Sunday, July 7, 2024
Breaking News

दबंगों से परेशान परिवार गांव से पलायन को मजबूर !

हाथरसः नीरज चक्रपाणि। सूबे में जहां एक ओर योगी सरकार दबंगों व माफियाओं पर कार्रवाई कर रही है, वहीं जनपद हाथरस में दबंग ग्राम प्रधान द्वारा एक महिला को गांव छोड़ने पर मजबूर कर रहा है? मामला थाना हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव टुकसान में एक परिवार दबंगों के आतंक से गांव छोड़ने को मजबूर है। इस परिवार ने अपने घर पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर भी चिपकाए है और पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही। उक्त परिवार की पीडित एक महिला ने बताया कि गत 5 अक्टूबर को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव के चार-पांच लोग आए। इन लोगों ने उसके साथ लाठी डंडे और बेल्टों से मारपीट की और गुप्तांगों में भी चोट पहुंचाई। आरोप है कि इसमें ग्राम प्रधान मुकेश भी शामिल है। महिला का आरोप है कि मैं बेहोश हो गई। वहीं इस महिला का आरोप है कि उसके बाद वह कोतवाली हाथरस गेट गई, लेकिन वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में उसकी 26 अक्टूबर को फिर रिपोर्ट दर्ज हुई, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसका अब तक डाक्टरी परीक्षण भी नहीं कराया गया है। आरोप है कि रोजाना ग्राम प्रधान मुकेश व अन्य दबंग लोग आकर उसे धमकी देते हैं, और कहते हैं कि या तो मकान हमारे नाम कर दो, वरना तुम्हें जान से मार देंगे। इसकी वजह से उसने अपने मकान पर मकान बिकाऊ है का पोस्टर चिपकाया है।

Read More »

व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन एवं नगर पंचायत हुई फेल

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। बरसाना यानि श्री राधारानी की नगरी बरसाना में देश विदेश से दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के लिए कई कई घंटों जाम में फंसना एक नासूर बनता नजर आ रहा है। न कोई पुलिस प्रशासन की ठोस व्यवस्था ही नजर आती है और नगर पंचायत ठेकेदारों की ही पार्किंग व्यवस्था सही नहीं है। नगर पंचायत ने पुराना बस स्टैंड बृजेश्वरी इंटर कॉलेज के सामने वाली सड़क को ही पार्किंग बना दिया। श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय लोग भी अब आए दिन लगने वाले जाम से कराहने लगे है पर हालत सबसे ज्यादा खराब होती है, जब श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन करने उमड़ती है। बरसाना में राणा की प्याऊ से गोवर्धन रोड तक, बस स्टेंड से वीआईपी मार्ग तक व चिकसौली मार्ग से यादव मौहल्ला तक अक्सर जाम जैसे हालात नजर आते हैं। जाम लगना आम बात थी अब तो दीपावली से रोजाना जाम लग जाता है। पुलिस प्रशासन की जाम को लेकर तैयारियां नाकाम साबित हो रही हैं। मंदिर खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं की आवक बरसाना में बढ़ जाती है। मंदिर खुलने और बंद होने तक जाम का दवाब इन मार्गों पर बना रहता है।

Read More »

वीकेंड पर बांके बिहारी मंदिर पर प्रशासन की सारी व्यवस्थायें हुई फेल

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। वृंदावन स्थित सुप्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में आए दिनों श्रद्धालुओं का तांता लगा ही रहता है। शनिवार की दोपहर को विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के सैलाब ने प्रशासन की सारी व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। आपको बता दें कि वृंदावन में वीकेंड के समय श्रद्धालुओं का दबाव रहता है। साथ ही बांके बिहारी मंदिर में भी श्रद्धालुओं का दबाव बना रहता है। हालांकि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर के लिए कॉरिडोर बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है, लेकिन जिन लोगों का कॉरिडोर बनने से नुकसान हो रहा है। वह लगातार कॉरिडोर का विरोध कर रहे हैं। कुछ वृंदावन वासियों को कहना है, कि वृंदावन में कुंज गलियां खत्म हो जायेगी।वृंदावन की कुंज गालियां ही विरासत है। बाहर से आने वाले अधिकतर श्रद्धालु वृंदावन की कुंज गलियों का नजारा देखने ही आते हैं। वही बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।

