Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 3380)

मुख्य समाचार

यौन शोषण के दो आरोपियों को भेजा जेल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अलग -अलग थाना पुलिस ने दो लोगो को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा गया। जिनका जिला अस्पताल में डाक्टरी मुआयना भी कराया गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के ठारपूटा निवासी 25 वर्षीय अजय कुमार पुत्र कपूरी उर्फ कपूरचन्द्र विगत कुछ माह पूर्व रैपुरा निवासी एक किशोरी को बहला फुसला कर भागा ले गया था। किशोरी के परिजनों द्वारा किशोरी को भगाने की थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने अभियोग दर्ज करने के बाद युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने उक्त युवक को विगत दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने के बाद डाक्टरी परीक्षण कराते हुए जेल भेजा गया। पुलिस की माने तो किशोरी की नाबालिग है। वही थाना उत्तर क्षेत्र रानी नगर में विगत दो दिन पूर्व मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले 14 वर्षीय धीरज पुत्र धनीराम पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद अभियोग दर्ज कर डाक्टरी परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर आयीं जहां से उसका न्यायालय में पेश किया गया। यौन शोषण की शिकार बच्ची का आगरा में उपचार किया जा रहा है।

Read More »

महान सत्संग समारोह आयोजित

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान के पास एसआरके काॅलेज के प्रांगण में एक महान सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दूर से आये प्रख्यात संतजन शामिल हुये।
सदगुरू देव सत्यपाल महाराज की परम शिष्या अम्बालिका बाई ने इस दौरान कहा धन्य है वे माता पिता जो अपने बच्चों को आत्मज्ञानी बनाते हैं। रात्रि के अंधकार को खत्म करने के लिये सूरज की जरूरत है उसे आत्मज्ञान से ही प्रकाशवान बना सकते हैं और अपने जीवन का उद्धार कर सकते हैं। एक दिन बनाया हुआ मकान भी साथ नहीं देगा ना ही धन दौलत। सिर्फ आत्मज्ञान ही माता पिता की तरह रक्षा करेगा। जो हमारे जीवन में साथ देगा वो ही भव से पार कर देगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रधान रामस्वरूप राकेश शास्त्री, महाराज सिंह, वीरपाल, जिला पमुख पलिया कटोरा, रामनरेश, शंकरलाल, कृष्णकांत केदारिया, जयदेव, महेंद्र सिंह, यूथ विंग के मनोज कुमार, संदीप, लक्ष्मीकांत, पवन, सुनील कुमार आदि रहे।

Read More »

सोहम महामंडल की भव्य कलश यात्रा निकली

551 सौभाग्यवती महिलायें हुईं शामिल श्रद्धालुओं ने जगह-जगह की पुष्प वर्षा
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय सोहम महामंडल के तत्वावधान में आयोजित 38वें कार्यक्रम का शुभारम्भ 551 सौभाग्यवती पीत वस्त्रधारी महिलाओं के साथ भव्य कलश यात्रा अनेक सन्त पुरूषों के सानिध्य में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भव्य कलश शोभायात्रा का शुभारम्भ श्री राधाकृष्ण मंदिर से पंकज अग्रवाल व नगर आयुक्त रामौतार रमन एवं नारदानंद गर्ग द्वारा आरती पूजन कर शुभारम्भ कराया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालु बैंडबाजों के भजनांे की धुन पर नाचते गाते उत्साह के साथ चल रहे थे। शोभायात्रा में सोहम पीट के उत्तराधिकारी स्वामी सत्यानंद महाराज, अन्य सन्तजन रथों पर विराजमान थे। शोभायात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा मार्ग को तोरणद्धारों से सजाया गया था। सोहम के नारों की गूंज के साथ ही पूरा क्षेत्र सोहममय नजर आ रहा था। श्री भव्य कलश शोभायात्रा का स्वागत रामलीला परिसर स्थित कथा पंडाल में सोहम मंडल द्वारा किया गया। मंच पर दीप प्रज्जवलन सोहम मंडल के अध्यक्ष स्वामी सत्यानंद महाराज व हरवंश शर्मा, संजय मित्तल, भगवानदास आदि ने संयुक्त रूप से कर मंचीय कार्यक्रम एवं श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर महाराज स्वामी विवेकानन्द की ओर से स्वामी सत्यानन्द महाराज ने कार्यक्रम की सफलता के लिये सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुये आशीर्वाद दिया। 

Read More »

ऐसे कैसे कैशलेस होगा फिरोजाबाद शहर?

