Wednesday, July 3, 2024
Breaking News

जीएसटी छापामार कार्यवाही से व्यापारियों में आक्रोश, जताया विरोध

हाथरस। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) द्वारा शहर में हो रही लगातार जीएसटी विभाग की छापेमारी से व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश व्याप्त है और छापेमारी का व्यापारी वर्ग ने पुरजोर विरोध किया है। जीएसटी विभाग की छापेमारी से व्यापारी वर्ग में भारी भय जैसा माहौल है।
सर्व विदित है कि जीएसटी लागू होने से लेकर आज तक हर साल जीएसटी संग्रह लगातार बढ़ रहा है। व्यापारी पूरी ईमानदारी से व्यापार करने का भरसक प्रयास कर रहा है,लेकिन सरकार को बदनाम करने की नियत रखने वाले अधिकारी व्यापारियों का शोषण करने का कार्य कर रहे हैं। जीएसटी लगने से लेकर आज तक जितने व्यापारियों की जांच हुई हैं, उनमें से ज्यादातर व्यापारी दोष मुक्त साबित हुए हैं। कुछ व्यापारियों पर अधिकारी सहयोग और अपना टारगेट पूरा करने के नाम पर टैक्स के रूप में धन जमा कर लेते हैं। व्यापारी जांच करने से कभी नहीं मना नहीं करता है। लेकिन अधिकारी एक साथ इकट्ठे होकर प्रशासन को साथ लेकर व्यापारियों को दहशत में लाने का कार्य कर रहे हैं।

Read More »

करांटे प्रतियोगिता में छात्रों ने किया स्कूल का नाम रोशन

शिकोहाबादः संवाददाता। हाईवे स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने अलीगढ़ में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। अलीगढ़ कराटे डू संगठन के सचिव सेंसाई मिर्जा वसीम बैग द्वारा आयोजित राजकीय औद्योगिक अलीगढ़ कराटे प्रतियोगिता 12 फरवरी को अलीगढ़ खेल प्रदर्शनी मैदान में हुई। जिसका शुभारंभ में मुख्य अतिथि एसपी सिटी शेखर व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राममिलन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में आठ स्कूलों के लगभग 350 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें अलीगढ़, हाथरस, आगरा, बुलंदशहर खुर्जा और मथुरा आदि जगहों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें अपने वर्ग भाग में 30 खिलाड़ियों के बीच सत्यम शर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। आराध्या सिंह, अदिति यादव, मोहम्मद उमेर, नितिन कुमार ने रजत पदक और अर्पित सिंह, अर्पित यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। समस्त जयपुरिया परिवार की तरफ से बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।

Read More »

डॉ. बी. पी. पांडे स्मारक भाषण का किया आयोजन

मथुराः संवाददाता। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान में डॉू उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा, उत्तर प्रदेश में दिनांक 5 फरवरी 2024 से 4 मार्च 2024 तक चलने वाले दीक्षोत्सव माह के अंतर्गत, प्रख्यात पशु परजीवी विज्ञानी डॉ. बी. पी. पांडे स्मारक भाषण का आयोजन किया गया। स्मारक भाषण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में प्रख्यात पशु परजीवी वैज्ञानिक डॉ. बी. पी. पांडे के योगदान को याद करते हुए, उनकी उपलब्धियां के बारे मे चर्चा की।
उन्होंने बताया कि संस्थाओं तथा विश्वविद्यालयों के प्रयोगशालाओं में होने वाले शोध कार्यों तथा समाज एवं किसान हित को ध्यान में रखते हुए, नीतियों का निर्धारण किया जाना चाहिए ‌ जिससे विज्ञान का सही उपयोग समाज हित एवं उत्थान में हो सके। स्मारक भाषण की मुख्य वक्ता, भारतीय दूतावास में बेल्जियम, लैक्जम्बर्ग तथा यूरोपीय देशों के लिए कृषि एवं समुद्री उत्पादों के लिए सलाहकार रही, डॉ. स्मिता सिरोही, प्रधान वैज्ञानिक, राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान, करनाल हरियाणा ने डॉ. बी.पी. पांडे द्वारा किए गए उत्कृष्ट शोध की चर्चा करते हुए, उसकी पशु स्वास्थ्य तथा परजीवी नियंत्रण के उपयोग के बारे मे बताया।
उन्होंने अपने उद्बोधन में पशु परजीवी की पशु उत्पादकता पर पड़ने वाले विषम कुप्रभावों तथा उसको नियंत्रित कर, पशुधन से अधिक से अधिक से लाभ प्राप्त करने हेतु चर्चा की ।

