Monday, July 1, 2024
Breaking News

मतदान करने जाएंगे, बहकावे में नहीं आएंगे

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिले भर में मतदाता दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। डीएम, एससपी और नगर आयुक्त समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
नगर के पालीवाल ऑडिटोरियम में मतदाताओं को शपथ दिलाते हुए डीएम डा. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि मतदान हमारा नैतिक कर्तव्य है। लोकतंत्र में मतदाता द्वारा किए गए मतदान से ही अच्छी सरकार बनती है। हमारे द्वारा चुना गया प्रतिनिधि हमारी समस्याओं के निदान कराने के साथ ही देश के विकास में अपना योगदान देता है। इसलिए मतदान अवश्य करें। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान निर्भीक रूप से संपन्न कराना पुलिस की जिम्मेदारी है।

Read More »

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उत्तर थाना क्षेत्र के मुहल्ला झलकारी नगर में पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवक के पेट में लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया गया है।
मोहल्ले के 25 वर्षीय बबलू की पड़ोस के ही लोगों से रंजिश चल रही है। देर रात बबलू को बदमाशों ने तमंचे से गोली मार दी गई। गोली युवक के पेट में लगी। गोली कांड की घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। वहीं, गोली कांड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों के साथ पुलिस घायल को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को आगरा रेफर कर दिया गया। घायल ने मोहल्ले के निवासी मंजू शंखवार पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

Read More »

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट अकादमी ने 203 रनो से जीत मैंच

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। स्व. इंद्रवती देवी मैमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट मे गुरूवार को डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट अकादमी और प्रभात क्रिकेट अकादमी के मध्य मैंच खेला गया। जिसमे डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 30 ओवर मे 271 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रभात क्रिकेट अकादमी ने सभी विकेट खोकर 78 रन ही बना सकी। यह मैच डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट अकादमी ने 203 रनो से जीत लिया।

Read More »

महिला शिक्षक संघ की बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रीमा सिंह यादव की अध्यक्षता में संगठन की मासिक बैठक वंडर वर्ल्ड अकैडमी में आयोजित की गई। जिसमें संगठन की सभी जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी की महिला पदाधिकारी ने प्रतिभा किया। बैठक में संगठन की आगामी वर्ष में होने वाले कार्यों एवं आयोजनों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस की उपलक्ष में जन हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ स्वीप की नवनिर्वाचित ब्रांड एंबेसडर डॉ संध्या द्विवेदी और वरिष्ठ समाजसेवी अनुपम शर्मा द्वारा किया गया। जिसमें जनपद की प्रतिष्ठित महिलाओं, शिक्षिकाओं और 18 वर्ष पूर्ण किए गए बालक बालिकाओं और संगठन की सभी पदाधिकारी ने हस्ताक्षर कर मतदान करने का संदेश दिया। डॉ वंदना तोमर जिला महामंत्री ने सभी उपस्थित महिलाओं को मतदान करने की शपथ दिलवाई।

Read More »

दलित, पिछड़े, आदिवासी व अल्पसंख्यकों को नजर अंदाज कर रही भाजपा सरकार-अक्षय यादव

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अक्षय यादव ने विधानसभा टूंडला के ग्राम जाफरी घड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय केंद्र और उत्तर प्रदेश में तानाशाही की सरकार है। दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यकों को नजर अंदाज किया जा रहा है। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए का नारा दिया है। उससे यह दिखने लगा है उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के एनडीए सरकार को समाजवादी पार्टी के पीडीए गठबंधन से ही हराया जा सकता है।

Read More »

26 से 30 जनवरी तक सभी ब्लाकों में निकाली जायेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के घर संसार कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय के निर्देश पर सभी ब्लॉकों पर 26 जनवरी से 30 जनवरी तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जाएगी। जो 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर जिला मुख्यालय पहुँचेगी। साथ ही कहा कि जिस प्रकार से राहुल गांधी द्वारा 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है और उसे जिस प्रकार से जनता का प्यार मिल रहा है। उससे जनता 2024 में केंद्र की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

