Saturday, July 6, 2024
Breaking News

घर-घर अक्षत देकर अयोध्या जाने का दिया निमंत्रण

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मथुरा महानगर की कृष्णा नगर बस्ती में स्वयंसेवकों की टोली द्वारा घर-घर एवं दुकान दुकान जाकर पुजित अक्षत एवं साहित्य का वितरण किया
इस दौरान स्वयंसेवक नवीन सोनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एक जनवरी से अभियान की शुरुआत कर दी गयी है स्वयंसेवकों की टोली सर्द हवाओं की परवाह न करते हुए समूचे क्षेत्र को राममंय बनाने के लिए ढोल नगाड़ों के साथ और जय श्री राम के गूँज के जयकारों के साथ बड़े ही हर्ष के साथ घरों में जाकर पुजित अक्षत का वितरण एवं साहित्य वितरण कर रहें है
श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति मथुरा महानगर के संयोजक विजय बंटा के निर्देशानुसार कृष्णा नगर बस्ती की टोली संयोजक बरिष्ठ स्वयंसेवक नत्थी लाल पाठक ने बताया कि सामाजिक समरसता के भाव को सुदृढ़ करते हुए युवा टोली बस्ती में घर-घर जाकर परिवार के मुखिया को भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घर दीप जलाने और पास ही स्थित मंदिर में आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का निमंत्रण दे रही है इस दौरान उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्म भूमि तीर्थक्षेत्र के सौजन्य से देश के 15 करोड़ परिवारों तक श्रीराम लला के चरणों में पूजे गए अक्षत के चावल घर घर पहुंचाने का लक्ष्य के तहत जनपद में यह अभियान 15 जनवरी तक चलाया जायेगा

Read More »

भाकियू चढूनी हड़ताली ड्राइवरों के साथ

जन सामना ब्यूरोः मथुरा। भाकियू चढूनी की बैठक कैंप कार्यालय बलदेव पर हुई। बैठक में सभी ने ड्राइवरों की हड़ताल का समर्थन कर हड़ताल को सही बताया। मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है, पहले तीन कृषि कानून लाकर किसानों को प्रताड़ित किया और अब ट्रक चालकों की सलाह के बगैर यह नए कानून थोपे जा रहे हैं। ट्रक चालक भी किसान परिवार से हैं।
श्री तोमर ने कहा कि हम ड्राइवरों के साथ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जब हितधारकों के साथ सलाह-मशविरे के बिना कानून बनाए जाते हैं तो उन्हें विरोध का सामना करना ही पड़ता है। किसान नेता ने कहा कि अगर कोई दुर्घटना में घायल हो जाता है तो उसे अस्पताल ले जाना चाहिए, लेकिन जब चालक भाग जाते हैं, तो वे खुद को भीड़ से बचाने के लिए ऐसा करते हैं। क्योंकि या तो भीड़ उसे मार डालेगी या कानून उसे मार डालेगा। भाकियू चढूनी पूरी तरह से ड्राइवरों के साथ है। क्योंकि ये लोग ग्रामीण, किसान, आदिवासी परिवारों से हैं। वे गरीब लोग हैं जो आजीविका कमाने के लिए अपने घरों से दूर काम करते हैं।

Read More »

वृंदावन में रसियन बिल्डिंग में मृत मिला विदेशी नागरिक

मथुरा (श्याम बिहारी भार्गव )। वृंदावन की रशियन बिल्डिंग में अमेरिकन कृष्ण भक्त की मौत हो गई है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इस बारे में अमेरिकी दूतावास को भी सूचित कर दिया है। रमणरेती पुलिस इलाके की रशियन बिल्डिंग में अमेरिका के मूल निवासी पॉल एंथोनी अडोनिल उर्फ अच्युतानंद दास फ्लैट नंबर 507 में पिछले करीब तीन महीने से रह रहे थे। पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम उनके पड़ोस में रहने वाले गोविंद दास ने सूचना दी कि विगत तीन दिन से अच्युतानंद के कमरे का दरवाजा बंद है। जबकि उनका कोई पता नहीं है। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने अंदर प्रवेश किया तो साठ वर्षीय अच्युतानंद अपने बिस्तर पर मृतावस्था में पड़े थे। जिस पर पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रथम दृष्टया जांच से पता चलता है कि अच्युतानंद की स्वाभाविक मौत हुई है। कारण की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आ जायेगी।

