Sunday, September 22, 2024
Breaking News

शिक्षित समाज दिला सकता है देश को नई पहचानः बघेल

मैथिल ब्राहमण महासभा द्वारा मनाई गई मैथिल कोकिल महाकवि विद्यापति की जयंती
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। सोमवार को मैथिल ब्राहमण महासभा के तत्वाधान में मैथिल कोकिल महाकवि विद्यापति की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ स्टेशन रोड स्थित राॅयल गार्डन से हुआ। नगर भ्रमण के बाद वापस कार्यक्रम स्थल पर शोभायात्रा का समापन हुआ। उसके बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि बदलते परिवेश में शिक्षा ही एक मात्र ऐसा मार्ग है जिसे प्राप्त करने के बाद व्यक्ति को किसी के आगे हाथ नहीं फैलाने पड़ते। शिक्षित समाज से देश को नई पहचान मिलती है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने बच्चों को शिक्षित बनाए जाने के लिए प्रेरित किया।

Read More »

ग्रामीणों को मिला प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का साथ

विकास कार्यो की मांग को लेकर अनशन पर बैठे ग्रामीणों के बीच पार्टी जिलाध्यक्ष
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। विकास कार्यो की मांग को लेकर 34 दिन से अनशन पर बैठे ग्रामीणों को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का साथ मिल गया। पार्टी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की मांग को जायज ठहराते हुए गांव का विकास कार्य कराए जाने की मांग की। विकास न होने पर ग्रामीणों के साथ अनशन पर बैठने की चेतावनी दी।
ग्राम पंचायत रूधऊ मुस्तकिल के भक्ति गढ़ी रोड नई आबादी पर सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक अजीम भाई अपने साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुन जिला स्तरीय अधिकारियों से समस्या का निदान कराए जाने को लेकर वार्ता करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कहीं कोई काम नहीं हो रहा है। ग्रामीण विगत 34 दिन से अनशन पर बैठे हैं लेकिन कोई भी सक्षम अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने नहीं पहुंचा।

Read More »

छठ पूजाः व्रत रख महिलाओं ने किया प्रसाद वितरित

शाम को घर में बनाया खीर का प्रसाद, रेलवे काॅलोनी में चल रहा छठी महोत्सव
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। रेलवे काॅलोनी में छठ पूजा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। महिलाओं ने दिन भर व्रत रख शाम को खीर का प्रसाद तैयार किया। प्रसाद को लोगों में बांटकर पूजा अर्चना की गई।
रेलवे कर्मचारियों द्वारा छठ महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार सुबह महिलाओं ने स्नान कर छठी माता की पूजा अर्चना की। उसके बाद व्रत शुरू किया। दिन भर व्रत रहने के बाद शाम को डूबते सूरज को अघ्र्य दिया और खीर का प्रसाद तैयार किया। पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया और लोगों में उसका वितरण किया।

Read More »

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया प्रथम शिक्षामंत्री का जन्मदिन

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। बीडीएम कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षामंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित ‘मौलाना अबुल कलाम आजाद‘ का जन्मदिन‘ राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, के रूप में प्राचार्या डॉ. नीता सक्सेना की अध्यक्षता में मनाया गया। प्रधानाचार्य और शिक्षिकाओं के साथ छात्राओं ने भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि दी। छात्राओं शिवानी, शिखा शर्मा, मोना, आंकाक्षा, रीमा, दीक्षा द्वारा राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किए गये। इस अवसर पर हिन्दी विभागाध्यक्षा डॉ. शशि प्रभा तोमर ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम ने शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शिक्षामंत्री बनने के बाद उनकी अगुवाई में सन् 1950 में संगीत नाटक अकादमी,साहित्य अकादमी और ललितकला अकादमी का गठन हुआ। इसके साथ ही अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. सीमारानी जैन,दर्शना कुमारी,डॉ. विभा चैहान ने विचार व्यक्त किए। संस्कृत की प्रवक्ता डॉ. नीलम ने अबुल कलाम की जीवनी उनके व्यक्तित्व व उनके सामाजिक क्षेत्र मे अभूतपूर्व क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला। अन्त में कार्यक्रम की संयोजिका डॉ विभा चैहान ने सभी का आभार प्रकट किया।

Read More »

एसपी सिटी ने नगर की बैकों में चलाया चैकिंग अभियान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। दीपावली अवकाश के बाद आज पांच दिन छुट्टी होने के बाद खुली बैकों में पुलिस प्रशासन की पेनी नजर रही। बैकों में आने वाले लोगो की सदन चैकिंग भी की गयी।
एसपी सिटी राजेश कुमार द्वारा नगर की विभिन्न बैकों में जाकर सदन चैकिंग अभियान चलाकर बैकों में आने जाने वालो लोगो को चैक किया। वही उनके आधार कार्ड पहचान पत्र आदि को भी चैक किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि दीपावली छ्ट्टी के बाद आज छः वे दिन बैक खुली है। जिसको लेकर बैकों में अधिक भीड रही पैसा निकालने वाले जमा करने वालो की सुरक्षा को देखते हुए प्रत्येक बैक पर पुलिस की पैनी नजर बनी रही। जिससे कि कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। कुछ स्थानों पर संदिग्ध लोग देखाई देने पर उनकी गहनता से चैकिंग की। जांच पडताल के बाद उसको छोड दिया गया। नगर की मुख्य शाखा भारतीय स्टैट बैंक, पंजाब बैंक, सेन्ट्रेल बैक ओबीसी आईडीबीई, एफडीएफसी आदि बैक पहुंच कर चैकिंग की गयी।

