Wednesday, March 19, 2025
Breaking News

0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की खुराक

जन सामना ब्यूरोः कानपुर। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में पल्स पोलियो अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि आगामी पल्स पोलियो अभियान के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समस्त प्रभारी अधिकारी द्वारा माइक्रो प्लान तैयार कर जीरो से 5 वर्ष की आयु के बच्चों को शतप्रतिशत पोलियो की खुराक पिलाई जाए।
उन्होंने शहरी क्षेत्र पर विशेष ध्यान देते हुए शहरी क्षेत्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी वैक्सीनेटर की शत प्रतिशत ट्रेनिंग सुनिश्चित की जाए। वह आगामी पल्स पोलियो अभियान में जीरो से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, एक भी बच्चा इस अभियान में छूटना नहीं चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र की अलग से रिव्यू बैठक उनके द्वारा की जाए। उन्होंने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी के द्वारा आगामी पल्स पोलियो अभियान का माइक्रो प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्रत्येक दिन शाम को प्रतिदिन किए गए कार्यों की समीक्षा उनके द्वारा स्वयं की जाए तथा प्राप्त कर्मियों को दूर किया जाए ।
अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि वर्तमान समय में धान की कटाई की जा रही है इस हेतु घर-घर जाने वाली टीम सुबह जल्दी निकले।

Read More »

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने मातृृ एवं शिशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ बबीता सिंह चौहान बुधवार को छदामी लाल जैन मन्दिर मेें मस्तिष्काभिषेक कार्यक्रम में पहुंची। उसके बाद सौ सैय्या बेड पर आधारित मातृृ एवं शिशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने प्रत्येक वार्ड का भ्रमण कर उनकी स्थितियों को जाना, उन्होने आयुष्मान केंद्र पर जाकर अधिक से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए, जिससे आयुष्मान कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ मिल सके। महिला आयोग की अध्यक्षा को निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक अनुपस्थित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
उन्होने निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधीक्षक से कहा कि अगर चिकित्सकों की उपलब्धता समय पर नही रहेगी तो मरीजों का इलाज ससमय कैसे संभव हो सकेगा।

Read More »

हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

फिरोजाबाद। भारत कुटुंबकम् की भावना वाला देश है, जहां अहिंसा और बलिदान का अदभुद संगम मिलता है, धर्म के मार्ग पर चलना इसका स्वभाव है। यह उदगार महासभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता व प्रांत संपर्क प्रमुख प्रमोद ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा भारत ने हमेशा सभी धर्मों का सम्मान रखा है, यह बात विश्व भी स्वीकारता है। किन्तु जो बांग्लादेश भारत से सहारा प्राप्त करता है, जिसकी पूर्व प्रधानमंत्री हसीना शेख अपने आप को भारत में सुरक्षित महसूस करती है, वहीं बांग्लादेश के मुट्ठीभर कट्टरपंथी लोग अल्पसंख्यकों पर जघन्नतम अत्याचार कर रहे हैं। माता बहिनों के साथ बलात्कार किए जा रहे हैं, फिर भी वहां की एजेंसियां मूक दर्शक बनी हुई हैं।

Read More »

कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

फिरोजाबाद। राहुल गांधी संभल में पीड़ित परिवार के लोगों से मिलने जाना चाहते थे। इसी कड़ी में फिरोजाबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के साथ कार्यकर्ता के साथ संभल जा रहे थे। पुलिस ने तीन दिसम्बर को रात्रि में लगभग 11 बजे जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी को उनके गणेश नगर स्थित निवास पर थाना उत्तर के कोतवाल राजेश द्विवेदी, गणेश नगर चौकी इंचार्ज स्वप्निल कश्यप ने पुलिस बल के साथ हाउस अरेस्ट कर लिया।
जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरफ फैल है। यहां पर अराजक तत्वों का पूरी तरह से राज है। जिसकी कांग्रेस पार्टी निंदा करती है।

Read More »

युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

फिरोजाबाद/टूंडला। चार दिन पहले थाना टूंडला क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद में की गई युवक की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल हो गए। हत्यारोपी मृतक गुड्डू से रंजिश मानता था और उससे बदला लेने के लिए पहले उसे शराब पिलाकर मीट खिलाई। उसके बाद गला घोंटकर धारदार हथियार से हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।
एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 30 नवंबर को मोहम्मदाबाद निवासी उस्मान अली उर्फ गुड्डू का शव गांव मोहम्मदाबाद में तालाब किनारे पड़ा मिला था। उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया था। नग्नावस्था और अधजली हालत में शव को पुलिस ने बरामद किया था। इस घटना के खुलासे के लिए एसएसपी ने तीन टीमों का गठन किया था।

Read More »

