Sunday, September 22, 2024
Breaking News

डीएम ने किया ओवर ब्रिज का निरीक्षण, कार्रवाई के निर्देश

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शिकोहाबाद रेलवे क्रासिंग पर राज्य सेतु निगम द्वारा बनाए गए ओवर ब्रिज की सड़क एक साल भी नहीं चल सकी। सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने की शिकायत पर सोमवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया और कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घटिया निर्माण पर असंतोष व्यक्त करते हुए संस्था पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
रेलवे क्रासिंग माधौगंज पर भीड़ को देखते हुए स्थानीय लोगों की मांग पर जनप्रतिनिधि द्वारा ओवर ब्रिज निर्माण के लिए प्रस्ताव हुआ। कई वर्षों बाद ओवर ब्रिज का निर्माण हो सका। इसके बाद भी कार्यदाई संस्था राज्य सेतु निगम द्वारा ओवर ब्रिज निर्माण में लापरवाही और गुणवत्ता पर ध्यान न देते हुए सड़क का निर्माण करा दिया। जिसकी बजह से सड़क एक साल के भीतर ही जगह-जगह बैठ गई। जिससे सड़क में गड्ढे हो गए। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओवर ब्रिज में गड्ढे होने की खबर मीडिया में प्रकाशित हुई तो कार्यदाई संस्था ने गड्ढों को भरने के लिए पेंचवर्क कराया, लेकिन इसके बाबजूद सड़क कई जगह से धंस गई। गड्ढे होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील दिवस में जिलाधिकारी से ओवर ब्रिज की सड़क टूटने की शिकायतों पर सोमवार को जिलाधिकारी ने ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ कार्यदाई संस्था के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने उक्त संस्था पर कार्रवाई का आदेश दिए हैं।

Read More »

अवैध कब्जा रोकने पर दबंगों ने की मारपीट, दंपति घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अवैध कब्जा रोकना दंपति को भारी पड़ गया। दबंगों ने दंपति को गाली गलौज कर मारपीट कर दी, जिसमें दंपति घायल हो गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।
मामला नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर का है। यहां निवासी रामब्रेश पुत्र रामकिशन गाटा संख्या 86 व 122 पर काबिज है। आरोप है कि गांव के ही दबंग सुंदरपाल, महेंद्र, सत्यप्रकाश, सोनू आदि ने उक्त गाटा संख्या पर नींव भरने का काम प्रारंभ कर दिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उक्त लोग गाली गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर उक्त लोगों ने एक राय होकर पीड़ित के ऊपर हमला बोल दिया। जब उसकी पत्नी ऊषा बचाने पहुंची तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।

Read More »

डीएम ने संगठनों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के सम्बन्ध में की वार्ता

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह कलेक्ट्रेट कार्यालय में संगठनों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मामलों के संबंधो में वार्ता की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम, एडीएम आदि अधिकारीगण व संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read More »

आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाये अधिकारी: डीएम

शिकायतों को समयवद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से न निस्तारण होने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी जायेगी प्रतिकूल प्रविष्ट: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आईजीआरएस पोर्टल संबंधी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि आईजीआरएस व तहसील दिवस में जो शिकायते की जाती है उसका गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण किया जाये। यदि किसी अधिकारी व कर्मचारी ने शिकायतों के निस्तरण में विलंब किया गया तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। शिकायतों में डिफाल्टर की श्रेणी में आने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने अधिक डिफाल्टर की श्रेणी में जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, बीडीओ आदि को सख्त निर्देश दिये कि जल्द से जल्द शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से डिफाल्टर की श्रेणी को खत्म करें।

Read More »

खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 धान खरीद व्यवस्था सम्बन्धी विवरण सीडीओ ने की समीक्षा