Read More »

उम्मीदः बढते धार्मिक पर्यटन में किसानों के लिए भी अपार संभावना

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव । ब्रज क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन लगातार बढ़ रहा है। धार्मिक पर्यटन में किसानों के लिए भी अपार संभावनाएं निहित हैं। कुछ किसान इस ओर ध्यान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मथुरा दौरे पर जिस तरह ब्रज के विकास की बात की उससे भी आगामी दिनों में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की पूरी संभावना है। जैसे जैसे पर्यटन बढेगा फूलों की मांग भी बढेगी। कान्हा की नगरी में फूलों की खेती किसानों को मालामाल कर सकती है। वर्तमान में मांग का 10 प्रतिशत फूल भी स्थानीय स्तर पर पैदा नहीं हो पा रहा है। फूलों की खेती में सबसे बडी बाधा खारा पानी है। जनपद के बडे भू भाग में खारे पानी की समस्या है। दूसरा किसानों को बाजार में टिकने के लिए सरकारी मदद की भी आवश्यकता है। सिंचाई की आधुनिक तकनीकों और सरकारी मदद से किसान फूलों की खेती में हाथ अजमा सकते हैं। किसानों का कहना है कि जनपद में फलों की खेती बहुत कम होती है। इसका बड़ा कारण यहां की मिट्टी और पानी है। यहां खारे पानी की समस्या है। जहां मीठे पानी की उपलब्धता है और जो गांव शहर के आसपास हैं वहीं थोड़ी बहुत फूलों की खेती होती है। गुलाब भी थोड़ा बहुत होता है और गेंदा होता है। कुछ ग्रीन हाउस हैं जिसमें झरबेरा होता है वह दिल्ली जाता है यहां से। जहां तक आमदनी का सवाल है यह इस बात पर निर्भर करता है कि किस सीजन में फूल आ रहा है। जो किसान फूलों की खेती कर रहैं उन्हें यह पता है कि किसी सीजन में उन्हें अधिक मुनाफा मिलेगा।

Read More »

कल्पतरु ट्रस्ट की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। नगर के गढैया मौहल्ला स्थित अग्रवाल धर्मशाला मे समाजसेवी संस्था कल्पतरु ट्रस्ट की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे ट्रस्ट के बार्षिक उत्सव व नवीन कमेटी का गठन ट्रस्ट के संस्थापक कृष्ण कुमार खण्डेलवाल की उपस्थिति व पवन अग्रवाल की अध्यक्षता मे सर्वसम्मिति से किया गया। जिसमे अध्यक्ष तरुण अग्रवाल, सचिव आशीष तोमर मनु, कोषाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल को चुना गया। इसी के साथ सलाहाकार समिति मे अतुल सिंघल, शंकर चौहान, अमित अग्रवाल, गगन कपूर को चुना गया। कमेटी सदस्यों मे अर्पित अग्रवाल, प्रशांत विक्रम सिंह, विशाल अग्रवाल, लकी जैन, अमन मित्तल, अशोक शर्मा, गगन तोमर, तनय अग्रवाल, हेमंत सोनी को चुना गया। चुने हुये पदाधिकारियों को ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने फूल माला पहना कर सम्मानित किया।

Read More »

टीबी उन्मूलन के लिए सामुदायिक बैठकों की ली जा रही है मदद

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक सहभागिता अनिवार्य है। इसी उद्देश्य से जिले में शुरू हुए सक्रिय क्षय रोगी खोजी अभियान (एसीएफ कैंपेन) के दौरान सामुदायिक बैठकें भी की जा रही हैं। इसी कड़ी में उच्च जोखिम क्षेत्र रामनगर और नगलाबरी में शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ ब्रजमोहन पहुंचे। उन्होंने समाज में प्रभाव रखने वाले लोगों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को टीबी के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इसके उन्मूलन में सहयोग की अपेक्षा की ।
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि नये टीबी मरीजों को खोजने के लिए जिले की 20 प्रतिशत आबादी के बीच स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। करीब 6.9 लाख लोगों के बीच पहुंच कर संभावित टीबी रोगी खोजे जाएंगे और उनकी जांच करवा कर बीमारी मिलने पर इलाज शुरू करवाया जाएगा। विगत 23 नवम्बर से शुरू हुआ यह अभियान पांच दिसम्बर तक चलेगा।

