Tuesday, March 18, 2025
Breaking News

विख्यात पशु विकृति विज्ञानी तथा भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सी. एम. सिंह को किया याद

मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान, मथुरा में विख्यात पशु विकृति विज्ञानी तथा भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के संस्थापक अध्यक्ष, डॉ. सी. एम. सिंह स्मारक भाषण का आयोजन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव की मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित किया गया। स्मारक भाषण के मुख्य अतिथि, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के पूर्व उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) तथा आसाम कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जोरहाट के पूर्व कुलपति, डॉ. के. एम. बुजरबरूआ थे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में डॉक्टर चिंतामणि सिंह के पशु चिकित्सा विज्ञान में योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं को डॉ. सिंह से प्रेरणा लेते हुए उनके पद चिन्हों पर चलते हुए, आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

Read More »

नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण

चकिया, चन्दौली। कचहरी प्रांगण में नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एड० और अन्य पदाधिकारियों का शपथ समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने बार बेंच के आपसी सामंजस्य पर जोर देने की बात कही। इससे पहले दोपहर 12 बजे से कचहरी परिसर में शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। नवनियुक्त बार अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एड० और महामंत्री एड० विजय शंकर पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड० राजेश कुमार सिंह, कनिष्ट उपाध्यक्ष एड० अनील कुमार, कोषाध्यक्ष एड० विनय कुमार सिंह, पुस्तकालय मंत्री एड० अकबाल नारायण सिंह, आडिटर एड० जितेन्द्र नाथ द्विवेदी, संयुक्त मंत्री एड० नागेन्द्र नारायण सिंह और कार्यकारिणी के सदस्यों को निर्वाचन अधिकारी एड० बृजराज सिंह

Read More »

शिक्षा मंत्री ने लखनऊ में किया जिले के पांच शिक्षकों को सम्मानित

हाथरस। बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया द्वारा लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय नवाचार कार्यशाला एवं शैक्षिक संगोष्ठी में शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने डॉ पुष्पेंद्र सिंह द्वारा संपादित पुस्तक क्रियात्मक शोध का विमोचन किया एवं कई राज्यों से आए एक सौ से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया।
मंगलवार को एक जानकारी के दौरान डा0 पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कायाकल्प एवं शिक्षक शिक्षा विषय पर आयोजित शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला की अध्यक्षता डॉ राजेश शर्मा द्वारा की गई एवं मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री संदीप कुमार रहे। मंच का संचालन डॉ.सतना एवं स्वयं डॉ.पुष्पेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने अपनी पुस्तक क्रियात्मक शोध में विद्यार्थियों की शैक्षिक समस्याओं के तुरंत निदान हेतु क्रियात्मक शोधों का संकलन किया है। इन क्रियात्मक शोध का प्रयोग करके शिक्षक अपनी शैक्षिक समस्याओं को दूर कर सकेंगे। अंत में भारतीय संस्कृति, शिक्षा, साहित्य, नवाचार, क्रियात्मक शोध आदि विषयों पर सराहनीय कार्य करने के लिए जनपद के तीन परिषदीय व दो माध्यमिक के शिक्षकों डॉ पुष्पेंद्र सिंह, संविलियन विद्यालय समामई, डॉ.सतना, पीएम श्री संविलियन विद्यालय बिजलीघर, मोहम्मद अनीस खान मॉडल प्राइमरी स्कूल रुहेरी, डॉ. पंकज कुमार जैन, केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी एवं धीरेंद्र प्रताप सिंह श्री मानिक चंद्र इंटर कॉलेज लाडपुर को प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

Read More »

एससी एसटी आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे को सौंपा 12 बिन्दुओं पर ज्ञापन

कानपुर। अखिल भारतीय संगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह मतोलिया की अनुमति से ऑल इण्डिया असंगठित कर्मचारी यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस राज भारती ने एससी एसटी आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे के द्वारा जन सुनवाई के मौके पर 12 बिन्दुओ पर ज्ञापन दिया। जिसमें- दीपमाला पत्नी मुन्ना जो की वार्ड 79 चटाई मोहाल नगर निगम कानपुर नगर में स्थाई सफाई कर्मचारी पद पर कार्यरत थी सफाई नायक मुन्ना गंगगोत्री एवं स्वास्थ्य निरीक्षक अमित कुमार द्वारा लगातार अश्लील कमेंट्स एवं छेडछड़ किया करते थे और कार्य करने के उपरांत भी वेतन में कटौती की गईं। छेडछाड़ का विरोध करने पर दीपमाला को सस्पेंड कर दिया गया। जिसको पुनः बहाल कराये जाने के आदेश तत्काल किया जाये।

Read More »

