Wednesday, July 3, 2024
Breaking News

प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट पर भड़के प्रधान

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। अखिल भारतीय जिला प्रधान संगठन की आवश्यक बैठक आज विकास खण्ड हाथरस के मीटिंग हाॅल पर संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ग्राम प्रधान चन्द्रगढी के खिलाफ विरोधियों द्वारा दर्ज कराये गये झूंठे मुकद्दमे पर तीखा आक्रोश प्रगट किया और निन्दा की।
बैठक में सभी ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत चन्द्रगढी के ग्राम प्रधान रामरतन सिंह के विरूद्ध उनके द्वारा गांव में अनाधिकृत ग्राम पंचायत की सम्पत्ति पर किये गये अवैध कब्जे तथा किये जा रहे कब्जों की पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायतें करने और उनके द्वारा ग्राम पंचायत में किये जा रहे विकास कार्य से व्यथित होकर ग्राम प्रधान के विरोधियों द्वारा एक मनगढंत, झूंठी व निराधार एवं काल्पनिक घटना दर्शित करते हुए थाना चन्दपा पर कराई गई रिपोर्ट की घोर निन्दा की गई तथा दर्ज करायी गई रिपोर्ट को निरस्त कराने की मांग की है और इस सम्बंध में ग्राम प्रधानों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने का भी निर्णय लिया गया है।

Read More »

पांच साल से विकास को तरस रहे नया बांस के वाशिंदे

गंदगी और जलभराव से ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल
ग्रामीणों ने की गांव में विकास कार्य कराने की मांग
टूंडला, जन सामना संवाददाता। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद क्षेत्रवासियों में विकास की आस जगने लगी है। गंदगी और जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्य कराने की मांग की है।
नारखी क्षेत्र का गांव नया बांस आज भी दुर्दशा का शिकार है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गंदे पानी की निकासी को नालियां नहीं हैं। वहीं मार्ग कच्चे पडे हैं। जिसकी वजह से गांव का गंदा पानी कच्चे मार्ग पर भर जाता है। इससे मार्ग में जलभराव होने के कारण यातायात अवरूद्ध हो जाता है। कई बार तहसील दिवस में इस समस्या से निजात दिलवाए जाने की मांग की गई लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

Read More »

वंचित प्रयोगात्मक परीक्षाएं 22 से 25 तक

टूंडला, जन सामना संवाददाता। विभिन्न जिलों से प्रयोगात्मक परीक्षा में छूटे अभ्यर्थियों को विभाग ने एक मौका और दिया है। इसके लिए विभाग द्वारा कृषक इंटर काॅलेज पचोखरा को केन्द्र बनाया गया है। यहां जनपद आगरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी, एटा के वंचित कृषि रसायन विज्ञान के छात्रों की परीक्षा शिक्षक आलोक उपाध्याय कराएंगे। वहीं भौतिक जलवायु विज्ञान की परीक्षा शिक्षक मनोज कुमार दुबे संपन्न कराएंगे। प्रधानाचार्य रंगेश उपाध्याय ने बताया कि वंचित परीक्षा विद्यालय में 22 से 25 अप्रैल तक कराई जाएगी।

Read More »

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 से

फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 27 अप्रैल से शुरू होगा। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुरई गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि मूल्यांकन के लिए चार केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें छोटेलाल इंटर काॅलेज, डीएवी इंटर काॅलेज, पाली इंटर काॅलेज शिकोहाबाद और क्षेत्रिय इंटर काॅलेज सिरसागंज शामिल हैं। मूल्यांकन का काम 15 दिन तक चलेगा।

Read More »

खरीद केन्द्र पर परेशानियों का अंबार

रीजनल अधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएं
एक दिन बाद भी केन्द्र पर नहीं हो सकी गेहूं की तौल
टूंडला, जन सामना संवाददाता। नवीन मंडी परिसर में बनाए गए गेहूं खरीद केन्द्र पर किसानों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान किसानों ने रीजनल फूड अधिकारी को समस्या से अवगत कराया।
प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के गेहूं खरीद के लिए क्षेत्र में कई केन्द्र बनाए गए हैं। नवीन मंडी परिसर में भी एक केन्द्र बनाया गया है। शनिवार को खाद्य रसद विभाग के रीजनल फूड अधिकारी अशोक पाल ने केन्द्र पर गेहूं बेचने आए किसानों की समस्याएं सुनी। किसानों ने समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि केन्द्र पर तौल के लिए एक कांटा और दो व्यक्तियों को लगाया गया है। इसके चलते 24 घंटे बाद भी केन्द्र पर रखे गेहूं की तौल नहीं हो सकी है।

