Friday, September 20, 2024
Breaking News

संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वच्छता पर ध्यान दें प्रधानः सीडीओ

रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने ग्राम प्रधानों से अपील की है कि संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा त्वरित एवं सही उपचार के दृष्टिगत पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी 03 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक एवं दस्तक अभियान 10 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक व्यापक अभियान चलाया जाये। अभियान के दौरान प्रधान अपनी ग्राम पंचायत में नोडल होगें और उनका दायित्व होगा कि जनसम्पर्क तथा जनजागरण के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम निगरानी समितियों के माध्यम से दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों तथा जल जनित रोगों के विषय में निरंतर जागरूकता स्थापित रखना है तथा ग्राम स्तर पर साफ-सफाई, हाथ धोना, शौचालय की साफ-सफाई तथा घर से जल निकास हेतु जन-जागरण के लिए प्रचार-प्रसार किया जाये।
मुख्य विकास अधिकारी ने अपील में कहा है कि वेक्टर कन्ट्रोल के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा फण्ड से एनटी लार्वा छिड़काव की व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी हाई रिक्स क्षेत्रों की सूची में उल्लिखित स्थानों पर सघन वेक्टर नियन्त्रण एवं संवेदीकरण गतिविधियां सम्पादित कराये। जलाशयों एवं नालियों की नियमित सफाई कराये।

Read More »

NTPC परियोजना के कोल हैंडलिंग प्लांट में ट्रैक पर स्लिप होकर पलट गई वैगन

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। गुरुवार की देर रात एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना में एक रेल हादसा हुआ है, हालांकि हादसे से किसी के हताहत की सूचना नहीं आई। इसके साथ ही परियोजना संयन्त्र क्षेत्र का यह रेल ट्रैक आम रेल ट्रैक न होने के कारण रेलगाड़ियों के आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
बता दें कि कोयला आधारित एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना संयंत्र को चलाने के लिए कोयला खदानों से अक्सर मालगाड़ी की बोगियों (वैगन) में यहां कोयला लाया जाता है और संयंत्र क्षेत्र में वैगन ट्रिपलर के माध्यम से मालगाड़ी की बोगियों से कोयले उतारा जाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती गुरुवार की रात भी झारखंड के कोयला खदान से एक 58 बोगियों की मालगाड़ी ऊंचाहार परियोजना आई थी। रात के समय ही परियोजना के संयंत्र क्षेत्र के कोल हैंडलिंग प्लांट में बोगियों से कोयले को अनलोड किया जा रहा था। इसी दौरान वैगन ट्रिपलर पर बढ़ती मालगाड़ी की बोगियों (वैगन) में से एक बोगी (वैगन) ट्रैक पर आगे बढ़ते हुए रेल ट्रैक से स्लिप होकर नीचे उतरकर पलट गई। जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंचे एनटीपीसी के उच्चाधिकारियों ने उसे रात में ही यथावत कर दिया।

Read More »

गाजे-बाजे के साथ निकली श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा

फिरोजाबाद। श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञानयज्ञ की भव्य कलश यात्रा राधा कृष्ण मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा सैकड़ो महिलाऐं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
गुरूवार को सत्यनारायण मंदिर कमेटी के तत्वाधान में श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी भव्य कलश यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारम्भ धर्मजागरण प्रांत प्रमुख दिनेश लवानियां ने ध्वज पताका लहराकर किया। कलश यात्रा राधा कृष्ण मंदिर से प्रारम्भ होकर, घंटाघर होते सर्राफा चौक स्थित सत्यनारायण मंदिर प्रांगण में पहुंचकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में 151 महिलायें सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा केर स्वागत किया गया।

Read More »

खो-खो प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने किया प्रतिभाग

फिरोजाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता तिलक इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जनपद के फिरोजाबाद, बछगांव, शिकोहाबाद, सिरसागंज एवं जसराना के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभा किया।
खो-खो प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अनिल कुमार उपाध्याय प्रबंधक महात्मा गांधी बालिका विद्यालय, उमेश चंद यादव जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के फिरोजाबाद, बछगांव, शिकोहाबाद, सिरसागंज एवं जसराना के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभा किया। निर्णायक मंडल में गोविंद सिंह यादव, प्रमोद कुमार मिश्रा, विनोद कुमार शर्मा, विवेक चौधरी, संतोष कुमार, दिनेश सिंह चौहान, देवेंद्र शर्मा, सोनिया भगोर, कृष्णकांत शर्मा, नरेंद्र सिंह, कैलाश यादव ने निर्वाह की। कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार भारद्वाज ने किया।

Read More »

थानाध्यक्ष लाइनपार के खिलाफ कार्यवाही की मांग

फिरोजाबाद। यादव महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधेश यादव एडवोकेट के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारियों और यादव बंधुओं ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह को सौंपा है। जिसमें थानाध्यक्ष लाइनपार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। यादव महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने थानाध्यक्ष लाइनपार पर सजातीय बंधु प्रेमचंद्र यादव के साथ मारपीट, गाली गलौज और रुपये निकालने का आरोप लगाया है। महासभा ने थानाध्यक्ष लाइन पार पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। चेतावनी दी अगर शीघ्र कड़ी कार्यवाही नहीं हुई तो यादव महासभा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Read More »