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार राय ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान खरीद के सम्बन्ध में बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने कहा कि जनपद में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत धान खरीद की अवधि 01 नवम्बर,2018 से 28 फरवरी 2019 तक निर्धारित है। उन्होंने कहा कि आगामी धान खरीद वर्ष 2018-19 हेतु धान कामन का समर्थन मूल्य 1750/-एवं धान ग्रेड‘ए‘ का समर्थन मूल्य 1770/-प्रति कुन्तल है। कृषकों को धान के मूल्य का भुगतान आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से कराया जायेगा। क्रय केन्द्र प्रातः 09.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक खुले रखे जायेंगे। जनपद मंे विभिन्न क्रय एजेन्सियों-खाद्य विभाग के 08, पी0सी0एफ0 10, यू0पी0एग्रो 02, कर्म0क0नि0 04, यू0पी0पी0सी0यू0 08 व भा0खा0नि0 के 01 कुल 33 धान क्रय केन्द्र स्वीकृत हैं तथा एन0सी0सी0एफ0 व नैफेड के 07 क्रय केन्द्र प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि जनपद हेतु धान क्रय का कार्यकारी लक्ष्य 93700.00 मी0टन निर्धारित है।

Read More »

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

इटावा, राहुल तिवारी/डॉ एसबीएस चौहान। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम श्री गांधी आदर्श इंटर कॉलेज लवेदी में कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण देने वाले योग्य योगा शिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को कुशल प्रशिक्षण दिया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ संचालकों के अनुसार जनपद इटावा के श्री गांधी आदर्श इंटर कॉलेज लवेदी में स्थान चयनित किया गया था जिसमें ग्रामीण अंचलों और नगर क्षेत्रों के प्रशिक्षणार्थी आए और उन्होंने योग्य योगा शिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण 13 अक्टूबर सांयकाल से प्रारंभ हुआ था जो 21 अक्टूबर की सुबह कुशलता पूर्वक संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न अंचलों से आए राष्ट्रीय स्वयंसेवकों को राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र निर्माण के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से दक्ष किया गया। इस चले कार्यक्रम के दौरान बंटू चौहान का सहयोग अग्रणी रहा। डॉ पुत्तू लाल शर्मा के द्वारा स्वयंसेवकों के स्वास्थ्य की मुस्तैद देखभाल की जाती रही महेवा खंड के कार्यवाहक श्री विमल तिवारी, वेद प्रकाश, रविंद्र कुशवाहा, आलोक तिवारी व अमिताभ तिवारी के साथ विद्यालय के प्रबंधक अमित चौबे व उनके सहयोगी स्टाफ ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अपना पूरा सहयोग व समर्थन दिया।

Read More »

कार्य से अनुपस्थित कार्मिकों के बारे में ‘‘कार्य नहीं तो वेतन नहीं’’ के अनुसार कार्यवाही होगी

मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को कर्मचारी संगठनों के साथ से संवाद स्थापित कर नई पेंशन प्रणाली के सम्बन्ध में आयोजित भ्रान्तियां दूर करने के मुख्य सचिव के निर्देश
नई पेंशन योजना के अन्तर्गत कैम्प लगाकर कर्मचारियों का PRAN (परमानेन्ट रिटायरमेन्ट अकाउन्ट नम्बर) पंजीकरण कराया जाए: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय
वीडियोकान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को मुख्य सचिव ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने प्रदेश के समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे कर्मचारी संगठनों से संवाद स्थापित कर नई पेंशन प्रणाली के सम्बन्ध में आयोजित भ्रान्तियां दूर करें। उन्होंने कहा कि संगठनों के पदाधिकारियों को इस बात की जानकारी दी जाये कि नई पेंशन स्कीम के अन्तर्गत उनके हित पूर्णतः सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि संवाद से ही नई पेंशन स्कीम के सम्बन्ध में कर्मचारियों को स्थिति स्पष्ट करने में सहायता मिलेगी।

Read More »