ज्यादातर लोगों को नहीं स्वाइप मशीन की जानकारी, पेटीएम से भी कोसो दूर हैं दुकानदार-कुछेक ही उठा रहे लाभ
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। केंद्र सरकार का नोटबंदी का निर्णय पूरे देश में सराहनीय माना जा रहा है और पीएम मोदी की कैशलेस स्कीम से कहीं हद तक बदलाव की बयार शुरू हो गयी है, लेकिन इन सबके बीच फिरोजाबाद में अभी इस बयार की झलक भी साफ नहीं दिख रही है, कहना गलत नहीं होगा कि ज्यादातर लोग कैशलेस स्कीम से वंचित हैं और जो जानते हैं उन्होंने अभी इसका प्रयोग नहीं किया है, ऐसे कैसे सफल हो पायेगी पीएम की यह पहल, यह तो आगामी दिनों में ही पता चल पायेगा।
बताते चलें कि शहर में दवा विक्रेता, चिकित्सक, चाय की दुकान, पान, बीड़ी, सिगरेट विक्रेता व अन्य दुकानों पर किये गये सर्वे के मुताबिक कैशलेस स्कीम का ज्यादातर फायदा नहीं उठा रहे हैं जिसके लिये कई एक बैंकों में लग रही लंबी लाइन तो कई इससे अनभिज्ञता भी जता रहे हैं। एक हथठेले संचालक से पूछने पर उसका कहना था कि क्या होता है पेटीएम, अब पांच दस रूपये के लिये कोई खाते से ट्रांसफर करेगा, हम तो नगद ही ले रहे हैं, हमें क्या पता पेटीएम, स्वाइप मशीन के बारे में, इन झंझटों से दूर हैं, अन्य अलग-अलग दुकानों पर भी ज्यादातर ऐसा ही हाल मिला। ऐसे में केंद्र सरकार की कैशलेस पहल यहां फीकी होती नजर आ रही है। लोगों से इस बारे में उनकी राय जानी गई तो कहना था कि पहले इस बारे में जगह-जगह जागरूकता कैम्प लगाकर जनता को जागरूक करना चाहिये, जब हर वर्ग इसके बारे में पूरी तरह जान जायेगा, तब ही इसका लाभ पूरा उठा पायेगा। फिलहाल बहुत से लोग तो जानते ही नहीं हैं कि यह सब है क्या।

Read More »

बागला डिग्री कालेज में हिन्दी व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

2016-12-16-09-ravijansaamnaहाथरस, जन सामना संवाददाता। सेठ फूलचन्द बागला (पीजी) कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत हिन्दी निबन्ध एवं रंगोली प्रतियोगिताऐं सम्पन्न हुईं। जिसका शुभारम्भ डा. कमला मिड्ढा द्वारा किया। प्रतियोगिताओं में कला संकाय, विज्ञान संकाय तथा बी.एड. संकाय एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्ण भाग लिया। हिन्दी निबन्ध प्रतियोगिता में बी.एड. प्रतिभागियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों की चिन्तनपरक अभिव्यक्ति का अध्ययन करने से था। इस निबन्ध प्रतियोगिता में बीएड की संध्या शर्मा ने आतंकवाद की विज्ञानपरक तथ्यों से विवेचना कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएड से ही जया वाष्र्णेय को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जबकि मृदुला जादौन, गुंजिता पावा, आकांक्षा वाष्र्णेय, बीएड प्रतिभागियों को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। साथ ही साथ रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभगियों ने रंगोली के माध्यम से शहीदों को याद किया।

Read More »

