Sunday, June 9, 2024
Breaking News

सपा ने फिर काके को बनाया हाथरस प्रत्याशी

सादाबाद से देवेन्द्र व सिकन्द्राराऊ से चौहान हुए प्रत्याशी
हाथरस, जन सामना संवाददाता। विधानसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी में चल रही रार के बीच पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पार्टी की कमान संभालते हुए जनपद हाथरस में हाथरस सदर सुरक्षित सीट से पूर्व घोषित प्रत्याशी रामनारायण काके को फिर से प्रत्याशी बनाया है, जबकि सादाबाद से वर्तमान सपा विधायक देवेन्द्र अग्रवाल व सिकन्द्राराऊ से पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। सपा की इस घोषणा से हाथरस में राजनीति फिर से गर्मा गई है। जहां मूलचंद्र निम के समर्थकों में निराशा है, वहीं काके के समर्थकों में प्रशन्नता है।

Read More »

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का 132वां स्थापना दिवस

2016-12-28-06-ravijansaamnaफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस का 132वां स्थापना दिवस धूमधाम से जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सदर बाजार स्थित मूलचंद्र की धर्मशाला पर मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और कांग्रेसियों ने अपने विचार व्यक्त किये। वहीं गंज मौहल्ला कार्यालय पर कांग्रेस का 132 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने वरिष्ठ नेताओं में चंद्रभान चैबेजी, बाबूराम निशंक, उमाकांत पचैरी, पीके पाराशर, श्रीमती मधु यादव का सम्मान कर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास गौरवशाली है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बलिदान व त्याग से जुड़ा है। उनकी देशहित की नीतियों का बखान किया भी किया। साथ ही बताया कि बाल गंगाधर तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले, सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू, गोविंद बल्लभ पंत की जीवनी देश का हर बच्चा जानता है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास बलिदान और त्याग से भरा हुआ है। हम सब कांग्रेसी राहुल गांधी के सपने को पूरा करने के लिये संकल्प लेते है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर, प्रेमशंकर शर्मा, वीरेंद्र सिंह यादव, प्रशांत तिवारी, रनवीर सिंह, संतोषी, सपना दिवाकर, श्रीमती सीमा यादव, भारती गुप्ता, पूजा बंसल, गिरजा यादव, संदीप तिवारी, रामनिवास यादव, सतीश चन्द्र अग्रवाल, शफात खान राजू, शुब्बूर अली, लाला राईन गांधी, गुलाम जिलानी, नासिर, उमाकांत पचैरी एडवोकेट, मयंक गोयल बिट्टू, सतेंद्र सिंह यादव सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Read More »

पूर्व विधायक ने सुनी समस्याएं

टूंडला, जन सामना संवाददाता। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव ठार खूबी, ठार हाथी, भीकनपुर, गाडे, वर की ठार, गढी भगवंत आदि गांवों का दौरा कर जन समस्याएं सुनी। पूर्व विधायक ने बताया कि यमुना की तलहटी में बसे गांवों की ओर जाने वाला मार्ग जर्जर हालत में है। रसूलाबाद रोड से भीकनपुर तक का मार्ग वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत बना था। तब से लेकर आज तक रोड की ओर किसी अधिकारी ने मुडकर नहीं देखा। अनदेखी के चलते ग्रामीणों को नारकीय जीवन जीने को विवश होना पड रहा है। पूर्व विधायक ने जिलाधिकारी से जर्जर सडकों को दुरूस्त कराए जाने की मांग की है।

Read More »

गुरू गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव पांच को

टूंडला, जन सामना संवाददाता। सिक्ख समाज के गुरू गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव पांच जनवरी को गुरूद्वारे में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसे लेकर 31 दिसंबर से चार जनवरी तक प्रभात फेरी निकाली जाएंगी। वहीं 19 जनवरी को नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सुबह 11 बजे ठा. बीरी सिंह इंटर काॅलेज के सामने से शुरू होगी, जो गुरूद्वारा पर आकर समाप्त होगी। प्रधान मनप्रीत सिंह कीर और महासचिव मनमोहन सिंह काके ने संयुक्त रूप से बताया कि गुरू गोविंद सिंह का जन्मोत्सव इस बार पहले की अपेक्षा अधिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान गुरूद्वारे में लंगर का आयोजन किया जाएगा।

Read More »

जनसंपर्क कर गिनाईं केंद्र की योजनाएं

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भाजपा नेता डा. मुकेश वर्मा ने शिकोहाबाद विस क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर केंद्र की योजनाएं गिनाईं। ग्राम दतौजी, लेबर कालोनी, हिमायूंपुर में जनता की समस्याएं सुनीं तथा निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उप्र में सपा सरकार में जनता गुंडागर्दी से त्रस्त है। विस चुनाव में भाजपा पांचों सीटें जीतेगी।

Read More »