Read More »

मथुरा में न्यूनतम 6 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। पुराने साल के आखिरी तीन दिन और नए साल के पहले तीन दिन सूर्य देव लोगों को सूर्य देव के दर्शन दुर्लभ रहे हैं। जिसके चलते सर्द मौसम के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है और अधिकतम तापमान भी नीचे खिसक रहा है। मथुरा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सिय तथा अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राया कृषि फार्मा पर तैनात सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट शिवांकर भदौरिया ने बताया कि आगामी दिनों में सर्द मौसम बना रहेगा। एक दो दिन में बरसात होने की भी संभावना जताई जा रही है। सर्द मौसम से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। लोग बेहद जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं। वहीं स्कूलों में छुट्टी कर दी गई हैं। एक दो दिन कर छुट्टियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। विद्यालयों का समय अब सुबह 10 बजे का कर दिया गया है। पशुओं को ठंड से बचाने के लिए किसान लगातार जतन कर रहे हैं। दुधारू पशुओं की दग्ध उत्पादन क्षमता भी प्रभावित हो रही है, वहीं दूध के दाम भी गिर रहे हैं। पशुपालकों पर यह दोहरी मार पड़ रही है। जबकि पशुओं का चारा पानी किसानों को आम दिनों की तुलना मंे महंगा पड रहा है।
वहीं दिहाड़ी मजदूरों के सामने भी परेशानियां खड़ी हो रही हैं। मजदूर मंडी में मजदूर पहुंच रहे हैं लेकिन काम पर ले जाने वाले उन्हें नहीं मिल रहे हैं।

Read More »

सावित्रीबाई फुले की जयंती पर महिलाओं और बालिकाओं को किया सम्मानित

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। विकास भवन के कृषि सभागार में सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुलेे जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम.पी. सिंह ने कहा माता सावित्रीबाई का कहना था कि स्वाभिमान से जीने के लिए पढ़ाई करो, पाठशाला ही इंसानों का सच्चा गहना है। विशिष्ट अतिथि ममता शाक्य और डॉक्टर दिनेश गुर्जर ने संयुक्त रूप से कहा कि महिलाओं को ना देवी मानने की जरूरत है और ना पूजने की, बल्कि स्त्री का सम्मान करना और बराबरी का अधिकार देना आवश्यक है। प्राजंलि कुशवाह प्रज्ञान ने कहा की माता सावित्रीबाई फुले ने देश के महिलाओं से आवाहन किया कि कब तक तुम गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी रहोगी, उठो और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करो। कार्यक्रम में विभिन्न कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 25 महिलाओं और 35 बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

Read More »

स्वीप की ब्रांड एंबेसडर का हुआ स्वागत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नारी शक्ति स्वाभिमान फाउंडेशन कोर ग्रुप की बैठक में विधानसभा क्षेत्र फिरोजाबाद की स्वीप ब्रांड एंबेसडर मूवी शर्मा का भव्य स्वागत किया गया।
नारी शक्ति स्वाभिमान फाउंडेशन की एक बैठक पंकज यादव की अध्यक्षता में सत्यनाम सदन कबीर नगर में आयोजित की गई। जिसमे लेबर कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं वरिष्ठ समाजसेविका मूवी शर्मा को जिलाधिकारी द्वारा फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र का मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर नारी शक्ति स्वाभिमान फाउंडेशन द्वारा स्वागत किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने कहा कि आगामी 10 जनवरी को सरोजिनी नायडू जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में मिशन जागृति महिला सम्मेलन आयोजित किया जायेगा एवं मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर विशाल मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।

Read More »

यूपी जोड़ो यात्रा में फिरोजाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिभाग

