Wednesday, June 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कल सुहागनगरी में धूमधाम से निकलेगी अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा

कल सुहागनगरी में धूमधाम से निकलेगी अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा

फिरोजाबाद। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन कल्याण समिति द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ नौ जून दिन रविवार को गांधी पार्क से निकाली जायेगी। शोभायात्रा में लगभग एक दर्जन झांकियों विशेष आकर्षण का केेंद्र रहंेगी। समिति के जिलाध्यक्ष जेपी बघेल ने बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य शोभायात्रा नौ मई को गांधी पार्क से निकाली जायेगी। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद आगरा प्रो. एसपी सिंह बघेल, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, अध्यक्ष दयालुराम दयालु, विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, पाल बघेल धनगर महासभा की प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमारी पाल रहेंगी। शोभायात्रा गांधी पार्क से प्रारम्भ होकर, सिनेमा चौराहा, पुराना डाकखाना चौराहा, माताबाला बाग, रामलीला चौराहा, कोटला रोड चौराहा होते हुए नगला करन सिंह स्थित अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। इससे पूर्व गांधी पार्क में एक विचार गोष्ठी एवं समाज के वरिष्ठजनों सम्मान किया जायेगा। वार्ता के दौरान शोभायात्रा अध्यक्ष दिनेश बघेल, होरीलाल बघेल, पुष्पेंद्र बघेल उर्फ पिंकी, राष्ट्रप्रकाश धनगर, देवेंद्र बघेल प्रधान, अवधेश बघेल पूर्व सभासद, अशोक कुमार बघेल, भूदेव बघेल, बीपी सिंह बघेल, संतोष बघेल, डॉ सर्वेश बघेल, रमेश बघेल, सूरजपाल बघेल, विनोद बघेल, राजेश बघेल एडवोकेट, चेतन बघेल आदि मौजूद रहे।