Thursday, July 4, 2024
Breaking News

इंटर कॉलेज में हुआ चुनावी पाठशाला का आयोजन

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। डीएवी इंटर कॉलेज में चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक किया गया।
डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ उपेन्द्रनाथ शर्मा के निर्देशन में चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया है। ईएलसी का सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने बताया कि ठाकुर बीरी सिंह महाविद्यालय टूंडला में मतदाता पंजीकरण का अंतिम दिन 56 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया। सुगरा बेगम गर्ल्स इंटर कालेज, बीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या के निर्देशन में अंतिम दिन ऑनलाइन ऑफलाइन के माध्यम से विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए।

Read More »

संशय खत्म! आदिवासी नेता विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। भाजपा ने आज प्रमुख आदिवासी नेता विष्णु देव साय को इस शीर्ष पद के लिए नामित करके छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के चयन पर सस्पेंस समाप्त कर दिया। हालाँकि, इस घोषणा से कुछ हफ्ते पहले, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले श्री साय के लिए प्रचार करते हुए एक बड़ा संकेत दिया था। श्री साय को मुख्यमंत्री के रूप में नामित करना राज्य में एक महत्वपूर्ण कदम है, आदिवासियों की आबादी लगभग 32 प्रतिशत है और वे ओबीसी के बाद दूसरा सबसे प्रभावशाली सामाजिक समूह हैं।
श्री शाह ने कुनकुरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, आप इनको (विष्णु देव साय) विधायक बनाओ, उनको बड़ा आदमी बनाने का काम हम करेंगे। कांग्रेस के मौजूदा विधायक यूडी मिंज को 25,541 वोटों से हराकर जीत हासिल की। कुनकुरी सीट राज्य के सरगुजा संभाग में है जहां भाजपा ने सभी 14 क्षेत्रों में जीत हासिल की है।
बीजेपी की विधायक दल की बैठक में विष्णु देव साय के नाम पर मुहर लगी। इस बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायक और छत्तीसगढ़ के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक शामिल थे। विष्णु देव साय के नाम पर फैसला होने के बाद बीजेपी नेता नारायण चंदेल ने कहा, वह बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।

Read More »

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्व. फूल सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

फिरोजाबाद, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को शिकोहाबाद स्थित एफएस विश्वविद्यालय में आयोजित स्व. फूल सिंह यादव की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने एफएस यूनिवर्सिटी के संस्थापक स्वर्गीय फूल सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व एमएलसी पद छोटा है। इससे बड़ा पद तो चांसलर का है। उन्होंने कहा कि एफएस विश्वविद्यालय में पूर्व में भी आ चुके हैं। इसमें पढ़ने वाले बच्चे ऊंचे पदों पर पहुंचे, जिससे उनके परिवार के साथ विश्वविद्यालय का नाम भी रोशन हो। उन्होंने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी के साथियों से कहना चाहता हूं कि एक बड़ी चुनौती है, जिससे हमें लड़ना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुला कर नेताजी के बताये मार्ग पर चल कर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पूर्व सांसद अक्षय यादव, एफएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ दिलीप यादव, वाइस चांसलर संजीव उपाध्याय, इंजी. योगेश यादव, राहुल यादव, नितिन यादव, अभिनव श्रीवास्तव, डा. मनोज यादव, जगमोहन यादव, कमलेश यादव, सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, जसराना विधायक सचिन यादव, शिकोहाबाद विधायक डॉ मुकेश वर्मा, सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव के अलावा विद्यालय के छात्र-छात्राऐं मौजूद रहे।

Read More »

स्लोगन, सामान्य ज्ञान एवं मेहंदी प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों हुए सम्मानित

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। सावित्री फाउंडेशन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्लोगन, सामान्य ज्ञान एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। जिसका रविवार को पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन समारोह पॉलीवाल हॉल में आयोजित किया गया। जिसमें प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को संस्था द्वारा शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विख्यात भटनागर द्वारा फीता काटकर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ राम कैलाश यादव द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का आगाज बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा स्लोगन, सामान्य ज्ञान एवं मेहंदी प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Read More »

बच्चे को शौच कराने को लेकर हुई फायरिंग में पांच लोग घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। मटसेना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सात बजे बच्चे को गली में शौच कराने का विरोध करने पर पड़ोसी ने कई राउंड फायरिंग कर दी। जिससे एक महिला गोली लगने और चार लोग हाथ, पैर, पेट में छर्रे लगने से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसपी सिटी, सीओ सदर, तीन थानों के पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
गांव में रनवीर सिंह और अरविंद सिंह के मकान आमने सामने हैं। रविवार को अरविंद सिंह अपने बच्चे को गली में शौच करा रहा था। रनवीर सिंह के पुत्र बंशी ने विरोध किया, तो वह गाली गलौज करने लगा। शोर की आवाज सुनकर दोनों पक्ष के लोग एकत्रित हो गए और विवाद ने तूल पकड़ लिया। इस बीच अरविंद पक्ष ने फायरिंग शुरु कर दी। यह देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।

Read More »

