Monday, July 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 26 से 30 जनवरी तक सभी ब्लाकों में निकाली जायेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

26 से 30 जनवरी तक सभी ब्लाकों में निकाली जायेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के घर संसार कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय के निर्देश पर सभी ब्लॉकों पर 26 जनवरी से 30 जनवरी तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जाएगी। जो 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर जिला मुख्यालय पहुँचेगी। साथ ही कहा कि जिस प्रकार से राहुल गांधी द्वारा 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है और उसे जिस प्रकार से जनता का प्यार मिल रहा है। उससे जनता 2024 में केंद्र की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वार्ता के दौरान पीसीसी सदस्य मनोज भटेले, ब्लॉक अध्यक्ष रामशंकर राजौरिया, अनिल जाटव, रामकुमार रावत, रंजीत यादव, रोहित यादव आदि मौजूद रहे।