Friday, May 3, 2024
Breaking News

मतदान का दिन, नहीं है अवकाश का दिन, मतदान अवश्य करें: अश्वनी जैन

सिरसागंज। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में संत नाथ बाबा इंटर कॉलेज, सेवापुर सिरसागंज में विद्यालय के प्रधानाचार्य राघवेन्द्र सिंह व जिला समन्वयक एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदान का संदेश प्रदान करते हुए जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने ग्रामीणों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को मतदान की शपथ ग्रहण कराई। हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Read More »

एसएसपी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं

फिरोजाबाद। जनपद में चुनावी माहौल हर रोज नये रंग घोलता जा रहा है। एक के बाद एक धड़ाधड़ जनसभा हो रही है। जिससे अपने प्रत्याशी की जीत आसानी से सुनिश्चित हो सके। शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की जनसभा नगला खंगर के आटेपुर में होगी। जनपद में चुनावी रंग पूरी तरह घुलता जा रहा है। हर राजनैतिक दल के नेताओ की जनसभा के कार्यक्रम तय हो चुके है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की भी जिले में दो जनसभा हो चुकी हैं। अब शनिवार को भाजपा के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की जनसभा होगी। जिसको लेकर भाजपा नेता तैयारियों में जुट गए हैं। जिससे जनसभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ एकत्रित हो सके।

Read More »

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन जनसभा को संबोधित करेंगे केशव प्रसाद मौर्य

फिरोजाबाद। भाजपा के जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता की सूचनानुसार भाजपा प्रत्याशी ठा. विश्वदीप सिंह के समर्थन उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तीन मई को दोपहर एक बजे में खेरगढ़ स्थित एस.पी.एन.इण्टर कॉलेज के पास मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व रैली संयोजक त्रिलोक चंद्र कुशवाह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी ठा. विश्वदीप सिंह समर्थन में विशाल जन सभा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

Read More »

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

फिरोजाबाद। गुरुवार को फिरोजाबाद के सिरसागंज स्थित गिरधारी इंटर कालेज के मैदान पर भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा नीम करोली की जय जयकार करते हुए जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुझे दूसरी बार फिरोजाबाद आने का सौभाग्य मिला है। दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरे चरण के चुनाव में आपको मतदान करके इसमें सहभागी बनना है। दो चरणों के चुनाव में आठ राज्यों में मैं गया हूं। एक ही स्वर गूंज रहा है। फिर एक बार मोदी सरकार का। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर और काशी में काशी विश्वनाथ का निर्माण हो गया है। मथुरा में जितनी भी भूमि है वह भगवान कृष्ण की भूमि है। कांग्रेस वाले कहते हैं कि वह विरासत टैक्स लगाएंगे। वह औरंगजेब के भी पिता हो गए हैं। उसने जजिया कर लगाया, ये विरासत टैक्स लगाएंगे।

Read More »

भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह के नामांकन सभा में शामिल होगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान एमएलसी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। कल दिनांक 03/05/2024 को भारतीय जनता पार्टी रायबरेली लोकसभा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के नामांकन सभा में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत प्रदेश संगठन के शीर्ष नेता भी शामिल होंगे। गौरतलब हो कि यह सीट उत्तर प्रदेश की वीवीआईपी सीट मानी जाती है। उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा (36) सीट को प्रधानमंत्री चुनने का भी गौरव प्राप्त है। कल की नामांकन सभा का कार्यक्रम प्रातः10 बजे शहर स्थित सुपर मार्केट में कार्यकर्ताओं के एकत्रीकरण के पश्चात होगा।

Read More »

मथुरा में सर्वे हो जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगाः दिनेश

मथुरा। हिन्दूवादी नेता दिनेश शर्मा ने कहा है कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बराबर बनी शाही ईदगाह में पुरातात्विक सर्वेक्षण हो जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। न्यायालय साक्षों और तथ्यों के आधार पर निर्णय देती है। साक्ष्य हमारे मजबूत हैं इसी लिए हम न्यायालय गये हैं, जबकि दूसरे पक्ष को मजबूरी में बचाव करने के लिए न्यायालय जाना पडा है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज हाईकोर्ट में सूट नंबर नौ और सूट नंबर 15 पर बहस हुई है। इस बहस में हिंदू पक्ष की तरफ से बहस के दौरान अधिवक्ताओं ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि न्यायालय में प्राचीन साक्ष्य हिंदू पक्ष जमा कर चुका है।

