Monday, July 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एक करोड़ की लागत से बनेगी सड़कः मनीषा असीजा

एक करोड़ की लागत से बनेगी सड़कः मनीषा असीजा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा नगर में कराये जा रहे विकास कार्य की श्रृंखला में आज नागला मिर्जा से सहेली तथा बच्चों बाबा आश्रम से खेड़ा गणेशपुर तक कुल सड़क की लंबाई लगभग डेढ़ किलोमीटर निर्माण कर जिसकी लागत 1 करोड रुपए से होने वाले विकास कार्य की आधारशिला भूमि पूजन नारियल तोड़कर किया। हवन पूजन का भी आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह मेयर कामिनी राठौर हरिओम वर्मा श्याम सिंह यादव पार्षद सत्यवीर गुप्ता मनोज शंखवार अनिल संखवार माया देवी रानी देवी देवेंद्र कुमार पार्षद गुड्डा पहलवान पंकज यादव पार्षद सुभाष राठौर पार्षद मनोज स्टाफ पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद राजोरिया पार्षद सुरेश चंद्र दिवाकर पार्षद तथा बड़ी संख्या में गढ़ मान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भगवान दास संखवार ने किया।