Read More »

कोचिंग संचालक ने की छात्रा से अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। कोचिंग संचालक ने कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा को कोचिंग में आने पर बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की। इस संबंध में छात्रा ने अपने भाई को घटना की जानकारी दी। भाई पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र अंतगर्त मैनपुरी रोड पर एक कोचिंग में कंप्यूटर सीखने के लिए आती है। बुधवार को वह सुबह साढ़े नौ बजे कोचिंग पहुंची। इस दौरान कोचिंग में केबल संचालक मौजूद था। छात्रा के पहुंचते ही उसने पीछे से छात्रा को पकड़ लिया और बोला आज तो बहुत सर्दी है। छात्रा ने कहा आप तो मेरे सर हो, गंदी हरकत मत करो। इसके बाद उसने छोड़ दिया।

Read More »

एक करोड़ की लागत से बनेगी सड़कः मनीषा असीजा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा नगर में कराये जा रहे विकास कार्य की श्रृंखला में आज नागला मिर्जा से सहेली तथा बच्चों बाबा आश्रम से खेड़ा गणेशपुर तक कुल सड़क की लंबाई लगभग डेढ़ किलोमीटर निर्माण कर जिसकी लागत 1 करोड रुपए से होने वाले विकास कार्य की आधारशिला भूमि पूजन नारियल तोड़कर किया। हवन पूजन का भी आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह मेयर कामिनी राठौर हरिओम वर्मा श्याम सिंह यादव पार्षद सत्यवीर गुप्ता मनोज शंखवार अनिल संखवार माया देवी रानी देवी देवेंद्र कुमार पार्षद गुड्डा पहलवान पंकज यादव पार्षद सुभाष राठौर पार्षद मनोज स्टाफ पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद राजोरिया पार्षद सुरेश चंद्र दिवाकर पार्षद तथा बड़ी संख्या में गढ़ मान्य लोग मौजूद रहे।

Read More »

रैली निकाल मतदान के प्रति किया जागरूक

महराजगंज, रायबरेली। गुरुवार को उपजिलाधिकारी महराजगंज की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को जागरूक करने हेतु मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया और दिब्यांगो को भी मतदान के लिए जागरूक किया गया। वहीं 14वाँ मतदाता दिवस पर तहसील महराजगंज में रैली निकाली गयी और जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली बूथ लेबल ऑफिसर मीना सोनकर, शैलेश कुमारी, रामावती आदि को एसडीएम के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Read More »

निदेशक ने ऊंचाहार परियोजना प्लांट की गतिविधियों का लिया जायजा

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। एनटीपीसी के निदेशक (परियोजनाएं) के एस सुंदरम ने ऊंचाहार परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्टेज iv कंट्रोल रूम, वैगन टिपलर एवं पहली, दूसरी तथा तीसरी एफजीडी स्टेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा एवं सभी महाप्रबंधकों व अन्य विभागाध्यक्षों व युवा कार्यपालकों सहित परियोजना समीक्षा बैठक की। समीक्षा करते हुए उन्होंने परियोजना की कार्य संस्कृति की प्रशंसा की व साथ ही परियोजना के संचालन में नए आयामों को हासिल करने हेतु विभिन्न सुझाव दिए।
समीक्षा बैठक के बाद सुंदरम ने अधिकारियों से अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ऊंचाहार परियोजना एनटीपीसी कंपनी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस परियोजना की उत्तरोत्तर उन्नति के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि हम सभी मिलकर समर्पित भाव से कार्य करें और एक-दूसरे का ज्ञानवर्धन करते हुए कार्य कर सकारात्मक कार्य-संस्कृति को पुष्ट करें।
इसके पूर्व परियोजना परिसर में आगमन पर निदेशक (परियोजनाएं) सुंदरम का परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Read More »