Monday, July 8, 2024
Breaking News

डीएम ने राजनैतिक प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने गुरूवार को दोपहर एक बजे राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष, मंत्री, सचिव व प्रतिनिधियों के साथ कलैक्ट्रेट स्थित बने सभी पांचों विधान सभा क्षेत्रों के ईवीएम, वीवीपेट वेयरहाउस का निरीक्षण किया।
सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी मशीनों का एफएलसी कराया गया। जिसमें हैदराबाद से आए इंजीनीयरों द्वारा सभी मशीनों का प्रथम स्तर का तकनीकी जांच कराने के उपरांत मशीनों को विधानसभा क्षेत्र वार वेयरहाउस में रखा गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर बुलाए गए मुख्य अग्निशमन अधिकारी से अग्निशमन यंत्रों का निरीक्षण परीक्षण कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होने वेयरहाउस की साफ सफाई व सुव्यवस्थित तरीके के रख रखाव को देखाए जो संतोषजनक पाया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों में जनपद पर प्राप्त सभी ईवीएम व वीवीपेट मशीनों का एफएलसी का कार्य पूर्ण हो चुका है।

Read More »

मकान की छत गिरी, परिवार के चार सदस्य बाल-बाल बचे

शिकोहाबाद, फिरोजाबादः संवाददाता। पटेल नगर के पटेल मार्ग पर रह रहे ब्रजेश पुत्र चंद्रभान गोस्वामी अपने परिवार के साथ मकान में रह रहा है। बुधवार की रात ब्रजेश अपनी पत्नी रीमा, छह साल की बेटी नेहा और चार साल के बेटे राघव के साथ कमरे में सो रहा था। मध्य रात दो बजे के करीब अचानक मकान की गाटर-पटिया भरभरा कर गिर पड़ी। गनीमत रही कि ब्रजेश का पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। हादसा होते ही मोहल्ले के लोगों में जगार हो गई। लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लेकिन गनीमत रही कि जिस तरफ ब्रजेश और उसका परिवार लेटा हुआ था, उधर गाटरों की बजह से उसका पूरा परिवार बच गया। छत के गिरते ही ब्रजेश परिवार के साथ बाहर आकर खड़ा हो गया। इस दौरान कमरे में रखा उसका अन्य सामान बर्बाद हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्रजेश संविदा पर विद्युत विभाग में लाइनमेन का काम करता है। वह काफी गरीब है।

Read More »

हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल

♦ बच्चे को दवा दिलवाकर लौटते समय नगला कोठी के समीप हुआ हादसा, हाईवे किया जाम
शिकोहाबाद, फिरोजाबादः संवाददाता। बच्चे को दवा दिला कर लौट रहे दंपत्ति की बाइक को कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे मामूली रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत और स्वजनों को समझाने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और यातायात सुचारू कराया।
जसराना के गांव हरदासपुर जमालीपुर निवासी राजेश कुमार बाइक पर अपनी पत्नी अवनीशदेवी (40) और बच्चे विवेक को दवा दिलाने फिरोजाबाद गया था। दवा दिलाने के बाद दंपत्ति बच्चे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला कोठी के समीप पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने बाइक में कट मार दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठी महिला अवनीश देवी सड़क पर गिर पड़ीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राजेश और उसका बेटा विवेक महिला के शव पर विलाप करने लगे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित होगई। राजेश ने घटना की जानकारी अपने स्वजनों को दी। सूचना मिलते ही स्वजन भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गये।

Read More »

जयगुरुदेव नाम योग साधना मंदिर पर उमड़ रही अनुयाईयों की भीड़

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। जयगुरुदेव नाम योग साधना मंदिर पर आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक भंडारा सत्संग मेला के दूसरे दिन राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चन्द्र और बाबूराम ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित किया। सतीश चन्द्र ने भगवान श्री कृष्ण के अवतरण पर प्रकाश डालते हुये कहा कि मैं विशेष परिस्थितियों में आता हूं। हे अर्जुन! जब यहां चांद, सूरज कुछ भी नहीं बना था तब भी मैं था। जीव कर्मों के वशीभूत होकर जन्म जन्मान्तरों तक भटकता रहता है। छुटकारा तो तब होता है, जब संत मिलते हैं। जब मातृशक्ति का अपमान होता है तब तब भगवान का अवतार होता है। महापुरुषों के सत्संग से ही विवेक जागृत होगा और बुद्धि सत्य असत्य का निरूपण कर सकेगी। इसलिये आत्म कल्याण के लिये प्रभु की प्राप्ति कराने वाले संत महात्मा की जरूरत है। राष्ट्रीय उपदेशक बाबूराम जी ने बताया कि पहले जिनके माथे पर धुरधाम जाने का निशान होता था उन्हीं को महात्मा नामदान देते थे जैसे रज्जब मिया, सहजो बाई, मीराबाई आदि। लेकिन बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने सभी जीवों पर दया करके धुरधाम जाने के लिये नामदान यानि प्रभु प्राप्ति का रास्ता बताया। बिना गुरु के परमात्मा कभी नहीं मिल सकता है चाहे वह शंकर भगवान के समान क्यों न हो। यह संसार मुर्दों का गोव है यहो सभी लोग मरते हैं। संसार की आशा न रख कर, जीते जी मर करके मौत पर विजय प्राप्त कर लें। प्रभु को पाने के लिये सभी महात्माओं ने बहुत रोया, उनकी तड़प में आंसू बहाया।