Read More »

पुलिस और एसओजी की टीम ने चार चोर दबोचे

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस ने चार शतिर चोर गिरफ्तार कर लिये। पुलिस ने उनके कब्जे से 14 एंड्रायड मोबाइल फोन, एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने पकड़े गये चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में मोबाइल चोरी, लूट की घटनाओ पर अंकुश लगाने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बदमाशों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस द्वारा चोरी, लूट करने वाले चार चोरों को साँती रोड पर भीकनपुर तिराहा के पास से सुबह पौने दस बजे गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 12 एंड्रॉयड फोन व एक तंमचा बरामद किया। गिरफ्तार चोरों के विरुद्ध थाना रामगढ़ पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Read More »

हनुमान ट्रस्ट अपनी निधि से कराएगा जानकी द्वार एवं रामद्वार का जीर्णोद्धार

फिरोजाबाद। रामलीला परिसर स्थित काठ बाजार में लगातार होती आग की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए हनुमान ट्रस्ट सर्वराकार समिति की कार्यकारिणी की एक बैठक समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ की अध्यक्षता में हनुमान मंदिर स्थित हनुमान ट्रस्ट कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में आए दिन होने वाली आग की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए आगामी समय में काठ की दुकानों के स्थान पर आम सहमति से पक्की दुकानों का निर्माण हनुमान ट्रस्ट द्वारा कराए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि जिला प्रशासन रामलीला परिसर स्थित काठ बाजार में निर्मित अस्थाई एवं अवैध दुकानों को अतिक्रमण से मुक्त कराए, तो हनुमान ट्रस्ट सरवराकार समिति इन काठ की दुकानों के स्थान पर पक्की दुकानें बनाने की सहमति पर विचार कर सकती है। जिससे इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके। आमतौर पर देखा जाता है कि हर वर्ष काठ की दुकानों में आग लग जाती है और लाखों रुपए का नुकसान होने के साथ ही जनहानि की संभावना रहती है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए हनुमान ट्रस्ट सरवराकार समिति ने यह निर्णय लिया है।

Read More »

मंडलायुक्त ने मतदान केंद्रो का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। शनिवार को मंडलायुक्त आगरा मंडल आगरा व रोल प्रेक्षक रितु माहेश्वरी ने जनपद के बूथों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर दिशा निर्देश दिए। बीएलओ को बूथों पर बैठकर वोट बढ़वाए जाने के आदेश दिए। जिला मुख्यालय पर उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों और विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों के साथ भी वार्ता की।
मंडलायुक्त आगरा रितु माहेश्वरी ने जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह के संग तिलक इंटर कॉलेज में बने बूथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाए जाने के साथ वोट बढ़वाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने फार्म नंबर छह, सात और आठ की प्रगति रिपोर्ट भी देखी। साथ ही बीएलओ के अभिलेख, रजिस्टर आदि को चेक किया। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्रचार प्रसार, निबंध, रंगोली, वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाए। इसके साथ ही रसीदपुर कनेटा, कम्पोजिट विद्यालय सिविल लाइन एवं टूंडला के प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदाबाद व मदावली में बने बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया। वहीं कलैक्ट्रेट सभागर में मंडलायुक्त ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों के साथ भी वार्ता की।

Read More »

स्व. मुलायम सिंह यादव की जन्म जयंती के उपलब्ध में निकलेगी शोभायात्रा

फिरोजाबाद। द्रविड जनकल्याण महासभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव एवं संत धर्मदास महाराज ने बताया कि 26 नवम्बर दिन रविवार को शाम तीन बजे धरती पुत्र स्व. मुलायम सिंह यादव की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में एक विशाल शोभायात्रा शहीद चौक रसूलपुर से निकाली जायेगी। जो कि नालबंद चौराहा, घंटाघर, शास्त्री मार्केट, सदर बाजार, सिनेमा चौराहा, गांधी पार्क चौराहा, बस स्टेंड, सुभाष तिराहा होते हुए सुहाग स्थित पहुंचकर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा का अध्यक्ष हरेन्द्र यादव को बनाया गया है। शोभायात्रा में पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक महापुरूषो को डोले के साथ संविधान दिवस का डोला शामिल होगा।

Read More »