सड़क का लोकार्पण: स्वागत

मुरसान, जन सामना संवाददाता। गांव नगला बनारसी, प्रहलाद में जिला पंचायत द्वारा जाटव बस्ती में बनाई गयी सी.सी.टाइल्स सड़क का लोकार्पण पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने पट्टिका का अनावरण कर किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कुमरपाल सिंह, अनोखेलाल, विजेंद्र सिंह जाटव व भीमसैन जाटव ने रामेश्वर उपाध्याय का 51 किलो की फूल माला पहिनाकर भव्य स्वागत किया। पूर्व प्रधान कुमरपाल सिंह ने कहा कि नगला प्रहलाद गांव में जो भी विकास कार्य कराया है। चाहे वो सड़क, बिजली, स्कूल, नाली, खडंजा, परिक्रमा मार्ग, पेयजल के लिए हैंडपंप आदि ये सभी विकास कार्य बहुजन समाज पार्टी की सरकार में पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय द्वारा कराये गए हैं।
रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार व प्रदेश में सपा सरकार इन दोनों ही सरकारोँ ने जनता को गुमराह कर व झंूठ बोलकर वोट ले लिया और विकास के नाम पर एक भी ईंट पूरे जनपद में कहीं भी नहीं लगाई। 2017 के चुनाव में दोनों ही सरकारों को जनता सबक सिखाएगी और कु. मायावती पांचवी बार मुख्यमंत्री बनेगी। सरकार बनने पर बढ़े हुए बिजली के बिलांे के दामांे को कम कराया जायेगा व फिर से सर्वसमाज में विकास कार्य तेजी से कराये जायेंगे। इस अवसर पर रामकुमार शर्मा, जितेंद्र लवानियां, पवन शर्मा, चरन सिंह जाटव, मदनलाल जाटव, रामजीलाल जाटव, बदन सिंह जाटव, रामलाल जाटव, विद्याराम जाटव, आँसू शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, नेता शर्मा, शिवकुमार शर्मा, भोपाली शर्मा प्रधान आदि थे।

Read More »

सरकार ने विभिन्न छात्र वित्तीय सहायता योजनायें शुरू कीं

हाथरस, जन सामना संवाददाता। सांसद राजेश कुमार दिवाकर ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से निर्धन लेकिन पात्र विद्यार्थियों के सरकारी एवं निजी काॅलेजों में प्रवेश सुनिश्चित करने हेतु सरकार द्वारा उठाये गये कदमों के सम्बन्ध में जानकारी मांगी। सांसद श्री दिवाकर ने जानकारी मांगते हुऐ पूछा है कि क्या सरकार ने देश भर में विशेषतः मैट्रो शहरो में सरकारी और निजी काॅलेजों तथा विद्यालयों में निर्धन लेकिन पात्र विद्यालयों का प्रवेश सुनिश्चित करने हेतु कोई उर्पयुक्त कदम उठाये हैं। सरकार द्वारा गरीब आर्थिक पृष्ठभूमि वाले ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों हेतु पर्याप्त भागीदारी और प्रवेश सुनिश्चित करने के लिये क्या कदम उठाये गये हैं । क्या सरकार ने इस मामले को देखने हेतु कोई विशेषज्ञ सलाहकार समिति स्थापित की है और इस सम्बन्ध में सरकार द्वारा क्या निर्णय लिया गया है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री डाॅ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि यू.जी.सी. द्वारा वित्तपोषित केन्द्रीय विश्वविद्यालयों की दाखिला प्रक्रिया में दक्षता दिये गये हैं। सरकार ने विभिन्न छात्र वित्तीय सहायता योजनाऐं भी शुरू की हैं। जैसे कि व्यापक शैक्षिक ऋण योजना, ट्यूशन फीस माफी योजना, छात्रवृत्ति योजना ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश में कोई भी पात्र छात्र वित्त के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित न रह जाये। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यू.जी.सी.) ने यूू.जी.सी. (शिकायत निवारण) विनियम, 2012 अधिसूचित किये है, जिनमें सभी विश्वविद्यालयों के लिये दाखिले आदि में अनुचित प्रथाओं से सम्बन्धित शिकायतों के समाधान के लिये एक लोकपाल की नियुक्ति को अनिवार्य बताया गया है। विभिन्न सामान्य दाखिला परीक्षाओं जैसे संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जे.ई.ई) आदि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है ताकि मैरिट आधारित दाखिला सुनिश्चित किया जा सके। केन्द्रीय शिक्षा संस्थाऐं (दाखिले में आरक्षण अधिनियम, 2006) द्वारा कुछ केन्द्रीय शैक्षिक संस्थाओं में नागरिकों की अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों (गैर-क्रीमीलेयर) से सम्बन्धित छात्रों के लिये दाखिले में आरक्षण अनिवार्य बनाया गया है।

Read More »

बूथों से मजबूती से कार्य करें

हाथरस, जन सामना संवाददाता। भाजपा नेता डा. राजीव सिंह सेंगर व मा. सत्यपाल सिंह ने बिसाना में प्रथम, द्वितीय सेक्टर पर सेक्टर प्रमुखों व बूथ अध्यक्षों की बैठक लेते हुये उनसे कहा कि अपने-अपने बूथों पर मजबूती से कार्य कर पोलिंग के समय अधिक से अधिक वोट डलवायें तथा केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचायें। आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है। जनता सपा के गुण्डाराज और बसपा के भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है।
बैठक में भूपेन्द्र, देवेन्द्र सिंह, तरून सिंह राना, प्रेमपाल सिंह कुशवाहा, अम्बरीश राना, संजय कुमार, सोनू कुशवाहा, सर्वेश कुमार, लालसिंह, कोशलेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Read More »

