Friday, July 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वीप की ब्रांड एंबेसडर का हुआ स्वागत

स्वीप की ब्रांड एंबेसडर का हुआ स्वागत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नारी शक्ति स्वाभिमान फाउंडेशन कोर ग्रुप की बैठक में विधानसभा क्षेत्र फिरोजाबाद की स्वीप ब्रांड एंबेसडर मूवी शर्मा का भव्य स्वागत किया गया।
नारी शक्ति स्वाभिमान फाउंडेशन की एक बैठक पंकज यादव की अध्यक्षता में सत्यनाम सदन कबीर नगर में आयोजित की गई। जिसमे लेबर कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं वरिष्ठ समाजसेविका मूवी शर्मा को जिलाधिकारी द्वारा फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र का मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर नारी शक्ति स्वाभिमान फाउंडेशन द्वारा स्वागत किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने कहा कि आगामी 10 जनवरी को सरोजिनी नायडू जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में मिशन जागृति महिला सम्मेलन आयोजित किया जायेगा एवं मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर विशाल मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। बैठक में डॉक्टर दुर्गेश यादव, रविता गुप्ता, रेखा जाटव, प्रयंका चक, निरंजना शंखवार, चंद्रकांता शंखवार, महिमा शंखवार आदि मौजूद रही।