श्रमिकों की सुनी समस्यायें

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उप्र भवन निर्माण मजदूर सभा के अध्यक्ष प्रभुदयाल प्रजापति ने ग्राम इटौरा में श्रमिकों की समस्यायें सुनीं। श्रमिकों ने कहा कि श्रम विभाग में दलाल सक्रिय हैं, जो अवैध वसूली करते हैं। कई श्रमिकों ने कहा कि अंशदान जमा करने के बाद भी सोलर लाइट नहीं मिली हैं। मौके पर पन्नालाल, ऊदल सिहं, साहब सिंह, दौजीराम, नवल सिंह एडवोकेट मौजूद थे।

Read More »

अजय शर्मा जिलाध्यक्ष, सुमित बने महानगर अध्यक्ष

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। सहयोग सेवा संस्थान की बैठक संतोष नगर में प्रदेश सचिव अनुराग सहयोगी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सुमित तौमर जिलाध्यक्ष व अजय शर्मा को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में गवेंद्र, बंटू बघेल, कमलेश शंखवार, सुनील, मनोज शर्मा, अनूपदास मौजूद थे।

Read More »

महाशिव रात्रि मेला महोत्सव समिति का चुनाव दो जनवरी को

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। महाशिव रात्रि मेला महोत्सव का वार्षिक चुनाव दो जनवरी को सुबह सात बजे श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में स्वर्गाश्रम छारबाग पर संपन्न होगा। यह जानकारी समिति अध्यक्ष पं. कन्हैयालाल शर्मा ने दी है।

Read More »

बसपा का जिलास्तरीय विशाल भाईचार सम्मेलन हुआ सम्पन्न

सम्मेलन में बहन मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी का जिलास्तरीय विशाल भाईचारा सम्मेलन बुधवार को पीडी जैन कालेज में आयोजित हुआ, जिसमें बहन मायावती को पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि आगरा, अलीगढ़ मंडल के जोन कोर्डीनेटर हेमंत प्रताप सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव की जल्द घोषणा होने वाली है। भाजपा, कांग्र्रेस, सपा नेता लुभावने वायदे लेकर आपके बीच आएंगे, परंतु हमें उनकी बातों में नहीं आना। वोट डालने से पहले खूब सोचें। जिस पार्टी ने तुम्हारे के लिए कार्य किया है, उसी पार्टी को वोट दें। सिरसागंज विस प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पिछड़े वर्ग को बरगला कर सत्ता हासिल की। सरकार बनने के 30 माह बाद भी पिछड़ों की ओर पलट कर नहीं देखा। मोदी ने महंगाई कम करने, काला धन वापस लाने, गरीबों के खाते में 15-15 लाख जमा कराने का वायदा किया, उसमें आजतक कोई वायदा पूरा नहीं किया। विधायक राकेश बाबू एडवोकेट ने कहा कि आपका जोश यह साबित करता है कि विस चुनाव में बसपा को पांचों सीटें जिताकर बहन मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे। भाजपा ने बहन जी के खाते में 104 करोड़ की बात कहकर जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। बहन जी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके पास एक-एक पैसे का हिसाब है।

Read More »

चेक से तौबा! कैश के दीवाने धरती के भगवान

प्रधानमंत्री की कैश लैश योजना में रोड़ा बन रहे चिकित्सक
मेडिकल स्टोरों पर भी नहीं मिल रही राहत, यहां भी मांग रहे नगदी
टूंडला, जन सामना संवाददाता। धरती के भगवान कहे जाने वाले चिकित्सक भी चेक से तौबा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की कैश लैश योजना में पढे लिखे ही रोड़ा बन रहे हैं। वहीं मेडिकल स्टोरों पर भी मरीजों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। यहां भी नो चेक आॅनली कैश का पाठ पढाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कैश लैश योजना को जहां गरीबों ने भी स्वीकार कर लिया है। वहीं पढे लिखे और धरती के भगवान कहे जाने वाले चिकित्सक अभी भी कैश लैश प्रणाली को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। बुधवार को कुछ ऐसा ही नजारा एक महिला चिकित्सक के यहां देखने को मिला। मैन बाजार स्थित एक महिला चिकित्सक के यहां उपचार कराने आई एक महिला मरीज के पति ने जब नगदी न होने की बात कहते हुए चेक या पेटीएम से फीस देने की बात कही। जिस पर चिकित्सक ने नगद फीस देने की बात सामने रखी। महिला मरीज के पति ने किसी अन्य ने उधार लेकर चिकित्सक की फीस तो दे दी लेकिन मेडिकल स्टोर पर पहुंचते ही फिर वही समस्या खडी हो गई। मेडिकल स्टोर संचालक ने भी नगद रूपए देने की बात कही। दवा करीब 1600 रूपए की होने पर पीडित ने चेक लेने का आग्रह किया लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक चेक लेने को तैयार नहीं हुआ। बाद में पीडित बिना दवा लिए ही पत्नी को लेकर वहां से चला गया। यह कोई पहला मामला नहीं है जब नगदी के अभाव में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है बल्कि इससे पूर्व भी कई मरीज इस महिला चिकित्सक की मनमानी का शिकार हो चुके हैं।

Read More »