किताब कापी और ड्रेस के गोदाम में लगी भीषण आग

फिरोजाबाद। शहर भर में किताब कापी और ड्रेस की सप्लाई करने वाले गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे गोदाम स्वामी ने फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। मौके पर एक के बाद एक कर तीन दमकल पहुंच चुकी हैं जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। आग में लाखों रुपये के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। अभी तक आग लगी हुई है।
पूरा मामला थाना दक्षिण क्षेत्र के देवनगर का है। यहां पर रहने वाले रियाजुद्दीन का लिटिल इंटरनेशनल स्कूल के सामने स्टूडेंट बुक स्टोर का गोदाम है। जहां मंगलवार शाम साढ़े छह बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।

Read More »

सीडीओ ने आईजीआरएस निस्तारण संबंधित शिकायतों की समीक्षा

फिरोजाबाद। मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आईजीआरएस निस्तारण से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में राजस्व, पुलिस, प्रोवेशन, विद्युत विभाग एवं विकासखंड के आईजीआरएस के मामले समय से निस्तारण नहीं हो पा रहे हैं। यहां पर आईजीआरएस निस्तारण की स्थिति अत्यंत असंतोष जनक है। जैसे जिला प्रोवेशन अधिकारी के पास 10 शिकायतें आई, जिसमें केवल दो का ही संतोषजनक ढंग से निस्तारण हो सका। इसी तरह तहसीलों में तहसील फिरोजाबाद एवं सिरसागंज में भी आईजीआरएस निस्तारण की स्थिति ठीक नहीं पाई गई। वहीं नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद एवं फरिहा में भी निस्तारण की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई, इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अगर कोई शिकायत डिफाल्टर पाई जाती है

Read More »

11 से 25 जनवरी तक जिले में संविधान गौरव अभियान का होगा आयोजन

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर की संयुक्त कार्यशाला जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने संविधान गौरव अभियान की तैयारियों लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश की शान है, संविधान हमारा अभिमान हैं। इस अभियान के तहत संविधान को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को जनता के सामने लाने का कार्य भाजपा के पधिकारियों व कार्यकर्ता करेंगे। संविधान का सम्मान भाजपा की पहचान है और भाजपा का हर कार्यकर्ता इसके लिए संकल्पित है। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के पहल पर देशभर में 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य संविधान के निर्माता, समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को उजागर करना और उनके जीवन के मूल्यों को जनता तक पहुंचाना है।

Read More »

विजेता ग्लास और श्रीनाथ फैक्ट्री में मजदूरों का प्रदर्शन, नारेबाजी

फिरोजाबाद। मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित दो फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों ने प्रदर्शन कर दिया। मजदूरों का कहना है कि उनका वेतन बढ़ाओ और काम के घंटे कम करो। नहीं तो वह हड़ताल कर देंगे। इस दौरान मजदूरों ने जमकर नारेबाजी भी की।
पूरा मामला औद्योगिक क्षेत्र स्थित विजेता ग्लास और श्रीनाथ फैक्ट्री का है। जहां मंगलवार को मजदूरों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में मजदूर एकत्रित होकर अपनी समस्याओं को लेकर मजदूर नेता के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा की 3 मजदूरों का काम दो लोगों से करवाया जा रहा है, जबकि 8 घंटे की बजाय उनसे 12 से 14 घंटे काम लिया जा रहा है। इसके बावजूद भी उनके वेतन में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जा रही है।

Read More »

महाकुंभ को जाने वाले राजमार्ग से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। महाकुंभ 2025 की शुरुआत के लिए अब कुछ दिन ही शेष हैं, ऐसे में यूपी सरकार अब इस आयोजन के प्रगति की समीक्षा कर रही है। इसी क्रम में महाकुंभ को जाने वाले मार्ग में नगर पंचायत ऊंचाहार के चौराहे पर आज शुक्रवार को तहसील प्रशासन, ऊंचाहार पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दमयान ऊंचाहार चौराहे पर स्थित अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इस अभियान में गुमटी, ठेला,रेहड़ी, पटरी के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई महाकुंभ के दौरान सुगम यातायात और नगर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

Read More »

हाईवे निर्माण में लगी कंपनियां कर रही अवैध खुदाई, क्षतिग्रस्त हो गई गांव की सड़कें, प्रधान प्रतिनिधि ने दी चेतावनी

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। विगत कई महीने से लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग का कार्य निर्माणाधीन है, जिसके निर्माण के लिए मिट्टी फीलिंग हेतु आसपास के गांवों में खनन किया जा रहा है। अब आरोप है कि तहसील क्षेत्र ऊंचाहार के पट्टी रहस कैथवल ग्राम सभा के विभिन्न इलाकों में बाईपास व गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण में लगी कंपनी के ठेकेदारों द्वारा लगभग 80 से 100 बीघे बंजर ज़मीन की अवैध खुदाई की जा रही है।
वहीं प्रधान प्रतिनिधि अनुज उपाध्याय ने कहा कि गांव की जमीन से अवैध खुदाई करके गरीबों की जमीन को बंजर बनाया जा रहा है, साथ ही साथ मिट्टी ढोने के लिए ओवरलोड व बिना नंबर के चल रहे डंफ़रों द्वारा ग्राम सभा की कई सड़कों व रास्तों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

Read More »