Read More »

दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली से भाजपा उम्मीदवार घोषित, भाजपाइयों ने बांटी मिठाइयां

ऊंचाहार, रायबरेली। संसदीय क्षेत्र 36 रायबरेली से राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को भाजपा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया है। इस दौरान उत्सव में डूबे कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहा पर मिठाइयां वितरित की। प्रदेश के उद्यान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह को भाजपा ने रायबरेली संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है। उम्मीदवारी की घोषणा होते ही भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल के नेतृत्व में दर्जनों भाजपाई नगर के मुख्य चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद मिठाइयां बांटी तथा एक दूसरे को बधाई दी।

Read More »

टिकट चेकिंग, आय में आगरा मंडल ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे ने गतिशीलता की अपनी पहचान को बनाये रखा है जिसके तहत आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्ग दर्शन में वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमित आनंद के निर्देशन में मंडल में टिकट चेकिंग तथा वाणिज्य कर्मचारियों द्वारा सर्वाेत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रिकार्ड अर्निंग अर्जित व बेहतर कार्य किये है। जिसके अंतर्गत माह अप्रैल 2024 में बिना टिकट यात्री, अनियमित यात्रा तथा अनबुक्ड लगेज से कुल 40904 केस पर 2,42,69,660 रु. वसूला गया जो कि पिछले वर्ष के अप्रैल माह से 28.75% अधिक है। मंडल के टिकट चेकिंग तथा वाणिज्य कर्मचारियों द्वारा कार्य के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही आगरा मंडल टिकट चेकिंग से रिकॉर्ड अर्निंग प्राप्त कर सका है।

Read More »

कौन होगा प्रत्याशी.? अटकलें जारी, वोटर की चुप्पी और असमंजस में पड़े नेता

रायबरेली। कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में लोकसभा चुनाव के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है लेकिन भाजपा तथा कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। जबकि बसपा ने सरेनी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके ठाकुर प्रसाद यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। परन्तु भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी के नामों का खुलासा न होने से यहां लोगों में अटकलों का दौर जारी है। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर वोटर भी चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे नेताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
बताते चलें कि रायबरेली कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। आजादी के बाद से ही यह सीट नेहरू-गांघी परिवार के इर्द गिर्द घूमती रही है। वर्ष 1951-52 में हुए पहले आम चुनाव में फिरोज गांधी यहां से सांसद बने।

Read More »

लोकसभा चुनाव: इस VVIP सीट पर स्थानीय चेहरों के साथ जानी मानी हस्तियों को भी हार का सामना करना पड़ा

रायबरेली। वीआईपी सीट में सुमार रायबरेली को प्रधानमंत्री चुनने का गौरव प्राप्त हो चुका है। परंपरागत रूप से यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। क्योंकि पहले आमचुनाव से लेकर अब तक यहां अधिकांश कांग्रेस का ही प्रत्याशी जीतता रहा है। केवल तीन बार 1977, 1996 व 1998 के चुनाव में अल्प समय के लिए गैर कांग्रेसी सांसद को सफलता मिली है। हालांकि यहां के वोटरों ने एक दो अपवाद को छोड़कर किसी भी स्थानीय नेता पर भरोसा नहीं जताया है। यहां से 1967 में पहली बार चुनी गई इंदिरा गांधी को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री होने गौरव प्राप्त हुआ है। इसके पहले भी उनके पति फिरोज गांधी पहले व दूसरे आम चुनाव में यहां का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यहां शुरू से लेकर अब तक तीन टर्म को छोड़कर कांग्रेस का वर्चस्व रहा है। केवल तीन बार गैर कांग्रेसी नुमाइंदे को यहां से संसद पहुंचने का सौभाग्य मिला है।

Read More »