Read More »

जनप्रतिनिधियों ने अमरजीत सिंह जनसेवक को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

अदमापुर; फतेहपुर: संवाददाता। पूर्व विधायक तथा पूर्व माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री अमरजीत सिंह जन सेवा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन होते ही वह सदा सदा के लिए अमर हो गए। वह इस संसार में में ना होते हुए भी सदा याद किए जाएंगे। उनके व्यक्तित्व कृतित्व और मिलन का तरीका हमेशा सबको याद रहेगा। आल्हा की गूंज सबको उनकी याद दिलाती रहेगी। जनप्रतिनिधियों ने भाव भीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके जेष्ठ पुत्र ने मुखाग्नि दी जिसके बाद एक महान नेता सदा सदा के लिए पंचतत्व में सदा सदा के लिए विलीन हो गया।
बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री अमरजीत सिंह जन सेवक का पार्थिव शरीर एक लंबे काफिले के साथ कानपुर शहर के पांडव नगर स्थित उनके आवास से उनके पैतृक गांव अदमापुर लंबे काफिले के साथ जब तक सूरज चांद रहेगा अमरजीत सिंह जन सेवक तेरा नाम रहेगा के नारे के साथ पार्थिव शरीर पहुचा।
गांव में काफिले के साथ पार्थिव शरीर घूमने के बाद गांव के समीप उनके विद्यालय संदीपनी इंटर कॉलेज परिसर में पहुंचा पार्थिव शरीर पहुंचते ही लोगों की आंखें नम हो गई।

Read More »

किसानों ने बड़े आंदोलन का किया समर्थन

बिंदकी, फतेहपुर: संवाददाता। किसान मजदूर मोर्चा की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल बोले किसने की सभी मांग पूरी की जाए उन्होंने कहा कि हमारा संगठन किसानों के बड़े आंदोलन का समर्थन करता है और जरूरत पड़ने पर आंदोलन में शामिल भी हो सकता है शुक्रवार को नगर के ललौली चौराहे के समीप किसान मजदूर मोर्चा के कार्यालय परिसर में मोर्चा की एक बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने कहा कि किसान मजदूर आयोग का गठन किया जाए और किसान मजदूरों के हित के लिए सरकार काम करे। उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर किसान संगठन द्वारा बड़े स्तर पर चलाए जा रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया। कहा पूरे देश में किसान परेशान है।

Read More »

ग्रामीण बन्द के राष्ट्रीय आह्वान पर निकला जुलूस

चकिया, चंदौली: संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा,अखिल भारतीय किसान सभा, किसान महासभा, उत्तर प्रदेश किसान सभा, सीआईटीयू, खेत मजदूर यूनियन व कर्मचारी मजदूर संगठन के राष्ट्रीय आह्वान पर 16 फरवरी 2024 को औद्योगिक हड़ताल, ग्रामीण बंद को लेकर चकिया तहसील मुख्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन कर सभा की गई। बता दें कि इसके पहले काली जी के पोखरे से जुलूस के रूप में सैकड़ों की संख्या में विभिन्न संगठन के लोगों ने गगन भेदी नारा लगाते हुए नगर भ्रमण के बाद गांधी पार्क में एक जोरदार सभा की। जुलूस निकालने से पहले ही पुलिस के लोगों द्वारा अपने तरह से जुलूस को रोकने की कोशिश की गई लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता नहीं माने और जुलूस को लेकर नगर में निकल पड़े।बता दें कि 16 फरवरी को ग्रामीण बंद को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण अंचलों में घूम कर जन जागरण भी किए थे जिसके कारण तहसील मुख्यालय पर अच्छी खासी लोगों की उपस्थिति हो गई।

