Sunday, September 22, 2024
Breaking News

स्वदेशी समाज सेवा समिति के 11वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह हुआ आयोजित

इटावा। स्वदेशी समाज सेवा समिति के 11 वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन संत जानू बाबा डिग्री कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार व लेखक डॉक्टर अरुण प्रकाश एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष स्वामी हरिदास मैनपुरी रहे।इस कार्यक्रम में पत्रकारो में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (भारत) के प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह, बिलाल अहमद सचिव आगरा मंडल, फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष हरचरन सिंह चन्नी, तारा सिंह पत्रकार, शेरे नवी पत्रकार, गगन विहारी पत्रकार, संतोष यादव पत्रकार, बनबारी लाल कुशवाह पत्रकार, विकास पालीवाल पत्रकार, चंद्र प्रकाश सिंह राठौर, को प्रतीक चिन्ह, अंगबस्त्र व पौधा कर सम्मानित किया गया।इसके अलावा देश के 11 महान विभूतियों को वृक्ष रत्न से सम्मानित किया गया।

Read More »

एनटीपीसी में है अभिनव सुरक्षा संस्कृति : कमलेश सोनी

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी ऊंचाहार में नवंबर महीने को सुरक्षा माह के रूप में मनाया गया।जिसके तहत सुरक्षा संबंधी जानकारी व जन जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।सुरक्षा माह के समापन अवसर पर परियोजना में कार्यरत संविदा श्रमिकों की एक विशाल रैली निकाली गई।मुख्य महाप्रबंधक कमलेश सोनी ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर न केवल रवाना किया बल्कि स्वयं रैली का नेतृत्व किया। रैली में बड़ी संख्या में भागीदारी करने वाले संविदा श्रमिकों से कदम ताल करते हुए परियोजना प्रमुख सोनी के साथ-साथ अन्य विभागाध्यक्षों ने उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। सुरक्षा संबंधी त्वरित जानकारी तथा परामर्श देने के उद्देश्य से मुख्य महाप्रबंधक ने सुरक्षा काउंसलिंग बूथ का शुभारंभ किया तथा संविदा श्रमिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बनाए रखने के लिए सेफ्टी पेप टॉक किया।इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्य महाप्रबंधक कमलेश सोनी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण सतत विद्युत उत्पादन एवं कार्य-निष्पादन के दौरान सुरक्षा को सर्वोपरि स्थान देना चाहिए। ऊंचाहार परियोजना का सुरक्षा विभाग इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।इससे एनटीपीसी कर्मचारियों के साथ-साथ संविदा श्रमिकों में सुरक्षा के प्रति प्रबल जागरूकता का संचार होता रहता है जिससे विद्युत ग्रह के नित्य प्रति के कार्य संचालन में शून्य दुर्घटना का लक्ष्य पूर्ण हो पाता है और ये ही एनटीपीसी की अभिनव सुरक्षा संस्कृति है।इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अरिंदम बनर्जी, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) एस के झा, मानव संसाधन विभाग प्रमुख वंदना चतुर्वेदी, अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा) पी सी मोहांती सहित एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Read More »

पुरानी पेँशन बहाली के लिए कर्मचारी व शिक्षकों ने सरकार को दिखाई ताकत, उमड़ा जनसैलाब

पेंशन बहाली सहित मांगे नहीं मानी गईं तो चुनाव में सरकार का विरोध करेंगे कर्मचारी व शिक्षक

लखनऊ/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। पुरानी पेंशन बहाली सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लाखों की संख्या में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच उत्तर प्रदेश के बैनर तले लखनऊ के इको गार्डन में आयोजित महारैली में प्रतिभाग किया।महारैली की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष डॉ.दिनेश चंद्र शर्मा ने की। उन्होंने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक कर्मचारी संगठनों की मांगों पर पूर्व की सरकारें समस्याओं का निराकरण करती थी, परंतु यह पहली सरकार है जो कर्मचारियों द्वारा अपने संघर्षों से अर्जित की गई उपलब्धियों को छीन रही है।प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का 10 हजार करोड़ का भुगतान सरकार ने रोका हुआ है।एक दर्जन से अधिक भत्ते समाप्त कर दिए गए हैं।

Read More »

दर्जा प्राप्त मंत्री की अध्यक्षता में भाजपा नेता अभिलाष कौशल ने चलाया सदस्यता अभियान

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता।भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल द्वारा पार्टी के सदस्यता अभियान की सफलता को देखते हुए और शासन के दर्जा प्राप्त मंत्री ने भी उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर इस अभियान को महाअभियान बना दिया है। भाजपा के विधान सभा पालक और दर्जा प्राप्त मंत्री सुधाकर त्रिपाठी ने सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा ओबीसी नेता के प्रयास की सराहना की और सूबे में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने के लिए जन जन को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान को गति प्रदान किया ।दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुधाकर त्रिपाठी के अगुवायी में भाजपाईयो ने ऊंचाहार में सदस्यता अभियान चलाया।सोमवार को ऊंचाहार नगर में भाजपा के संभावित उम्मीदवार अभिलाष कौशल के जनसम्पर्क कार्यालय के सामने राज्यमंत्री सुधाकर त्रिपाठी व भाजपा नेता अभिलाष कौशल के नेतृत्व में कैम्प लगाकर करीब 150 भाजपा के नए सदस्य बनाये गए और साथ ही साथ राज्यमंत्री ने व्यापारियों व सब्जी विक्रेताओं के बीच जाकर उन्हें भी भाजपा का सदस्य बनाने का कार्य किया।

Read More »

अजीबोगरीब घोटालों के लिए प्रसिद्ध हाथरस नगरिया में एक और नया भ्रष्टाचार?

