Tuesday, March 18, 2025
Breaking News

रोहनिया ब्लॉक के कई गांवों में ग्रामीण दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं: अतुल सिंह

रायबरेली। कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के रोहनिया ब्लॉक के परसीपुर, मवई, धनेही, अली अस्करन पुर, चकभीरा, पसिया बाजार, खोजकलापुर आदि गांव में चौपाल, नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी एवं कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी लगातार आप सबकी चिंता कर रहे हैं। इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बने संविधान को बचाने के लिए लगातार राहुल जी संघर्ष कर रहे हैं। मोदी सरकार देश के संविधान को खत्म करने का प्रयास कर रही है।

Read More »

एनएसएस की छात्राओं ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। अमरदीप पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तृतीय एक दिवसीय शिविर में छात्राओं ने यातायात रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
यातायात जागरूकता रैली का शुभारम्भ अमरदीप पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ पुरुषोत्तम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने वाहन चालकों को सड़क हादसे रोकने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि वाहन चालक वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। दो पहिया वाहन चालकों हमेशा हेलमेट लगाकर वाहन चलाने, चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाने कर ही वाहन चलाएं।

Read More »

विवेचना करने जा रहे पुलिसकर्मियों की कार में लगी आग, क्राइम इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे

हाथरस। विवेचना करने जा रहे पुलिस कर्मियों की अल्टो कार में आज एटा रोड स्थित गांव भिसी मिर्जापुर के समीप अचानक आग लग गई। जिससे अफरा तफरी मच गई। क्राइम इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए। मौके पर दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से कार बुरी तरह जल गई। कोतवाली सिकन्द्राराऊ में तैनात अपराध निरीक्षक अवनीश कुमार, एसएसआई सत्यभान सिंह और हरिओम सिंह आज सुबह एक केस की विवेचना करने अपनी निजी आल्टो कार में सवार होकर एटा रोड़ स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलाबपुर जा रहे थे। जैसे ही पुलिस कर्मियों कार गांव भिसी मिर्जापुर के पास पहुंची तभी अचानक कार से धुआं उठने लगा और आग लग गई। कार से उठती लपटों को देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

Read More »

स्वयंसेविकाओं ने प्राथमिक विद्यालय हिमायुपूर में चलाया स्वच्छता अभियान

फिरोजाबाद। सीएल जैन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता जागरूकता रैली का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वैभव जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली सीएल जैन कॉलेज से प्रारम्भ हुई, जो कि हिमांयुपूर प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। इसके बाद एनएसएस की छात्राओं विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। एनएसएस की छात्राओं ने हाथों में झाडू लेकर विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

Read More »

नाले में शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर जुटी लोगों की भीड़

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पूरा मामला थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमांयुपुर कावेरी कुंज के समीप नाले का है। जहां से गुजर रहे लोगों ने सोमवार को एक युवक का शव नाले में पड़ा हुआ देखा। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली, लेकिन कोई भी उसके बारे में पहचान नहीं कर सका। शव को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई।

Read More »

विलंब के कारण न्याय से वंचित: न्यायालयों में अनसुलझे मामलों की बढ़ती हुई संख्या

भारतीय न्यायालयों में अनसुलझे मामलों का मुद्दा एक बड़ी चुनौती है, जिसने न्याय प्रणाली को गहराई से प्रभावित किया है। लंबित मामलों की बढ़ती संख्या न्याय प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई वर्तमान प्रणाली की प्रभावशीलता और दक्षता पर गंभीर सवाल उठाती है। ऐसी देरी का कानूनी ढांचे पर हानिकारक और व्यापक प्रभाव पड़ता है। लंबी कानूनी प्रक्रियाएँ न्याय की पहुँच में बाधा डाल सकती हैं, जिससे व्यक्तियों और व्यवसायों दोनों को नुक़सान होता है। जैसे-जैसे मामले लंबित होते हैं, कानूनी प्रणाली में जनता का भरोसा कम होता जाता है, जिससे इसकी विश्वसनीयता को लेकर निराशा और संदेह पैदा होता है। नतीजतन, लोग विवादों को निपटाने के लिए वैकल्पिक साधनों की ओर रुख कर सकते हैं। यह लंबित मामला देरी का एक चक्र बनाता है, जिससे अदालतों के लिए नए मामलों को निपटाना मुश्किल हो जाता है, जिसके परिणामस्वरूप अंततः अनसुलझे मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जाती है।