निगम कर्मचारी की कूड़े के ढेर में दबने से मौत

फिरोजाबाद। नगर निगम की गाड़ी में भरे कूड़े को गिराते समय उसमें दबने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि एक कर्मचारी घायल हो गया। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से नगर निगम के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मामला थाना दक्षिण क्षेत्र के गांव बासठ का है।
बासठ में नगर निगम के द्वारा शहर की गंदगी को डाला जाता है। गुरुवार सुबह नगर निगम की गाड़ी शहर के कूड़े को लेकर गांव डालने के लिए गई थी। इस गाड़ी पर तैनात कर्मचारी पवन शर्मा निवासी शाहपुर थाना नारखी एक अन्य कर्मचारी के साथ गए थे। जहां पर कूड़ा डालते समय गाड़ी में कुछ फंस गया जिसकी वजह से कूड़ा गिराने में परेशानी होने लगी। तभी पवन गाड़ी में से कूड़ा निकालने का प्रयास करने लगे। उसी समय गाड़ी में भरा हुआ कूड़ा उनके ऊपर जा गिरा, जिसमें वह दब गए। साथ गया कर्मचारी भी कूड़े के ढेर में दब गया। आसपास के लोगों ने दोनों को कूड़े में से निकालकर अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान पवन शर्मा की मौत हो गई, जबकि दूसरे का अभी इलाज चल रहा है।

Read More »

मेरे गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहो…..

फिरोजाबाद। जीआर प्लाजा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथावाचक आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने श्रीकृष्ण बाल लीलाएं, गोवर्धन पर्वत लीला का मनमोहक व्याख्यान किया।
कथा वाचक आचार्य मृदुल शास्त्री ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं व्याख्यान करते हुए कहा कि इंद्र का घमंड चूर्ण करने के लिए उन्होंने अंगुली पर गोवधर्न पर्वत को उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा की। वहीं गोवर्धन पर्वत की पूजा कराई। वही कथा पंडाल में मेरे गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहो भजप पर श्रद्वालु झूमते दिखाई दिए। वहीं गोवर्धन महाराज की भव्य झांकी के दर्शन कराएं गए। उन्होने आगे कहा कि दरिद्र व्यक्ति अगर कथा सुनता है, तो वह धनवान हो जाता है। रोगी रोगमुक्त हो जाता है, निःसंतानवान को संतान प्राप्ति हो जाती है, पापी निष्पाप हो जाता है। जिसे कुछ भी नहीं चाहिए उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।

Read More »

शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के दिए निर्देश

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने गुरूवार को नगर निगम द्वारा संचालित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम कुतुकपुर चनौरा का निरीक्षण किया। उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम में स्थापित प्लांट सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग सिस्टम को जाना। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने वहां पर निर्माणाधीन 250 टीपीडी वेस्ट टू कम्पोस्ट प्लांट का निरीक्षण किया। उसमें उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्य शीघ्र गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होने परिसर के अंदर हो रहे कार्य की गुणवत्ता को जाना और विधिवत तरीके से कार्य नही होने पर उन्होंने इंजीनियर आदेश कुमार पर नाराजगी व्यक्त की। शटरिंग की गुणवत्ता भी सहीं नहीं मिली। कहीं जगह ब्लॉक में दरारें है, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र ही गुणवत्तापूर्ण कार्य करके पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद वहां पर 5 टीपीडी वेस्ट टू कम्पोस्ट संचालित प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि इस तरह के प्लांट अन्य स्थानों पर भी स्थापित कराए जाएं और इससे निकलने वाले प्रोडक्ट को मार्केट में भी सेल कराये। जेडएसओ ने बताया कि पेटप्लास्टिक को कम्प्रेस करके पैकेट तैयार किए जाते हैं इसके उपरांत इसको रीसायकल के लिए भेज दिया जाता है और इसमें गत्ते को भी प्रेस किया जाता है।

Read More »

अरांव ब्लाक की संघर्ष समिति का गठन

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक रामेश्वरम रिसॉर्ट में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देशन और जिलाध्यक्ष डॉ. शौर्यदेव मणि यादव और जिला मंत्री कमलकांत पालीवाल की अध्यक्षता में ब्लॉक अरांव की संघर्ष समिति का गठन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से अभिषेक कुमार प्राथमिक विद्यालय ताखा को अध्यक्ष, हरिओम यादव, विपिन कुमार पाल, शुभम यादव, शिवप्रताप सिंह को उपाध्यक्ष, सुमित प्रताप सिंह को मंत्री, भवनीश माहोर, प्रदीप कुमार, नितिन कुमार, प्रभाषचंद्र को संयुक्त मंत्री, ललित कुमार यादव को मीडिया प्रभारी मनोनित किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष अरांव महिला प्रकोष्ठ सपना यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ. मनोज यादव को मनोनीत किया।

Read More »

नगर पालिका मिट्टी निकाल कर उठाना भूली

शिकोहाबाद। नगर पालिका द्वारा नगर में नाले की साफ सफाई कराई जा रही है। पालिका के कर्मचारियों ने नाला की सफाई की और सिल्ट को निकला कर सड़क किनारे डाल दिया। मिट्टी को निकाले हुए लगभग पांच दिन हो गये, लेकिन पालिका कर्मचारियों ने अभी तक सिल्ट नहीं उठाई है। सिल्ट सूखने और वाहनों के आवागमन के दौरान उनके पहियों से सिल्ट धूल के साथ उड़ रही है। जिससे वहां रहने वाले दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी बजह से स्थानीय दुकानदार और निवासी काफी परेशान हैं। सड़क किनारे पड़ी सिल्ट से जहां आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही हैं, वहीं जाम भी लग जाता है।

Read More »