Read More »

एटा और स्टेशन रोड पर चलेगी ठेकेदारी

पालिका प्रशासन ने 29 लाख 62 हजार 806 रुपए में उठाया ठेका
टूंडला, जन सामना संवाददाता। नगर में वाहन चालकों से वसूली को लेकर मच रहे घमासान को लेकर पालिका प्रशासन ने एटा और स्टेशन रोड का ठेका उठा दिया है। इस बार पालिका प्रशासन द्वारा 29 लाख 62 हजार 806 रुपए में एटा और स्टेशन रोड का ठेका उठाया है।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस वर्ष भी ठेका वसूली को लेकर टेंडर उठा दिया है। हाल ही में केबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने फीरोजाबाद रोड पर वसूली को गलत ठहराते हुए वाहन चालकों ने ठेका न देने की बात कही थी।

Read More »

नगर आयुक्त सूचना आयोग में तलब

टूंडला, जन सामना संवाददाता। समय से सूचनाएं उपलब्ध न कराना नगर आयुक्त को भारी पड़ गया। सूचना आयोग ने नगर आयुक्त को तलब किया है। सूचना का अधिकार टास्क फोर्स के जिला चेयरमैन डॉ. बीएस गौतम ने सूचना का अधिकार के तहत तीन बिंदुओं पर नगर आयुक्त फीरोजाबाद प्रमोद कुमार से जानकारी मांगी थी। नगर आयुक्त द्वारा समय से सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। राज्य सूचना आयुक्त गजेन्द्र यादव ने नगर आयुक्त को 20 अप्रैल सुबह 11 बजे मंडलायुक्त कार्यालय पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।

Read More »

सपा के सदस्यता अभियान का श्रीगणेश

जिले में बनाए जाएंगे दो हजार सक्रिय सदस्य
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शनिवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया। अभियान के तहत जिले में दो हजार से ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। सपा कार्यालय पर हुई एक बैठक के दौरान अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।

Read More »

शिवली से माती जाने को रोज हांफते सैकड़ों यात्री

शिवली कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों की उदासीनता के चलते शिवली से माती तक सीधा साधन उपलब्ध न कराये जाने से क्षेत्र के लोगों को माती मुख्यालय तक पहुँचने के लिए भारी समस्या से होकर जाना पड़ रहा है। जिले का मुख्यालय माती होने के साथ साथ न्यायिक अदालत भी माती में संचालन होने के कारण प्रतिदिन हजारो लोगों का आवागमन होता है इतनी समस्या होने के बाद भी राहगीरो को समस्या से निजात नही मिल पा रहा है इसका एक कारण परिवहन विभाग   अधिकारियों के उदासीनता का कारण भी दिखाई पड़ रहा है। अधिकारियों ने शिवली माती मार्ग से मुँह मोड़ रखा है इसी वजह से राहगीरो को मुसीबत का सामना करके माती मुख्यालय तक पंहुच पा रहे है। एक खास बात ये भी है कि जिले के सभी विभाग कार्यलय माती में स्थित है इसी के चलते अधिकारियों   कर्मचारियों व ग्रामीणों के साथ साथ वादकारी का भी प्रतिदिन माती मुख्यालय तक जाने का आवागमन बना रहता है।

Read More »

बाबा साहब का चरित्र दीप स्तम्भ की तरह काम करता हैः योगी

2017.04.14. 2 ssp cm and governerलखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा जनतंत्र है। इस जनतंत्र की नींव अर्थात् देश का संविधान बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की देन है। भारतीयों के लिए बाबा साहब का चरित्र दीप स्तम्भ की तरह काम करता है। बाबा साहब ने भारतीयों के मन में यह आत्मविश्वास जगाया कि किसी भी हालत में संघर्ष और ज्ञानार्जन के बल पर आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि संविधान केवल पूजा के लिए नहीं है, बल्कि इसे व्यवहार में भी लाया जाना आवश्यक है।
राज्यपाल आज यहां बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर महासभा में डाॅ0 अम्बेडकर की 126वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की सेवाओं के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार छुआछूत, अश्पृश्यता के नाम पर हर तरह के भेदभाव रोकने तथा सभी की सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए कृत संकल्प है। डाॅ0 अम्बेडकर के दलितों को मुख्य धारा से जोड़ने के सपने को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है।

Read More »