Sunday, September 22, 2024
Breaking News

संविदा विद्युत कर्मी हड़ताल पर

सिकंदराराऊ। विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को संविदा विद्युत कर्मी हड़ताल पर रहे। उन्होंने अगसौली बिजली घर पर विरोध प्रदर्शन किया।इस अवसर पर जयप्रकाश ,अमित कुमार , सर्वेश कुमार ,राजकुमार, सोनू ,बिजेंद्र, रवि, रविंद्र ,गवेन्द्र, अमरपाल विकास कुमार , बबलू खान , रतन कुमार आदि कर्मी मौजूद रहे।

Read More »

सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

सिकंदराराऊ। तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम वेद सिंह चौहान तथा सीओ सुरेंद्र सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस मौके पर कुल 57 शिकायतें आईं, जिनमें से 5 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार निधि शर्मा, नायब तहसीलदार अजय संतोषी, चिकित्साधीक्षक डॉ रजनेश यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »

किसान आंदोलन के चलते घुटने टेके भाजपा सरकार ने :महेंद्र सिंह सोलंकी

सिकन्दराराऊ । सपा नेता पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी ने विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ के गांवों गड़ीबलना , खरवा, खुर्दीगढ़ी, तुरसेन, कोका, परसारा आदि गाँव का भ्रमण कर लोगों की जनसमस्याएं सुनी। भ्रमण के दौरान खरवा में ब्राह्मण समाज के द्वारा व खुर्दीगड़ी में कुशवाहा समाज के लोगों द्वारा  सोलंकी का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में सपा नेता व पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सोलंकी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून को लेकर किसानों को गुमराह करने का कार्य किया है। इन काले कानूनों का विरोध करने पर जो किसान शहीद हुए उनके बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। किसानों के विरोध के चलते केंद्र सरकार को घुटने टेकने पड़े।

Read More »

स्वच्छता रैंकिंग में कानपुर नगर निगम को मिली 21 वीं रैंकिंग

कानपुर नगर। स्वच्छ सर्वेक्षण.2021 की रैकिग शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार जारी की गयी। इस रैकिग मे कानपुर नगर निगम को देश मे 10 लाख की ऊपर आबादी के नगर निगमो मे 21 वॉ स्थान प्राप्त हुआ। उत्तर प्रदेश की 13 नगर निगमो मे कानपुर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। देशभर के 48 गंगा टाउन मे कानपुर नगर को 4 स्थान प्राप्त हुआ।

Read More »

कृषि बिल वापसी पर कांग्रेसियों ने मनाया विजय दिवस

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। पीएम द्वारा कृषि बिल वापसी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को विजय दिवस मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में कांग्रेस नेताओं ने कृषि बिल वापसी को देश के किसानों की जीत बताया।कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रारंभ में ही कहा था कि सरकार को एक दिन तीनों काले कानून वापस लेने होंगे।आज राहुल गांधी की बात सत्य साबित हुई है और सरकार का अहंकार चूर चूर हुआ है।कांग्रेस नेता बाबा भीषम सिंह ने इसे अहंकार पर लोकतंत्र की जीत करार देते हुए कहा कि इस सरकार का पतन निश्चित है।जिसका आगाज यूपी चुनाव से होने जा रहा है।

Read More »

ओबीसी की भागीदारी के साथ भाजपा करेगी सत्ता में वापसी

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता । प्रदेश का पूरा ओबीसी समाज एकजुट होकर भाजपा के साथ खड़ा है और आसन्न विधान सभा चुनाव में ओबीसी समाज भाजपा को सत्ता सौंपने के लिए तत्पर है।एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा सरकार बनने जा रही है।जिसमें ओबीसी समाज अग्रणी भूमिका निभाएगा।यह विचार ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने व्यक्त किए।वह ऊंचाहार में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन करने आए थे।ऊंचाहार चौराहे पर बिजली घर के सामने भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के ऊंचाहार विधानसभा प्रत्याशी के प्रबल दावेदार भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चन्द कौशल के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

Read More »

तीनों कृषि कानूनों की वापसी- किसकी जीत किसकी हार!!

तीनों कृषि कानून वापसी का फैसला चौंकाने वाला!! – कहीं खुशी कहीं गम – परिणामों के लंबे कयासों का दौर शुरू – एड किशन भावनानी
भारत में करीब 5 दशक पहले 1974 में रोटी फिल्म का एक गाना बहुत मशहूर हुआ था, ये तो पब्लिक है ये सब जानती है, ये तो पब्लिक है, ये चाहे तो सर पे बिठाले, चाहे फेंक दे नीचे!! साथियों 19 नवंबर 2021 को सुबह 9 बजे कुछ मामला ही अलग नजर आया!! पब्लिक को कुछ उम्मीद ही नहीं थी, पब्लिक कुछ जानती नहीं थी, पर पीएम ने अपने संबोधन में वह करके दिखाया जिसकी किसी को दूर-दूर तक उम्मीद नहीं थी!! तीनों कृषि कानूनों की वापसी का चौंकाने वाला निर्णय की जानकारी!! ऐसा चौंकाने वाला निर्णय जो गुरु नानकदेव के प्रकाशपर्व और देव दीपावली के पावन पर्व पर किसान भाइयों के लिए खुशियों की सौगात!! नायाब तोहफे!! की घोषणा फिर क्या! हर न्यूज़ टीवी चैनल पर धमाकेदार ब्रेकिंग न्यूज़ का दौर जो शुरू हुआ वह अभी तक जारी है।

Read More »

लेखक चौधरी शेर सिंह को गेल का डायरेक्टर चुना गया

राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित सुशील कुमार, राष्ट्रीय महासचिव रमन ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह, जिला प्रभारी सर्वेन्द्र कुशवाह, जिला अध्यक्ष पुष्पराज, जिला संयोजक रिंकू तिवारी समेत अन्य मीडियाकर्मियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया
इटावा। इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत के राष्ट्रीय संरक्षक व बीजेपी के कद्दावर नेता चौधरी शेर सिंह को केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय अंतर्गत भारत की प्रमुख गैस उत्पन्न की सबसे बड़ी तकनीकी संस्था गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गैल इंडिया लिमिटेड) में डायरेक्टर नियुक्त किया गया है अलीगढ़ निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता लेखक चौधरी शेर सिंह को गेल का डायरेक्टर चुना गया है। गौरतलब है कि चौधरी शेर सिंह भाजपा में एक बड़ा नाम है।

Read More »

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी के जन्मदिवस पर किया नमन

फिरोजाबाद। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्मदिन के अबसर पर एक गोष्ठी का आयोजन कांग्रेस महानगर कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माला पहनाकर कर नमन किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने स्व. इंदिरा गांधी को नमन करते हुए कहा कि उन्हीं की दम बात थी जो चीन जैसी शक्तिशाली ताकत को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया। उनके नेतृत्व में देश ने तरक्की की। एआईसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्म ने कहा बंगलादेश को आजाद कराने में इंद्रा गाँधी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष वकार खालिक ने कहा ये भारत की एकमात्र ऐसी प्रधानमंत्री रही हैं।

Read More »

 कृषि कानून वापस लेने की घोषणा पर कांग्रेसियों ने मिष्ठान वितरण कर जताया हर्ष

फिरोजाबाद। केंद्र सरकार द्वारा तीनो कृषि कानून वापिस लेने पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में बौधाश्रम रोड पर मिष्ठान वितरण कर हर्ष जताया। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान आंदोलन के बीच में ही कहा था कि सरकार को पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाले कानून वापस लेना ही पड़ेंगा।

Read More »