मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत और परिवहन आयुक्त महोदय के मार्गदर्शन में, मथुरा में अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा और अन्य वाहनों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत गुरूवार को मथुरा जिले में वृन्दावन-मथुरा क्षेत्र में जोरदार चेकिंग अभियान चलाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन प्रथम) राजेश राजपूत, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन द्वितीय) मनोज प्रसाद वर्मा, क्षेत्राधिकारी (यातायात) अनिल कुमार और अन्य यातायात अधिकारियों की टीम ने अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शाओं और ऑटो रिक्शाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
रेलवे कार्य करते वक्त रेलवे कर्मचारी की मौत
हाथरस। रेलवे स्टेशन पर काम करते वक्त एक रेलवे कर्मचारी की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद कर्मचारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, शेर सिंह पुत्र फकीर चंद्र, जो गांव जाफराबाद, थाना हाथरस जंक्शन का निवासी था, सासनी रेलवे स्टेशन पर कार्य कर रहा था। अचानक शेर सिंह बेहोश हो गया, जिसे उसके साथी तत्काल सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सूचना के बाद परिजनों को सूचित किया गया। जैसे ही परिजन सीएचसी पहुंचे, शेर सिंह की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
मथुरा रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर हुआ विवाद, सरदार ने कटार से किया हमला, यात्री घायल
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर बुधवार सुबह 11 बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई। नांदेड़ से अमृतसर जा रही सचखंड एक्सप्रेस के प्लेटफार्म पर रुके ही यात्रियों के बीच विवाद शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार, आगरा से मथुरा आने वाले जनरल कोच में सवार यात्री प्रवीन और एक सरदार यात्री के बीच सीट को लेकर तकरार हो गई।
जब ट्रेन मथुरा जंक्शन पर पहुंची और प्रवीन उतरे, तभी उस सरदार ने अपने पास रखा कटार निकालकर प्रवीन पर हमला कर दिया। इस हमले से प्रवीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।
स्वागत योग्य एवं अनुकरणीय है शराबबन्दी
मध्य प्रदेश सरकार ने धार्मिक महत्व के 19 नगरों और ग्राम पंचायतों में एक अप्रैल से शराब बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के अनुसार उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मण्डलेश्वर, ओरछा, मैहर, चित्रकूट, दतिया, पन्ना, मण्डला, मुलताई, मंदसौर और अमर कण्टक की नगरीय सीमा में शराब नहीं बिकेगी। इसके अलावा सलकनपुर, कुण्डलपुर, बांदकपुर, बरमानकलां, बरमानखुर्द और लिंग ग्राम पंचायत सीमा में भी शराब की सभी दुकानें और बार बंद करवाने का आदेश दिया गया है। प्रदेश सरकार का यह कदम स्वागत योग्य और अनुकरणीय है। अच्छा होता यदि यह प्रतिबंध पूरे प्रदेश में लागू होता।
गिरनार तक 1500 किलोमीटर की पैदल अहिंसा पदयात्रा के आगमन पर होगा भव्य स्वागत: उमाशंकर जैन
हाथरस। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में दिल्ली से गिरनार तक 1500 किलोमीटर की पैदल अहिंसा पदयात्रा कल 4 अप्रैल को हाथरस पहुंच रही है। इस मौके पर पद यात्रा का हाथरस आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। श्री जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने बताया कि दिल्ली के श्री संजय जैन के नेतृत्व में विश्व जैन संगठन द्वारा 23 मार्च को दिल्ली से शुरू हुई अहिंसा पदयात्रा अब अलीगढ़ होते हुए सासनी आ चुकी है। यह पदयात्रा विभिन्न जनपदों से गुजरते हुए 2 जुलाई को भगवान नेमिनाथ की मोक्ष स्थली, गिरनार पहुंचेगी, जहां भगवान नेमिनाथ का निर्माण लड्डू चढ़ाया जाएगा।
हाथरस में पदयात्रा के आगमन पर जैन समाज के द्वारा एक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने समाज के सभी महिला-पुरुष और बच्चों से बड़ी संख्या में अहिंसा पदयात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।
जनता की समस्या और सम्मान के लिए करेंगे संघर्ष: रामनिवास यादव