भाजपा के कमल मेला का भगवा गुब्बारे उड़ाकर उद्घाटन

मेले में उमड़ रही भीड़: कई सांस्कृतिक कार्यक्रम: मोदी के साथ सेल्फी लेने की लग रही होड़
सासनी, जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के ‘कमल मेला’ का विधिवत आगाज आज के. एल. जैन इण्टर काॅलेज के क्रीड़ा स्थल पर हुआ। विशाल मेले का उद्घाटन ब्रज क्षेत्र के कोषाध्यक्ष नवीन जैन तथा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, मेले के जिला संयोजक गौरव आर्य, सह-जिला संयोजक डा. चन्द्रशेखर रावल आदि द्वारा फीता काटकर व भगवा रंग के गुब्बारे आकाश में उड़ाकर किया गया।  भाजपा द्वारा आयोजित विशाल कमल मेला के मौके पर उद्घाटन समारोह में हाथरस विधानसभा के संयोजक रूपेश उपाध्याय, सह-विधानसभा संयोजक विक्रम सिंह जादौन, सादाबाद के विधानसभा संयोजक चै. रामकुमार वर्मा, सिकन्द्राराऊ विधानसभा के संयोजक लक्ष्मण राजपूत, सह-विधानसभा संयोजक रवि बाबू बघेल प्रकाशचन्द्र शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशचन्द्र आर्य, जिला महामंत्री डा. एस.पी.एस. चैहान, रूपेश उपाध्याय, धीरेन्द्र सिंह चैहान, ब्रजेश चैहान, श्रीमती मधु बघेल, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह आचार्य, सुभाष सैंगर, मा. सत्यपाल सिंह मदनावत, वीरेन्द्र सिंह राणा, पूर्व विधायक देवकी नन्दन कोरी, प्रताप चैधरी, जिला कोषाध्यक्ष संजय सक्सैना, रामवीर सिंह भैयाजी, विधायक गेंदालाल चैधरी, श्रीमती अखिलेश गुप्ता, श्रीमती संध्या आर्य एवं जिले की पूरी टीम के साथ नील गगन में भगवा रंग के गुब्बारे उड़ाकर बेहद खूबसूरत अन्दाज़ में ‘कमल मेला’ का षुभारम्भ किया गया। इस मौके पर ‘चल कमल के संग, चल-चल कमल के संग; जैसे गीत बजाये गये।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नवीन जैन ने मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके माध्यम से केन्द्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता के बीच पहुंचाना है। मेले मे लगी विभिन्न स्टाॅलें प्रतीकात्मक रूप से कोई न कोई सन्देश प्रसारित करती हैं जो निश्चित ही जनता को प्रभावित करेंगी।

Read More »

सपा प्रत्याशी निम ने ग्रामीणों को बांटे राशन कार्ड

हाथरस, जन सामना संवाददाता। हाथरस विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी मूलचन्द्र निम ने निकटवर्ती ग्राम बुधू हेमराज में खादय रसद विभाग द्वारा गरीबों के बनाये गये नये राशन कार्ड वितरण करते हुए उ.प्र. सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करते हुए आव्हान किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भारी मतों से विजयी बनाकर लखनऊ भेजें। मैं आपके जनप्रिय युवा नेता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करूंगा। निम ने कहा कि किसी भी तरह के दुख और सुख में मैं आपके साथ हूं। इस अवसर पर सपा प्रत्याशी निम का रविन्द्र सिंह यादव डीलर, छविराम सिंह यादव, सलीम खां, सोहन सिंह यादव, श्याम सिंह यादव, चन्द्रप्रकाश शर्मा, विजय सिंह जाटव, राधा रचन जाटव, सुरेशचन्द बाल्मीकि, जमुना प्रसाद नाई, मुरारीलाल दिवाकर पूर्व प्रधान, कृपाल सिंह दिवाकर, भोला यादव, भगवती प्रसाद यादव, डोरीलाल जाटव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा सैकडों महिला-पुरूषों ने नये राशन कार्ड प्राप्त किये।

Read More »