Read More »

मतदान के प्रति किया छात्र छात्राओं को किया जागरूक

मथुराः जन सामना ब्यूरो। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत स्वीप इएलसी का सक्रिय प्रदर्शन कार्यक्रम श्री जी बाबा एजूकेशनल ग्रुप में आयोजित हुआ। इस अवसर पर 18 वर्ष के आयु को प्राप्त छात्र छात्राओं को फार्म 6 उपलब्ध कराते हुए मतदाता बनने और मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अखिलेश यादव, जिला मास्टर ट्रेनर ने लोकतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। डा. मनीष दयाल, डीएलएमटी स्वीप मीडिया प्रभारी ने भारत निर्वाचन आयोग के फ्लैगशिप कार्यक्रम स्वीप और मतदाता साक्षरता क्लब के कार्य के विषय में विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को अवगत कराया। डॉ. दीनदयाल ने एसएलएमटी ने ईवीएम और वीवीपीएटी के बारे में जानकारी प्रदान करी। श्री जी बाबा संस्थान के छात्र छात्राओं ने बृज भाषा में लिखित मतदाता जागरूकता आधारित बहुत सुंदर नाटक प्रस्तुत किया। राजकीय महाविद्यालय मांट की टीम ने बहुत सुंदर नुक्कड नाटक की जागरूकता पर प्रस्तुति दी। छात्रों ने चुनाव प्रक्रिया पर अपने विचार रखे। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण, छूटे हुए एवं नये मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने, मतदान प्रतिशत में वृद्धि, महिला मतदाताओं के मतदान प्रतिशत में वृद्धि, चुनाव पाठशाला, मतदाता जागरूकता आदि विषयों पर युवाओं को जागरूक किया गया।

Read More »

हर वर्ग के लिए चलाई जन कल्याणकारी योजनाएः श्रीकांत शर्मा

मथुराः जन सामना ब्यूरो। केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा देश भर में शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा वृंदावन पहुंची। जहां भाजपा नेताओं ने जनता से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर संवाद साधा। आम चुनाव से पहले केंद्र सरकार की जन हितैषी योजनाओं की जानकारी जनता के बीच पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के वृंदावन पहुंचने पर रंगजी मंदिर के समीप जन संवाद कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के हर तबके के विकास को सर्वाेपरि रखते हुए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई है।पिछले साढ़े नौ साल में करोड़ों लोगों को इसका सीधा लाभ मिला है। जो सरकार की पारदर्शिता और बेहतर सोच के कारण संभव हो सका है।उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की लाभकारी योजनाएं बहुआयामी है। प्रधानमंत्री 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लेकर चल रहे हैं। नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा ने बताया कि सरकार की आयुष्मान योजना, मुफ्त राशन योजना,सिलेंडर योजना का लाभ गरीब परिवारों को पूरी तरह मिल रहा है। यह देश के इतिहास में पहली बार संभव हो सका है। इससे पहले सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरत मंद के बजाय भ्रष्टाचारी उठाते थे।

Read More »

अधिकारों को जानेंगी तो बेटियां बनेगी बहादुर, स्वावलंबी

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत आज ग्राम सराय सलवान, लीला देवी इंटर कॉलेज मगना, ग्राम नेरा, ग्राम झरौठा, में गुरुवार को जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सीओ महावन आलोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिला सशक्तिकरण नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन, व नारी गरिमा के बारे में जागरूक और महिलाओं को सशक्त बनाए जाने के लिए शासन की ओर से चलाई जा रही। योजनाओं की जानकारी दी पुलिस हेल्पलाइन नंबर, साइबर क्राइम, बाल विवाह, बंधुआ मजदूरी व बाल श्रम के संबंध में जागरूक किया। सीओ महावन ने उम्मीद जताई इस अभियान में बेटियां जागृत होकर बहादुर बनेंगी। महिलाओं और बालिकाओं के प्रति अपराधों में कमी लाने व महिलाओं में सामाजिक जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से ऑपरेशन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसमें यातायात जागरूकता के साथ सामाजिक जागरूकता साइबर अपराधों, शिक्षा व महिला संबंधी मामलों को लेकर चर्चा की जा रही है । उन्होंने कहा के महिलाएं और बालिकाओं के खुद सक्षम और जागरूक होने का समय आ गया है । खुद के लाभ और दूसरों को परेशान करने की नियत नहीं रखनी चाहिए। ऐसा नहीं की आप किसी के साथ गलत करें तो आपके साथ ऐसा नहीं होगा निश्चित होगा इस बात से डरना चाहिए।