Read More »

वन्यजीवों के अस्तित्व पर संकट और उनके संरक्षण की आवश्यकता

वन्य जीव हमारी धरती के अभिन्न अंग हैं लेकिन अपने निहित स्वार्थों तथा विकास के नाम पर मनुष्य ने उनके प्राकृतिक आवासों को बेदर्दी से उजाड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है और वनस्पतियों का भी सफाया किया है। धरती पर अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए मनुष्य को प्रकृति प्रदत्त उन सभी चीजों का आपसी संतुलन बनाए रखने की जरूरत होती है, जो उसे प्राकृतिक रूप से मिलती हैं। इसी को पारिस्थितिकी तंत्र या इकोसिस्टम भी कहा जाता है। धरती पर अब वन्य जीवों और दुर्लभ वनस्पतियों की कई प्रजातियों का जीवनचक्र संकट में है। वन्य जीवों की असंख्य प्रजातियां या तो लुप्त हो चुकी हैं या लुप्त होने के कगार पर हैं।

Read More »

ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष बने शिव कुमार

फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) की एक बैठक रामलीला मैदान स्थित परशुराम शिविर पर आयोजित की गई। बैठक में जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) के अध्यक्ष का चुनाव आजीवन सदस्यों तथा समाज के लोगों द्वारा आम सहमति से किया गया। जिसमें शिव कुमार शर्मा (एडवोकेट) को सर्व सहमति से अध्यक्ष चुना गया।
नवागत जिलाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने कहा कि मैं ब्राह्मण समाज के लिए अपना तन, मन, धन अर्पित करता हूँ और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के हित के लिए मैं अपना सारा जीवन लगा दूंगा। साथ ही कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसका मैं पूरी ईमानदारी, कर्मठता के साथ निर्वाहन करूंगा और जिला ब्राह्मण महासभा को आगे बढ़ने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में मुझे पूरा विश्वास है कि ब्राह्मण महासभा दिन प्रतिदिन आगे बढ़ेगी और वे समाज को आगे बढ़ने का कार्य करेंगे।

Read More »

सलोन में 6 साल की बच्ची ने रखा पहला रोजा, मांगी तरक्की की दुआ

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। चांद दिखने के बाद मुस्लिम धर्मावलंबियों ने आज रविवार को पहला रोजा रखा। खास बात यह रही कि रोजा रखने का उत्साह बच्चों में भी देखने को मिला। बाजार भी रोजेदारों से गुलजार रहा, लोगों ने सेवइयां, मिठाई इत्यादि चीजों की खरीददारी की। तहसील मुख्यालय के नगर पंचायत सलोन के वार्ड विकास नगर के पूर्व सभासद इसरार हैदर की 6 वर्षीय मासूम बच्ची जारा फातिमा ने आज पहला रोजा रखा, इस मासूम ने रात में शहरी किया व दिन में अपने परिवार के साथ रोजा रखा और अल्लाह से तरक्की की दुआ मांगी।

Read More »

सदर विधायक ने किया सासनी-नानऊ मार्ग का शुभारंभ

हाथरस। करीब एक दशक से जख्मी पड़े सासनी-नानऊ मार्ग का पुनर्निर्माण के लिए जनता के संघर्ष ने सफलता हासिल की, जिससे जनप्रतिनिधियों की नींद खुली और इस मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया गया। रविवार को सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने इस मार्ग का विधिवत शुभारंभ करते हुए लोगों के आवागमन का रास्ता खोला।
सासनी-नानऊ मार्ग पर, जो कई वर्षों से खस्ताहाल था, अब पुनर्निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकेगी। इस अवसर पर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने नगला ताल में पूजा अर्चना की और नारियल फोड़कर इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ किया।

Read More »