KANPUR: बन्दी रसोई काउन्टर का शुभारम्भ

कानपुर नगर। सांसद सत्यदेव पचौरी, महापौर प्रमिला पाण्डेय, एलएमसी सलिल विश्नोई की उपस्थिति में कारागार परिसर में निर्मित बन्दी रसोई काउन्टर का शुभारम्भ हुआ।
जिला कारागार, कानपुर नगर में निरूद्ध बन्दियों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिये कारागार परिसर में एक आउटलेट बन्दी रसोई काउन्टर का निर्माण कराया गया, जिसमें जिला कारागार, कानपुर नगर में निरूद्ध बन्दियों द्वारा तैयार किये गये भोजन तथा जलपान सामग्री का विक्रय आज से किया जायेगा।
उक्त आउटलेट का निर्माण लोक निर्माण विभाग के माध्यम द्वारा कराया गया है। रिहाई कैदी के जीवकोपारजन हेतु उक्त कैंटीन का संचालन किया जाएगा तथा आज से जनसामान्य को बन्दियों द्वारा तैयार किये गये व्यंजन उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे।
बन्दियों द्वारा तैयार किये गये भोजन एवं जलपान सामग्री को जनसामान्य को विक्रय किये जाने का यह अभिनव प्रयोग जिलाधिकारी विशाख जी0 का एक अनूठा प्रयास है। जिसके माध्यम से निरूद्ध बन्दियों द्वारा तैयार किये गये भोजन तथा जलपान सामग्री से उनकी दैनिक आय में वृद्धि होगी।
यह कैंटीन सुबह 07 बजे से रात्रि 9 बजे तक संचालन किया जाएगा।

Read More »

भाजपाईयों ने कांग्रेस के खिलाफ जिला मुख्यालय पर भरी हुंकार

-राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा
फिरोजाबाद, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के भष्टाचार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर भाजपाईयों ने हुंकार भर जमकर नारेबाजी। उन्होंने कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह को सौंपा है। जिसमें ऐसे भ्रष्ट कांग्रेस नेताओं और भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एवं महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी के भष्टाचार के खिलाफ जिला मुख्यालय सिविल लाइंस दबरई पर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का वादा मतलब भ्रष्टाचार की गारंटी है। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई। जिसमें 200 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि बरामद की गई है, इससे साफ होता है कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन का एक ही उद्देश्य है, भ्रष्टाचार करना।

Read More »

कांग्रेसियों ने पार्टी पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी का मनाया जन्मदिन

फिरोजाबाद, संवाददाता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने पार्टी की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी का जन्मदिन पर भगवान का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। साथ ही उनकी दीर्घ आयु की कामना कीफ। उन्होंने कहा कि समर्पण, त्याग एवं असीम सहस की परिचायक हम सभी की मार्ग दर्शक सोनिया गांधी से हम सभी प्ररेणा लेते हैं। हम सभी कांग्रेसजन आज संकल्प लेते हैं कि जनता के हक के लिए सदैव तत्पर रहते हुए पूरी ईमानदारी के साथ लड़ाई लड़ेंगे। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य मनोज भटेले, रामकुमार रावत, रोहित यादव, अखिलेश शर्मा आदि आदि मौजूद रहे।

Read More »

राष्ट्रीय लोक अदालत में 263902 वादों का हुआ निस्तारण

-सुलझ समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण कराएं जाने पर दिया जोर
फिरोजाबाद, संवाददाता। शनिवार को जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 263902 वादों का निस्तारण कर कुल 149240197 रू. अर्थदण्ड के रूप में वसूल किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ हरवीर सिंह, जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद न्यायाधीश हरवीर सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व, स्टाम्प, सिविल, धारा 138 एनआईएक्ट, भरण पोषण व अन्य अपराधिक एवं वैवाहिक वाद में अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर कराये जाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित यजुवेन्द्र विक्रम सिंह अपर जनपद न्यायाधीश व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजीव सिंह नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा द्वारा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 263902 वादों का निस्तारण कर कुल मु. 149240197 रू. का अर्थदण्ड के रूप में वसूल किया गया।

Read More »

स्काउट्स शिविर में बच्चों को सिखाएं गए विभिन्न प्रकार के क्रिया कलाप

फिरोजाबाद, संवाददाता। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड संस्थान द्वारा तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किड्स कॉर्नर स्कूल में किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों में चरित्र का गठन करना, ध्वनि स्वास्थ्य की आदतों का निर्माण करना, हस्तकला में प्रशिक्षण और उपयोगी कौशल प्राप्त करना, कुशलता से सेवा की एक उचित भावना उत्पन्न करना तथा लड़के और लड़कियों में अच्छी नागरिकता का विकास हो।
शिविर के प्रथम दिवस पर स्काउट गाइड को प्राथमिक सहायता, आपदा प्रबंधन, विभिन्न प्रकार की तालियां, खेल-खेल के माध्यम से बच्चों में सर्वांगीण विकास, द्वितीय दिवस में मार्च पास्ट, ध्वजारोहण, मीनारें, स्ट्रेचर बनाना, गाठे बांधना आदि क्रियाकलाप कराए गए। कार्यक्रम का निर्देशन हिमांशु सक्सेना, प्रादेशिक संगठन आयुक्त, स्काउट (उ.प्र.) एवं सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त (गाइड), अलका मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। शिविर का संचालन प्रशिक्षक विकास बाबू एवं स्काउट अवधेश द्वारा कराया गया।

Read More »