Read More »

ठंड में खुले आसमान के नीचे कोई भी व्यक्ति सोता हुआ न मिले: मुख्य सचिव

लखनऊ। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समस्त मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई, जिसमें कृषि, राजस्व तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग आदि विभागों की समीक्षा की गई।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि प्रदेश सरकार के कार्मिकों का माह दिसम्बर, 2023 का देय वेतन का भुगतान मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ही किया जाये। इसके अलावा 01 जनवरी, 2024 से सर्विस बुक को ई-सर्विस बुक में परिवर्तित करते हुए समस्त प्रकार के सेवा सम्बन्धी कार्यों का निस्तारण पोर्टल के माध्यम से कराया जाये और वर्ष 2023-24 की वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट पोर्टल के माध्यम से अंकित की जाये। इसलिये सभी सेवारत कार्मिकों का विवरण वरीयता पर मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट करा दिया जाये। समस्त कार्मिकों का पोर्टल पर उपलब्ध विवरण त्रुटिरहित होना चाहिये।
उन्होंने सभी जनपदों में शीत लहर से बचाव के लिये आम जनमानस हेतु पर्याप्त मात्रा में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव, रैन बसेरा व कम्बल वितरण आदि की व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी जायें। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाये कि ठंड में खुले आसमान के नीचे कोई भी व्यक्ति सोता हुआ न मिले। सार्वजनिक स्थानों पर जो भी व्यक्ति खुले में सोते हुये मिले, उसे रैन बसेरा में भेजा जाये। रैन बसेरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। सभी रैन बसेरों में पर्याप्त मात्रा में बिस्तर एवं कम्बल की व्यवस्था होनी चाहिये। जनपदों में स्वयंसेवी संस्थाओं व सीएसआर फण्ड आदि से निर्मित किये गये प्राइवेट रैन बसेरों का भी आकस्मिक निरीक्षण कर वहां आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी जायें।
बैठक में बताया गया कि जनपदों द्वारा अब तक 3,30,794 कम्बलों का क्रय किया जा चुका है। प्रदेश के 50 जनपदों द्वारा कंबल वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। शेष 22 जनपदों द्वारा कंबल वितरण का कार्य जल्द शुरू कर दिया जायेगा।

Read More »

मीडिया ही जिम्मेदारों को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाता हैः लक्ष्मी नारायण चौधरी

मथुराः जन सामना ब्यूरो। भारतीय प्रेस परिषद द्वारा अधिसूचित, पत्रकारों का राष्ट्रीय संगठन ‘इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रेस-एन-मीडियामैन (आईएपीएम) के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित एक गेस्ट हाउस में ‘राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मीडिया ही है जो जिम्मेदारों को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाता है और जनमानस की आवाज को बुलंद करता है। मीडिया को जहां जनहितकारी समस्याओं को उठाना चाहिए वहीं निष्पक्ष बात कहनी और लिखनी चाहिए। राष्ट्र के निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका है ।
सम्मेलन में उ.प्र. के पूर्व कैबिनेट मंत्री सरजीत सिंह डंग, भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य गुरिंदर सिंह, जय शंकर गुप्त व श्याम सिंह पंवार, विधायक राजेश चौधरी, महापौर विनोद अग्रवाल, अ. भा. समाचार पत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश चन्द शुक्ल, भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य अशोक नवरत्न, जिलाधिकारी शेलेंद्र सिंह, एसएसपी शैलेश पाण्डेय, निदेशक मीडिया दिवाकर खरे ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

Read More »

वाराणसी एवं प्रयागराज रोप-वे के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वाराणसी एवं प्रयागराज में रोप-वे के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि देश में पहला अर्बन रोपवे वाराणसी (वाराणसी कैंट से गोदौलिया तक) में बन रहा है। यह प्रदेश के लिये गौरव की विषय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में प्रगति लाने और आगामी मार्च, 2024 तक समस्त कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वाराणसी रेलवे स्टेशन और रोपवे स्टेशन दोनों की कनेक्टिविटी होनी चाहिए, जिससे यात्रियों को असुविधा न हो। इसी प्रकार प्रयागराज (शंकर विमान मंडपम से त्रिवेणी पुष्प तक) में रोप-वे परियोजना की एनओसी, बिडिंग आदि समस्त औपचारिकताओं को तेजी से पूरा कराकर परियोजना का कार्य प्रारम्भ कराया जाये। किसी भी प्रकार समस्याएं आने पर उसका त्वरित निस्तारण कराया जाए।

Read More »