सुशील पचौरी का किया जोशीला स्वागत

हाथरस/सासनी, जन सामना ब्यूरो। जिला प्रभु कलया अधिकारी जीव जंतु बोर्ड द्वारा गौसेवा विभाग ब्रज प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी सुशील पचौरी कोनामित किए जाने पर उनका जोशीला स्वागत किया गया। इतवार को सासनी-विजयगढ मार्ग स्थित श्री राधेश्याम स्वर्णकार शिशु मंदिर में हुए स्वागत समरोह के दौरान आरएसएस के नगर कार्रवाहक विपिन कुमार ने गोसेवा प्रकल्प के बारे में बताया कि गौसेवा का कार्र अत्यंत ही पुनीत कार्र है। हमें प्रतिदिन गाय सेवा करनी चाहिए। वहीं सुशील पचैरी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम सभा एवं नगर में गौसवा के लिए निधि की व्यवस्था है। जिसे अधिाकरी अपने अन्य कार्यों में उपयोग कर गौमुख से उसका निवाला छीनने का कार्र कर रहे है। इस भ्रष्टाचार को रोकना होगा। इस दौरान दिलीप कुमार, चंदशेखर, तनुज, अनिल, शिवाजी, अविलव, कपिल, लव कुमार, कांता प्रसाद, योगेश, अनिल, ध्रुव, राजकुमार शर्मा, अर्चित गौतम, रूपेश उपाध्याय, आदि गौसेवक मौजूद थे। कार्रक्रम की अध्यक्षता आर एसएस संघ के खंड कार्रवाहक प्रवीण कुमार ने की तथा संचालन विभागीय गोसवा जिला प्रमुख आलोक ने किया।

Read More »

मंगल और सौदान भेजे गये जेल

हाथरस/सासनी, जन सामना ब्यूरो। गांव रामनगर में मिली दो युवकों की लाश के बाद उनकी पहचान चंद्रपाल उर्फ करूआ पुत्र झाले सिंह तथा करन सिंह पुत्र चंद्रपाल के रूप में की गई। घटना के बाद मृतकों को परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन गांव के ही दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इतवार को घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसआई रामदास पचैरी ने बताया कि मंगल सिंह पुत्र चरन सिंह, के नलकूप के निकट ही दो युवकों की लाश मिली थी। जिसमें सौदान सिंह पुत्र लीलाधर ने नलकूप के निकट ही फसल बो रखी थी। इस फसल में जंगली जानवर न आएं इसके लिए उसने लोेहे का तार लगाकर करंट छोड दिया। था। किसी कार्र हेतु चंद्रपाल और करन सिंह उस खेत में होकर निकल रहे थे। तभी वह करंट की चपेट में आ गये। यह जानकारी जब सौदान सिंह को हुई तो उसने फौरन तारों को अलग कर मंगल सिंह के बाजार के खेत में डाल दिया और लाशों को ऐसा कर दिया कि किसी ने उनकी हत्या कर दी हो। पुलिस ने जब मंगल सिंह और सौदान सिंह से पूछताछ की तो उन्होंने सब कहानी उगल दी। पुलिस ने दोनों को गैर इरादतन हत्या के अरोप में जेल भेजा है।

Read More »

मृत गाय का किया अंतिम संस्कार

हाथरस/सासनी, जन सामना ब्यूरो। गांव जिरौली में काफी दिनों से बीमार चल रही गाय ने इतवार की सुबह दम तोड दिया। जिसका समाजसेवियों ग्रामीणों के सहयोग से अंतिम संस्कार किया। बता दें कि गांव जिरौली में एक आवारा गाय पैर में मोच आ गई थी। जिसके कारण वह काफी परेशान थी। ग्रामीणों ने उसका काफी इलाज कराया मगर गाय ठीक नहीं हो सकी। गाय की हालत बिगडती चली गई। ग्रामीणों ने सरकारी चिकित्सक से लेकर प्राईवेट चिकित्सकों से भी गाय का काफी उपचार कराया मगर इतवार की सुबह गाय ने दम तोड दिया। इसकी जानकारी जब लोगो ंको हुई तो मुकेश चैधरी, कैलाश शर्मा, गिरीश कुमार, पप्पू, तरूण चैधरी उदयवीर सिंह, चिंटू, मनोज, गोविंद, गुड्डू, जगदीश, इंद्रपाल महेश आदि लोगों ने मिलकर गाय का अंतिम संस्कार कर दिया।

Read More »