हाथरस। नगर पालिका में हुआ लाइट खरीद में घोटाला इस घोटाले की शिकायत भाजपा के पूर्व सांसद राजेश दिवाकर द्वारा की गई थी। जिस पर लगभग 2 साल तक कुछ नहीं हुआ फिर उसके बाद इसी शिकायत को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एशोसियेसन के प्रदेश संगठन मंत्री नीरज चक्रपाणि द्वारा जिलाधिकारी महोदय हाथरस से की गई। जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 4 सदस्य कमेटी का गठन कर दिया जांच कमेटी के अध्यक्ष ने शिकायतकर्ता से शपथ पत्र मांगा जिस पर शिकायतकर्ता ने अपना शपथ पत्र साक्ष्य सहित जांच कमेटी के अध्यक्ष को दे दिया।

Read More »

अधिवक्ता से अभद्रता व बस से धक्का मारने के प्रकरण में कलमबंद हड़ताल

हाथरस। रोडवेज परिचालक द्वारा अधिवक्ता से अभद्रता कर चलती बस से ढक्का देने के मामले में आज अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहे। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय के अलावा परिवार न्यायालय व मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण न्यायालय में भी काम नहीं हुआ।
विदित हो कि संजय दीक्षित जो बतौर अधिवक्ता सेशन कोर्ट हाथरस पर प्रैक्टिस करते हैं।

Read More »

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

सिकन्दराराऊ। भाजपा नेता उदय पुंढीर ने सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में पहुंच कर मिस्ड कॉल के द्वारा भाजपा के सदस्य बनाये तथा कॉलेजों में पहुंच कर युवाओं को मतदान हेतु वोट बढ़वाने की अपील की। पुंढीर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को केंद्र में रखकर कई योजनाएं बनाई। तीन तलाक से महिलाएं परेशान थीं, मोदी जी ने तीन तलाक खत्म कर इस कुप्रथा से नारी को मुक्त करने का काम किया। उन्होंने कहा कि जन-जन को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाकर टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करने से भाजपा की सदस्यता मिलेगी। पुंढीर ने महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।

Read More »

शिक्षक सम्मेलन में गिनाई गई सरकार की उपलब्धियां

सिकंदराराऊ। नगर के पंत चौराहा स्थित साईं आनंद वल्लभ विद्यालय में शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा द्वारा विधानसभा स्तरीय शिक्षक सम्मेलन सोमवार को आयोजित किया गया ।जिसमें भाजपा की नीतियों व उसके द्वारा शिक्षा जगत के उत्थान एवं हितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ यादवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवप्रसाद भारद्वाज ने की एवं संचालन प्राचार्य डॉ अरविंद शर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार शर्मा ने फूल माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके अतिथियों का स्वागत किया।

Read More »

रेलिंग ना होने के कारण नाले में गिरी बालिका, हड़कंप

सिकंदराराऊ। पंत चौराहा अलीगढ़ रोड स्थित नाले में एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची नाले में गिर गई । एक ड्राइवर ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बच्ची को डूबने से बचाया। इस हादसे से पंत चौराहे पर अफरा तफरी मच गयी। अब तक एक दर्जन से अधिक राहगीर इस नाले में गिरकर घायल हो चुके हैं। पंत चौराहे के पास अलीगढ़ रोड पर स्थित नाला काफी गहरा है। इसकी पुलिया की रेलिंग काफी समय पहले क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पंत चौराहा नगर का सर्वाधिक व्यस्ततम स्थान है। जहां पूरे दिन भीड़ का आलम रहता है। पुलिया पर रेलिंग ना होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों के नाले में गिरने और डूबने का खतरा बना रहता है। ऐसा नहीं है कि नाले की स्थिति से नगर पालिका अवगत न हो।

Read More »

पानी गर्म करते युवक को लगा करंट, मौत

सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्टेटस मौहल्ला पोखर वाला में आज सुबह वाटर हीटर से पानी गर्म करते वक्त एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जिससे पूरे क्षेत्र में भारी हड़कंप मच गया और परिजनों में हाहाकार मच गया है। बताया जाता है कस्बा के बाईपास मार्ग स्थित पोखर वाला मौहल्ला निवासी करीब 45 वर्षीय काले खां आज सुबह के वक्त अपने घर में वाटर हीटर से पानी गर्म कर रहा था, उसी समय आए करंट से काले खां की मौके पर ही मौत हो गई

Read More »