वोटों की फसल काटने संभल जाना चाहते हैं राहुल गांधीः ब्रजेश पाठक

लखनऊ। राहुल गांधी वोटों की फसल काटने के लिए संभल जाना चाहते हैं। अखिलेश यादव तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। दोनों ही नेताओं को प्रदेश के अमन-चौन से कोई लेना-देना नहीं है। वे सिर्फ अपनी राजनीति चकमा कर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बिगाड़ना चाहते हैं। जनता भी उनका असली आचरण जानती है। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का।
उन्होंने कहा कि संभल में धारा 144 लागू है। दोनों ही नेताओं से अनुरोध है कि वे प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ न करें। आज का उत्तर प्रदेश विकसित राज्य होने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। दोनों नेताओं को यह पच नहीं रहा है। जब संभल में पूरी तरह से शांति हो जाए, तब दोनों नेता जाएं और जनता से भेंट करें। डिप्टी सीएम ने कहा कि संभल के अपराधी विपक्षी पार्टी से जुड़े हैं। प्रदेश की जनता सपा और उनके नेताओं को कभी नहीं बख्शेगी।

Read More »

देवेंद्र फडणवीस लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, शिंदे-अजीत होंगे उप मुख्यमंत्री

राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर होने वाले और लो प्रोफाइल रखने वाले एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस सरकार में उप-मुख्यमंत्री के रूप में शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार श्री फडणवीस कल (गुरुवार) को मुंबई में शपथ लेंगे, जिसके लिए तैयारियां को अँतिम रुप दिया जा रहा है। अटकलों पर भरोसा करें तो उनके साथ दो उप-मुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे।
अजित पवार ने पहले ही एक टीज़र जारी कर कहा है कि वे भी कल शपथ लेंगे। जन सामना ने महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम आने के दूसरे दिन ही देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाये जाने के पार्टी हाई कमान के सैधांतिक फैसले की जानकारी दी थी। भाजपा रणनीतिक कारणों से फडणवीस के नाम का खुलासा करने से परहेज कर रही थी।

Read More »

महाप्रबंधक ने फोर्ज्ड व्हील प्लाण्ट के कर्मियों को किया सम्मानित

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली के फोर्ज्ड व्हील प्लाण्ट ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अप्रैल 2024 से 21 नवम्बर 2024 तक 8 माह से भी कम समय में कुल 23777 व्हीलों की फोर्जिंग कर अपने पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान की गई कुल 23631 व्हीलों की फोर्जिंग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। आरेडिका के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त किया एवं इस उपलब्धि को अर्जित करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को उनके अथक परिश्रम के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया।
आरेडिका के महाप्रबंधक ने कहा कि यह ऑपरेशन प्रोडक्शन एवं मैकेनिकल मेंटिनेस तथा इलेक्ट्रिकल एवं ऑटोमिशन की टीम के सामूहिक प्रयास से इस उपलब्धि को अर्जित करना संभव हो पाया है। आगे भी इसी तरह लगन के साथ कार्य करते रहने के लिए अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रेरित किया।

Read More »

दिव्यांगता, अभिशाप नहीं वरदान हैः मनदीप सिंह छाबड़ा

जन सामना संवाददाताः ऊंचाहार, रायबरेली। व्यक्ति की इच्छाशक्ति प्रबल हो और मन में कुछ भी कर गुजरने का जज्बा हो तो शरीर का कोई अंग यदि पूर्णतया विकसित नहीं होता तब भी अपने लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है और ये कर दिखाया एनटीपीसी ऊंचाहार में आयोजित ‘वी आर वन’ ग्रुप के कलाकारों ने, जिन्हें देखकर उपस्थितजन ना केवल मंत्रमुग्ध हुए बल्कि प्रस्तुतियों को देखकर रोमांचित हो उठे। शारीरिक रूप से अक्षम होते हुए भी भारतीय दर्शन बोध एवं सांस्कृतिक एकता को रेखांकित करते हुए दिव्यांग संस्था के इन कलाकारों ने अपने कौशल का परिचय दिया वो अद्भुत, अविस्मरणीय, अकल्पनीय तो था ही, उससे ज्यादा प्रशंसनीय था। इन प्रस्तुतियों में दिव्यांग कलाकारों द्वारा व्हील चेयर डांस प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों में बॉलीवुड, सूफी, कथक-भरत नाट्यम आदि डांस फॉर्म्स के माध्यम से भारतीय सेना, गीता उपदेश व महिषासुरमर्दिनी आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
एनटीपीसी ऊंचाहार में दिव्यांग दिवस के उपलक्ष में नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आसपास के दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, हियरिंग ऐड व स्मार्ट स्टिक सहित अन्य आवश्यक उपकरणों का वितरण किया गया।

Read More »

बिजली निजीकरण के खिलाफ उपजिलाधिकारी को सौंपे मांगपत्र

जन सामना संवाददाताः चन्दौली। उत्तर प्रदेश में वाराणसी व आगरा मंडल के बिजली निजीकरण के खिलाफ राज्यस्तरीय विरोध कार्यवाही के तहत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता काली जी के पोखरे से जूलूस निकालकर नगर भ्रमण कर उपजिलाधिकारी चकिया के कार्यालय में जाकर राज्यपाल उत्तर प्रदेश को प्रेषित मांगपत्र उपजिलाधिकारी चकिया को सौंपे और मांग किये कि वाराणसी व आगरा मंडल के बिजली के निजीकरण के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश सरकार वापस ले, स्मार्ट मीटर लगाना बन्द करें, 300 यूनिट बिजली सभी को फ्री देने का वादा भाजपा सरकार पूरा करे।

Read More »