फिरोजाबाद। जनता की शिकायतों समस्याओ और सम्मान के लिये किसी भी सीमा तक जाकर संघर्ष करेंगे, जरुरत पढ़ी तो जान की बाजी लगाने से पीछे नहीं हटेंगे। उक्त विचार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने आसफाबाद पर स्वागत समारोह के दौरान व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन में बैठे लोग जनता का शोषण और उत्पीड़न कर रहे हैं। जिसे किसी भी दिशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके लिये किसी भी सीमा तक क्यों ना जाना पढ़ें। शहराध्यक्ष शफात खान राजू ने कहा कि कांग्रेसियो सहित आम लोगो को पार्टी से जोड़कर मजबूती प्रदान करेंगे, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पंहुचायेंगे। इसके अलावा नसीर अहमद, गुलाम जिलानी, लाला राइन पार्षद, जहीर खाकसर, अशोक दिवाकर पूर्व पार्षद ने भी विचार व्यक्त किये।
डीएम ने किया गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण
शिकोहाबाद। बुधवार से मंडी समिति में बने गेहूं क्रय केंद्र का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान क्रय केंद्र पर गेहूं बेंचने आए किसान का डीएम ने माला पहना कर और मिठाई खिला कर स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान किसानों से अपनी फसल को सरकारी क्रय केंद्र पर बेंच कर उचित लाभ उठाने की अपील भी की।
जिलाधिकारी रमेश रंजन दोपहर एक बज कर 20 मिनट पर मंडी समिति पहुंचे और 1.40 मिनट पर वह चले गये। मंडी में वह 20 मिनट रुके। इस दौरान उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी विजेता सिंह से गेहूं क्रय केंद्र के बारे में जानाकरी की। इसके साथ ही उन्होंने मंडी पर पुहंचे किसान सतीश कुमार निवासी नगला पौपी का फूल माला पहना कर और मिठाई खिला कर स्वागत किया। डीएम द्वारा सम्मानित होने पर किसान काफी उत्साहित दिखे।
मूलभूत सुविधाओं से वंचित है वार्ड नं. 63 लालपुर छपरिया के वांशिदे
फिरोजाबाद। नगर निगम के वार्ड 63 लालपुर छपरिया के वांशिदे मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। वार्ड में गलिया क्षतिग्रस्त है। जिससे लोगों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
लालपुर छपरिया निवासी फहीम कुरैशी ने कहा कि कई बार नगर आयुक्त को क्षेत्र की समस्या के संबंध में अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक किसी प्रकार को कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। क्षेत्र के लोग नरकीय जीवन जीने का मजबूर है। वार्ड में गंदगी के अंबार लगे हुए है, जलनिकासी का कोई इंतजाम नहीं है। जिससे निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट नहीं है।
घर-घर हुई आदिशक्ति के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की आराधना
मां वैष्णो देवी धाम मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब
फिरोजाबाद। नगर में नवरात्रि पर्व पर देवी मंदिरों में दर्शनों के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। शहर के प्रसिद्ध मंदिर मां राजराजेश्वरी मां केला देवी मंदिर एवं वैष्णोदेवी धाम में मंगला दर्शन के लिए भक्तों की भीड दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। वहीं मंदिर परिसर में मॉ के भजनों पर भक्तगण झूमते दिखाई देते है।
बुधवार को घर-घर में आदिशक्ति के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। शंख, घंटा और घड़ियाल बजाकर मां को रिझाया। शहर से सात किलोमीटर दूर मां वैष्णो देवी धाम में सुबह चार बजे से भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। मंदिर प्रांगण में नेजा चढ़ाने वालों की होड़ लगी हुई थी।
पदक लेकर लौटे आदित्य राणा का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत
नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता में लिए दो स्वर्ण व एक रजत
विश्व बंधु शास्त्रीः बागपत। पंजाब प्रदेश के लुधियाना शहर में आयोजित तीन दिवसीय स्केटिंग चौंपियनशिप प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक व एक रजत पदक लेकर लौटे होनहार खिलाड़ी आदित्य सिंह राणा का अपने गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उनके घर पर बधाई व शुभकामनायें देने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा।
कोच सतपाल ने बताया, 16 वर्षीय खिलाड़ी आदित्य सिंह राणा पुत्र एडवोकेट विजय कुमार मूल रूप से मेरठ जनपद के डाहर गांव का निवासी है। वर्तमान में वे दिल्ली जी टी बी इंकलेव में रहते है।