Read More »

श्री बाला जी महाराज का स्थापना दिवस मनाया

कानपुर। श्री बाला जी भक्त परिवार समिति द्वारा श्री बाला जी महाराज का 8वाँ स्थापना दिवस का कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पटकापुर वाले श्री बालाजी मंदिर को बडे ही भव्य तरह से सजाया गया। मंदिर के महंत अनुभव पांडेय ने बताया कि आज इस शुभ अवसर पर कढ़ी चावल का भंडारा, सरस्वती पूजन व श्री बालाजी का विशेष पूजन, संगीतमयी सुंदरकंड भजन कीर्तन, नृत्य नाटिका सोनू-शिवांगी ग्रूप आयोजित हुआ। इस दौरान सैकड़ो भक्तों ने जय बजरंगबली के नारे लगाये, पूरा क्षेत्र गूंजने लगा। वही स्वर्ण चोला के दर्शन व खीर प्रसाद का वितरण किया। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में मंत्र उच्चारण के साथ सभी बीमारियों का इलाज किया जाता है।

Read More »

जीबीसी 4.0 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने 19 फरवरी को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 की तैयारियों का जायजा आयोजन स्थल का भ्रमण कर लिया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिये। उन्होंने इनॉग्रल हॉल, एग्जीबिशन हैंगर, मीडिया सेण्टर, पार्किंग व्यवस्था व सौन्दर्यीकरण कार्यों को बारीकी से देखा और कार्यों को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिये। इस अवसर मण्डलायुक्त लखनऊ डॉ0 रौशन जैकब, पुलिस कमिश्नर लखनऊ एस0 बी0 शिरोडकर, सीईओ इनवेस्ट यूपी अभिषेक प्रकाश, जिलाधिकारी लखनऊ सूर्य पाल गंगवार, नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Read More »

सड़क दुर्घटना में पत्रकार पुत्र की मौत, आयोजित हुई शोक सभा

डलमऊ, रायबरेली। बीती शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में ‌पत्रकार राजेश यादव के छोटे पुत्र आर्यन यादव की मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान हो गई थी, छोटी सी उम्र 18 साल का आर्यन लगभग 40 घंटे तक मौत से लड़ता रहा लेकिन अंततः जिंदगी हार गया। आर्यन अपने घर का सबसे छोटा और प्रिय था। उसने बहुत छोटी सी उम्र में जिम्मेदारियों का बोझ अपने ऊपर उठा लिया था। आर्यन का व्यवहार और व्यक्तित्व इतना कुशल रहा कि उसके पैतृक गांव ग्राम पुरे नया सोंडासी में मुलायम सिंह यादव स्मृति पार्क में आयोजित शोक सभा में सैकड़ो की संख्या में युवा इकट्ठे हुए और आर्यन को अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा डॉक्टर विजय यादव प्रतिनिधि अरुन यादव ने भी पहुंचकर आर्यन को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की।

Read More »

गांधी इंटर कॉलेज मांगरु हाथरस की प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न

हाथरस। गांधी इंटर कॉलेज मांगरु हाथरस की प्रबंध समिति का चुनाव जिला विद्यालय निरीक्षक हाथरस द्वारा नियुक्त प्रवेछक दलवीर सिंह (प्रधानाचार्य) तथा विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक व्रजवीर सिंह की उपस्थित में नियुक्त निर्वाचन अधिकारी राधाकृष्ण एडवोकेट द्वारा शिक्षा विभाग के नियमों एवं शासन द्वारा अनुवादित प्रशासन योजना के अंतर्गत नियत प्रावधानों के अनुसार निर्विवाद विद्यालय प्रांगण में प्रकाशित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव संपन्न करा दिया गया है। उक्त चुनाव में देवेन्द्र साहा तथा प्रबंधक राघवेन्द्र सिंह चौहान को निर्विरोध ब निर्विवाद निर्वाचित घोषित किया गया है।

Read More »