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में एवं प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय के निर्देश पर फिरोजाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में यूपी जोड़ो यात्रा में भाग लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारीं ने कहा कि यात्रा को जनता का समर्थन मिल रहा है। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता परेशान हो गई है और जनता 2024 में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। यात्रा में मुकेश गौड़, यश दुबे, संत कुमार, रामशंकर राजौरिया, धीरेन्द्र सिंह जुरैल, खजांची दिवाकर, मानसिंह दिवाकर, अभिषेक पाचौरी, हरेंद्र शर्मा, प्रवीन यादव, अचल यादव, राहुल शर्मा, सुभाष बघेल, सोनू कुमार, रंजीत यादव, भीमा सिंह, अवनीश निषाद, सलमान, शानू चौधरी, रामदास, शिवेंद्र दक्ष, सुनील यादव, मुनेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।

Read More »

विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ स्वागत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। विकसित भारत संकल्प यात्रा टूंडला विधानसभा क्षेत्र के गॉव लतीफपुर और कोटला में पहुँची। जहॉ विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जन-कल्याणकारी योजनाओं को लेकर लाभार्थियों के द्वार तक पहुंच रही है, मोदी सरकार का उद्देश्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से कोई लाभार्थी छूट न पाए। साथ ही अनेक योजनाओं के प्रतीकात्मक पत्र लाभार्थियों को वितरित किये। जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए मोदी गारंटी वैन प्रत्येक घर तक पहुंच रही है।

Read More »

मनुष्य को चिंता विनाश की ओर ढकेलती है-तारकेश्वरानंद

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। मानव उत्थान सेवा समिति के प्रणेता सतगुरु सतपाल महाराज की प्रेरणा से हंस सत्संग मंदिर प्रभारी महात्मा मालिनी बाई के सानिध्य में एवं बद्रीनाथ से पधारे महात्मा तारकेशवानंद के निर्देशन में संत सम्मेलन का आयोजन लालऊ रोड महाकाल रिसोर्ट में किया गया।
महात्मा तारकेश्वरानन्द ने कहा मनुष्य को चिंता विनाश की ओर ढकेलती है, चिन्ता हमेशा मनुष्य की शक्ति और समय का अनावश्यक रूप से हरण करती रहती है। जिस शक्ति के द्वारा मनुष्य अपना स्वास्थ्य सुधार कर सकता था, आजीविका कमा सकता था, विद्या अध्ययन अथवा कोई उपयोगी कला सीख सकता था, वह व्यर्थ ही बर्बाद हो जाती है। क्योंकि मनुष्य अध्यात्म से दूर भाग रहा है। अध्यात्म को न जानकर वह शारीरिक, मानसिक, आर्थिक अथवा किसी अन्य प्रयोजन एवं विकास के काम में मन लगाकर विनाश की ओर चिन्ताओं में लगा रहता है। मनुष्य छोटी-छोटी बातों की चिन्ताओं में ही अपने मानव जीवन को गँवा देता है। मनुष्य-जीवन किसी महान उद्देश्य की पूर्ति के लिए मिलता है।

Read More »

श्रीकृष्ण-रूक्कमणी विवाह की कथा सुन भक्तगण हुए भावविभोर

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जीआर प्लाजा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य राधा शरण द्रिवेदी ने श्रीकृष्ण-रूक्कमणी विवाह का मनमोहक वर्णन कियां।
उन्होंने कहा रूक्कमणी के भाई ने रूक्कमणी का विवाह शिशुपाल के साथ तय कर दिया था। लेकिन रूक्कमणी भगवान श्रीकृष्ण को मन ही मन अपने पति के रूप में स्वीकार कर चुकी थी। रूक्कमणी ने अपने गुरू के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के लिए विवाह का प्रस्ताव भेंजा। रूक्कमणी का संदेश सुन श्रीकृष्णरूक्कमणी के पास पहुंच जाते है। वहॉ रूक्कमणी गौरी पूजन के लिए मंदिर आती है और श्रीकृष्ण रूक्कमणी को मंदिर से ही अपने साथ रथ में बिठाकर द्वारिका के लिए प्रस्थान कर जाते है। इस प्रकार श्रीकृष्ण ने रूक्कमणी की भक्ति लाज रखी। वहीं कथा पंडाल में श्रीकृष्ण-रूक्कमणी की भव्य झांकी सजाई गई।

Read More »