 

Read More »

जिला बाल संरक्षण की बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनपद के सभी बेसहारा बच्चों के पुर्नवास की व्यवस्था की जायें। उन्हे सरकार द्वारा दिये जाने वाले अनुदान को समय पर दिलाया जायें तथा जो बच्चें मजबूरी भिक्षा वृत्ति, बाल श्रम या अन्य कार्याें को कर रहे हैं उन्हे तत्काल इससे मुक्ति दिलाने के प्रयास किये जाये एवं जनपद के समस्त बच्चों को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधायें समय पर उपलब्ध कराई जायें।
यह निर्देश जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला बाल संरक्षण समिति की त्रिमासिक बैठक के दौरान दिये। उन्होने गत बैठक के कार्यवृत्त के सभी बिन्दुओं पर विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त अनुपालन आख्या की समीक्षा भी की तथा जिन विभागों से अभी तक अनुपालन प्राप्त नही हुआ उन्हे तत्काल अनुपालन आख्या प्रस्तुत किये करने के निर्देश दिये। राजकीय रेलवे पुलिस जैसे महत्वपूर्ण विभाग से कोई प्रतिनिधि उपस्थित न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये स्पष्टीकरण लिये जाने के निर्देश दियें तथा अगली बैठक से अनिवार्य रूप से उपस्थित होेने को भी कहा।

Read More »

अनियंत्रित अर्टिका डिबाइडर से टकराकर पलटी, मां-बेटा समेत तीन की मौत

हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मचा कोहराम, शव पोस्टमार्टम को सैंफई भेजे
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। हरियाणा से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार अर्टिका कार चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर डिबाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें मां-बेटा समेत तीन की मौत हो गई, जबकि बेटी और परिवार की दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को अर्टिका से निकाला और उपचार के लिए सैंफई अस्पताल भेज दिया। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन बहादुरगढ़ हरियाणा से सैंफई अस्पताल पहुंच गए।
हरियाणा के झझ्झर जिले के थाना क्षेत्र बहादुरगढ़ अंतर्गत यशोदानगर निवासी धर्मवीर परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी स्वेता लखनऊ में एमबीबीएस कर रही है। दीपावली पर स्वेता घर पर आई हुई थी। रविवार सायं पूरा परिवार बेटी को छोड़ने लखनऊ जा रहा था।

Read More »

पूरे देश में चलेगा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान-सुरेश खन्ना

नगर विकास, शहरी समग्र विकास तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री सुरेश खन्ना ने पीडी जैन ग्राउण्ड में स्वच्छता कार्यक्रम में की शिरकत
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सोमवार को नगर विकास, शहरी समग्र विकास तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री सुरेश खन्ना ने शहर के पीडी जैन इंटर काॅलेज के मैदान पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने शहर वासियों के अलावा नगर आयुक्त और मेयर को भी स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी देश के प्रत्येक नागरिक से संदेश के साथ कहते है कि अपने घर के साथ आस-पास के इलाके को साफ-सुथरा रखेगे। तो बीमारी हमारे आस-पास नही फटकेगी। खुले में शौच कराना बंद किया जाये। साथ ही कहा कि नगर आयुक्त और मेयर के कार्यो की पहचान उसके शहर की सफाई व्यवस्था से होती है।

Read More »

कांग्रेसियों ने नोटबंदी को लेकर नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के आव्हान पर नोटबंदी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सोमवार को तहसील सदर स्थित नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से नगर मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार को ज्ञापन सौपा है।
जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने दो वर्ष पूर्व नोटबंदी यह कहकर की थी कि इससे कालाधन समाप्त होगा, नकली करेंसी चलन से बाहर होगी और आतंकवाद की कमर टूट जायेगी, परंतु आज दो वर्ष बाद इनमें से कोई भी कार्य नहीं हुआ। उल्टा नोटबंदी के चलते सैकड़ों लोगों की जानें चलीं गयीं। देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गयी तथा आम आदमी की कमर टूट गयी। कुल मिलाकर नोटबंदी पूरी तरह से फेल रही है। पीसीसी रामनिवास यादव ने कहा कि मोदी जी ने नोटबंदी गरीब-किसानों और मजदूरों का पैसा छीनकर अपने चन्द पूंजीपतियों को देकर उन्हें विदेश भगाने के लिये की थी जिसका नतीजा देश के सामने है किसान, मजदूर, व्यापारी परेशान है।

Read More »

इंसान अपनी संगति से जाना जाता है

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा कृपाल आश्रम गौशाला रोड पर आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें ऑडियो वीडियो के माध्यम से मिशन के प्रमुख एवं विश्व आध्यात्मिक सतगुरु परम संत राजिंदर सिंह जी महाराज ने संगति का असर नामक शीर्षक पर सत्संग फरमाया और कहा कि हम सब के आध्यात्मिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है कि हमारी संगति कैसी है? कहा जाता है कि इंसान अपनी संगति से जाना जाता है। हम जैसी संगति में रहते हैं, हमारे ऊपर वैसा ही असर आने लगता है। वह संगति बुरी भी हो सकती है।

Read More »