्मीकि द्वारा आयोजित किया गया। वही बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी अंबेडकर पार्क में जाकर माल्यार्पण किया। तथा कस्बे में शोभायात्रा निकाली।
कस्बे के अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व चेयर मैन माया बाल्मीकि ने डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा घनश्याम बाल्मीकि ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए पूर्व चेयर मैन माया बाल्मीकि ने कहा कि बाबा साहब ने दबे कुचले लोगो को सम्मान से जीने की राह दिखाई तथा संविधान में सभी को सम्मान के साथ जीवन यापन करने का अधिकार दिलाया।उनके जीवन के संघर्ष के संबंध में जानकारी दी।वह ऐसा धर्म चाहते थे जो स्वतंत्रता, समानता, भाई चारा का रास्ता दिखाता हो। उन्होंने कहा हैं कि समाज के लोग शिक्षित हो संगठित हो अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करे तभी समाज का विकास एवं उत्थान हो सकता है।

Read More »

आम आदमी पार्टी ने अध्यापक को घोषित किया प्रत्याशी

सुमेरपुर; हमीरपुर। नगर निकाय चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद आम आदमी पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए सेवानिवृत्त शिक्षक पर दांव लगाया है।
नगर पंचायत चुनाव में वैतरणी पार करने लिए दावेदार राजनीतिक दलों से टिकट पाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे है।सभी दलों में टिकटार्थियों की लंबी लाइनें है।वहीं कस्बे के सेवानिवृत्त शिक्षक कैलाश प्रसाद सोनी ने आम आदमी पार्टी से टिकट मांगा था। पार्टी के जिले के निकाय चुनाव प्रभारी इरशाद खान ने बताया कि सुमेरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कैलाश प्रसाद सोनी व मौदहा नगर पालिका के लिए गुलाम मोहम्मद को प्रत्याशी घोषित किया गया है। शेष निकायों के लिए शीघ्र प्रत्याशियों को घोषित किया जाएगा।

Read More »

कोरी समाज ने मेधावी छात्र एवं समाजसेवियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कोरी समाज द्वारा स्थापित डॉक्टर आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के तत्वावधान में मोहल्ला कबीर नगर स्थित महात्मा बुद्ध जूनियर हाईस्कूल में वरिष्ठ समाजसेवी एवं मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने भीमराव अंबेडकर के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के रास्ते पर चलकर अपने समाज देश और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया।

Read More »

बसपा ने निकाय चुनाव हेतु प्रत्याशियों की घोषणा

-रूखसाना बेगम पत्नी महबूब अजीज को बनाया नगर निगम मेयर पद का प्रत्याशी
फिरोजाबाद। बहुजन समाजवादी पार्टी ने देर शाम निकाय चुनाव हेतु प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।
बसपा जिलाध्यक्ष सुशील सोनू भारती ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहिन मायावती के आदेशानुसार फिरोजाबाद निकाय चुनाव के लिए नगर निगम मेयर, नगर पालिकाध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्षों के प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। जिसमें फिरोजाबाद नगर निगम महापौर का प्रत्याशी रूखसाना बेगम पत्नी महबूब अजीज को बनाया गया है। वही नगर पालिका शिकोहाबाद का अध्यक्ष पद हेतु अनीता यादव पत्नी इंद्रजीत यादव, नगर पालिका सिरसागंज में अध्यक्ष पद के लिए नकीर अहमद, नगर पालिका टूंडला में डॉ रोहित सिंह चक पुत्र रामबहादुर चक, नगर पंचायत मक्खनपुर में अध्यक्ष पद हेतु मुन्नी देवी जाटव पत्नी स्व. महेश चंद्र जाटव, नगर पंचायत जसराना में अध्यक्ष पद हेतु वारिस अहमद को प्रत्याशी घोषित किया है।

Read More »

अग्निशमन सुरक्षा विभाग द्वारा निकाली गयी जागरुकता रैली

रायबरेली। राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस के अवसर पर रायबरेली जनपद के समस्त फायर स्टेशनों पर शहीद हुए फायर सर्विस कर्मियों के स्मृति चिन्ह पर श्रद्दांजलि दी गयी एवं पुष्प चक्र अर्पित किये गये । तत्पश्चात अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह (14 अप्रैल 2023 से 20 अप्रैल 2023 तक) के अन्तर्गत प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों के अन्तर्गत नगर क्षेत्र में फायर सर्विस कर्मियों द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई।
जिसको मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह जागरुकता रैली फायर सर्विस स्टेशन नगर से प्रारम्भ होकर डिग्री कालेज चौराहा, हाथी पार्क, अस्पताल चौराहा, सुपर मार्केट, घंटाघर, बस अड्डा, कहारों का अड्डा, जहानाबाद चौकी, चम्पादेवी मंदिर, त्रिपुला चौराहा, रतापरुर, सारस तिराहा, सिविल लाइन चौराहा, गोरा बाजार चौराहा, सिविल लाइन चौकी, इन्दिरा उद्यान गेट, मामा चौराहा, ओवर ब्रिज,पुलिस लाइन चौराहा ,कैनाल रोड से होते हुए वापस फायर स्टेशन तक निकाली गयी।

Read More »

अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

डलमऊ, रायबरेली। थाना डलमऊ पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शाह मोहम्मद पुत्र पीर मोहम्मद निवासी जमालपुर थाना भदोखर रायबरेली को 01 अदद तमंचा मय 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ थाना क्षेत्र के चौरासी मोड़ नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया । जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 संजय कुमार, आरक्षी ओमकार यादव , आरक्षी आदित्य थाना डलमऊ जनपद रायबरेली से मौजूद रहे।

Read More »